Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (MP Police Constable Admit Card 2025)- पीईटी प्रवेश पत्र, डाउनलोड
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (MP Police Constable Admit Card 2025)- पीईटी प्रवेश पत्र, डाउनलोड

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (MP Police Constable Admit Card 2025)- पीईटी प्रवेश पत्र, डाउनलोड

    Kunal solankiUpdated on 11 Mar 2026, 11:17 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (MP Police Constable Admit Card 2025 In Hindi) : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत 4 मार्च 2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता व दस्तावेज परीक्षण की तारीख बदल दी है। अब यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित होगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 13 फरवरी को एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीईटी/पीएसटी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी किया था। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026 ( अब 2, 3, 4 और 8 मार्च को परीक्षा अवकाश रहेगा) तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट लिंक1773208259917एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 रिजल्ट 25 जनवरी को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 30 अक्टूबर से जारी है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुआ। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर की गई। हालांकि परीक्षा तिथि सटिक विस्तृत जानकारी एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर मिलती थी। एमपीईएसबी द्वारा 26 अक्टूबर से एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी किया गया।

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- कब-कब होगी परीक्षा ?
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 मुख्य तिथियां
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड : विवरण
    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (MP Police Constable Admit Card 2025)- पीईटी प्रवेश पत्र, डाउनलोड
    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (MP Police Constable Admit Card 2025 In Hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना उन्हें एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- कब-कब होगी परीक्षा ?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर 2025 से जारी किया जा रहा है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 30 अक्टूबर से जारी हैं, जो 15 दिसंबर 2025 तक होगी। प्राधिकरण द्वारा शेष दिनों की परीक्षाओं के लिए अभी केवल परीक्षा तिथि की जानकारी दी जा रही है। एमपी पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले परीक्षा शहर यानी एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी। वहीं एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से 2 दिन पहले परीक्षा केंद्र का नाम तथा पता (एड्रेस) सहित पूर्ण एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा, जिसे लेकर परीक्षार्थी एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने के लिए उपस्थित होंगे।
    एडमिट कार्ड पर दी गई सूचना: देखें
    1761887369987

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिशानिर्देश 2025
    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 16 से 22 अक्टूबर तक दोबारा सक्रिय कर दी गई थी। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि और एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख को भी आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन बोर्ड ने सभी संशय पर विराम लगाते हुए एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 साथ ले जाना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 आंसर की यहां देखें
    1761047998287

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक थी जिसे बढ़ाकर 6 अक्टूबर कर दी गई थी। वहीं एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र (MP Police Constable Application 2025) में सुधार अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2025 थी, लेकिन इस बीच एक बार फिर से एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के लिए 16 से 22 अक्टूबर तक का मौका दिया गया और आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक दी गई। इसके अलावा उभयलिंगी आवेदक को प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए 29 अक्टूबर 2025 तक का समय था। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न और सिलेबस चेक करें

    एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र, परीक्षा दिवस निर्देश और अन्य मुख्य विवरण होते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, इस लेख में एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी गई है।
    ये भी देखें- एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 । एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    15 सितंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि

    6 अक्टूबर 2025
    16-22 अक्टूबर 2025 (कोर्ट द्वारा जारी आदेश पर)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार तिथि

    15 सितंबर से 8 अक्टूबर 2025 (विस्तारित)
    16 - 23 अक्टूबर 2025 (कोर्ट द्वारा जारी आदेश पर)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि (MP Police Constable Admit Card realease date 2025 in Hindi)

    26 अक्टूबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 तिथि

    30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम तिथि

    25 जनवरी 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा तिथि
    23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026
    एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड
    13 फरवरी 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

    परीक्षा प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय से एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों को ध्यान में रख कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगइन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, पासवर्ड) और सत्यापन कोड दर्ज करें।

    • नए टैब में एमपी पुलिस ई-प्रवेश पत्र दिखेगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड : विवरण

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड में निम्नलखित विवरण उल्लिखित है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का लिंग (पुरुष/महिला)

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (MP Police Constable Admit Card 2025 in Hindi) के साथ पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि आवश्य ले जाएं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 में त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिरण से संपर्क कर सकते हैं।

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    पता- चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1, चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011

    हेल्पलाइन नंबर- 0755-6720200, 0755-2578801-02

    ई-मेल:- complain.esb@mp.gov.in

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा ?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

    Q: मैं एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें। वहां जिस भी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं उनके लिंक दिए होंगे। एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 की प्रक्रिया के बारे में ऊपर लेख में विस्तार से जानकारी दी गई है।

    Q: क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा में साथ ले जाना अनिवार्य है?
    A:

    हां,  एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल में आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर थी।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कब होगी?
    A:

    एमपी  पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुई।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    एमपी  पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 23 से 13 मार्च तक आयोजित होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी से जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)