Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस एसआई/सुबेदार भर्ती 2025 - एसआई या एएसआई? वेबसाइट पर दिखा सुधार
    • लेख
    • एमपी पुलिस एसआई/सुबेदार भर्ती 2025 - एसआई या एएसआई? वेबसाइट पर दिखा सुधार

    एमपी पुलिस एसआई/सुबेदार भर्ती 2025 - एसआई या एएसआई? वेबसाइट पर दिखा सुधार

    Rajan KumarUpdated on 09 Oct 2025, 12:31 PM IST

    एमपी पुलिस भर्ती 2025- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESB), भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत सूबेदार/ सहायक उप निरीक्षक संवर्ग (Subedar/Assistant Sub Inspector Cadre) भर्ती परीक्षा-2025 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि एमपीईएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के पद नाम और आधिकारिक वेबसाइट पर दिख रहे पद नाम को लेकर उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि परीक्षा पास करने के बाद वे एसआई बनेंगे कि एसआई।
    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार भर्ती 2025

    एमपी पुलिस एसआई/सुबेदार भर्ती 2025 - एसआई या एएसआई? वेबसाइट पर दिखा सुधार
    एमपी पुलिस भर्ती 2025 - पद नाम पर उम्मीदवारों में असमंजस, एसआई या एएसआई?

    हालांकि 8 अक्टूबर को एमपीईएसबी की वेबसाइट पर एएसआई और एसआई पदनाम के असमंजस में सुधार देखा गया। एमपीईएसबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर गलती से दिए गए 'सहायक उप निरीक्षक' पदनाम को उप निरीक्षक पदनाम के रूप में बदलाव कर दिया है।

    दरअसल, एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर Online Form - Subedar & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2025 Start From 27/10/2025 से टाइटल दिया गया है, लेकिन रूलबुक यानी अधिसूचना में सहायक उप निरीक्षक (Asst. Sub-Inspector) की जगह सूबेदार/उप निरीक्षक (Subedar / Sub-Inspector) का जिक्र किया गया है, जिससे उम्मीदवार असमंजस में ये कि ये पद एएसआई के लिए है या एसआई के लिए। अब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन
    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट


    एमपीईएसबी द्वारा सुधार किया गया पदनाम देखें:-

    mp-si-2025आधिकारिक वेबसाइट पर एएमपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए जारी सूचना लिंक में पदनाम (काले घेरे में) देखें:-

    1759834213450

    एमपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए जारी रूलबुक में पदनाम (लाल घेरे में) देखें:-

    1759834213469

    हालांकि इन सब विवादों के बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर ये है कि मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। पात्र उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। विस्तॉ जानकारी आगे देखें -

    एमपी पुलिस भर्ती 2025: अवलोकन

    एमपी पुलिस एएसआई-सूबेदार भर्ती 2025, एमपीईएसबी द्वारा 500 रिक्त पदों को भरने के लिए एक प्रमुख भर्ती अभियान है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में रिक्ति से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

    वर्ग

    जानकारी

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    पद का नाम

    सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) या एसआई और सूबेदार

    कुल पोस्ट

    500 रिक्तियां

    एप्लिकेशन विंडो

    27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक

    आवश्यक योग्यता

    कसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य

    आयु मानदंड

    न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष

    भर्ती के चरण

    • लिखित परीक्षा

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    • साक्षात्कार

    आधिकारिक पोर्टल

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस सूबेदार भर्ती 2025- आवेदन कब से करें?

    एमपीईएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से जारी किया जाएगा। एमपी पुलिस भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार 27 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक आवेदन सुधार भी कर सकते हैं। एमपी पुलिस एएसआई-सूबेदार भर्ती 2025 परीक्षा 9 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी।

    एमपी पुलिस भर्ती 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी पुलिस भर्ती 2025 उम्मीदवारों के लिए अपनी तैयारी की प्रभावी योजना बनाने हेतु परीक्षा तिथियों की जानकारी आवश्यक है। आपके संदर्भ के लिए नीचे MP police Vacancy महत्वपूर्ण तिथियां सूचीबद्ध की गई हैं।

    इवेंट्स

    तिथि

    एमपी पुलिस भर्ती अधिसूचना

    6 अक्टूबर 2025

    एमपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन तिथि

    27 अक्टूबर 2025

    एमपी पुलिस भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि

    10 नवंबर 2025

    एमपी पुलिस भर्ती आवेदन सुधार तिथि

    27 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025

    एमपी पुलिस भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2025

    9 जनवरी 2026 से

    एमपी पुलिस भर्ती प्रीलिम्स आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस एएसआई-सूबेदार प्रीलिम्स रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती साक्षात्कार

    सूचित किया जाएगा


    एमपी पुलिस भर्ती 2025- आयु सीमा

    एमपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है लेकिन विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु में छूट है जो नीचे दी गई तालिका में दी गई है।

    वर्ग

    अधिकतम आयु सीमा

    अनारक्षित श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थी (मध्य प्रदेश)

    33 वर्ष

    EWS (मध्य प्रदेश) के पुरुष उम्मीदवार

    33 वर्ष

    अनुसूचित जनजाति (एसटी) (मध्य प्रदेश) के सभी पुरुष और महिला उम्मीदवार

    33 वर्ष

    सभी महिला उम्मीदवार (किसी भी श्रेणी)

    38 वर्ष

    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार

    38 वर्ष

    सरकारी/निगम/बोर्ड/स्वायत्त निकायों के पुरुष कर्मचारी और नगर सैनिक

    38 वर्ष

    अंतरजातीय विवाह में पुरुष उम्मीदवार (अनारक्षित और आरक्षित)

    38 वर्ष

    अंतरजातीय विवाह और विक्रम पुरस्कार विजेता श्रेणी के लिए छूट

    5 वर्ष के लिए

    एमपी पुलिस भर्ती 2025- शैक्षणिक योग्यता

    एमपी सूबेदार/सहायक उप निरीक्षक संवर्गों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि (Graduate Degree) या उसके समतुल्य होना अनिवार्य है।

    एमपी पुलिस एएसआई या एसआई-सूबेदार भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

    प्रथम चरण: प्रारंभिक परीक्षा

    यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करना है। इस चरण में प्राप्त अंकों को अंतिम चयन (Final Selection) में नहीं जोड़ा जाएगा।

    द्वितीय चरण:-

    • मुख्य परीक्षा,

    • शारीरिक दक्षता

    • साक्षात्कार

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    मुख्य चयन इस चरण में प्रदर्शन पर आधारित होगा।

    एमपी पुलिस एएसआई या एसआई-सूबेदार भर्ती 2025- नियुक्ति हेतु अनिवार्य योग्यताएं

    उम्मीदवारों को नियुक्ति प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित सभी चरणों में पूरी तरह से योग्य पाया जाना अनिवार्य होगा:

    • आयु (Age)

    • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    • आरक्षण के प्रावधान (Reservation Provisions)

    • शारीरिक नापजोख (Physical Measurements)

    • लिखित परीक्षा (Written Examination)

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test)

    • साक्षात्कार (Interview)

    • चरित्र सत्यापन (Character Verification)

    • चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination)

    एमपी पुलिस एएसआई या एसआई-सूबेदार भर्ती 2025- परीक्षा पैटर्न

    यह चयन प्रक्रिया दो चरणों (प्रारंभिक लिखित परीक्षा और मुख्य परीक्षा/अन्य चरण) में विभाजित है।

    1. प्रथम चरण: प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Preliminary Written Examination)

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions - MCQs)

    कुल अंक

    100 अंक

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    नकारात्मक अंकन (Negative Marking)

    कोई ऋणात्मक अंकन नहीं।

    अंतिम चयन में प्रासंगिकता

    प्राप्त अंकों की अंतिम चयन में कोई प्रासंगिकता नहीं होगी (यह केवल क्वालिफाइंग है)।

    मुख्य विषय

    हिंदी, अंग्रेजी, विश्लेषणात्मक क्षमता, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, तर्क शक्ति, करेंट अफेयर्स।

    अगले चरण हेतु चयन

    प्रत्येक ऊर्ध्वाधर आरक्षण श्रेणी (UR, OBC, ST, SC, EWS) में रिक्त पदों की संख्या से 10 गुना अधिक उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए परसेंटाइल के आधार पर बुलाया जाएगा।


    2. द्वितीय चरण: मुख्य परीक्षा एवं अन्य चरण

    द्वितीय चरण में मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार शामिल हैं।

    मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Examination)

    मुख्य परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर I और पेपर II शामिल हैं।

    विवरण

    पेपर I

    पेपर II

    समय अवधि

    2 घंटे

    2 घंटे

    अधिकतम अंक

    300 अंक

    300 अंक

    खंड (Section)

    दो खंड (प्रत्येक 150 अंक)

    दो खंड ('क' और 'ख') (प्रत्येक 150 अंक)

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (Objective)

    खंड 'क': वस्तुनिष्ठ; खंड 'ख': तर्क शक्ति और डाटा निर्वचन (डाटा इंटरप्रिटेशन)

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

    कैलकुलेटर

    अनुमति नहीं (लागू नहीं है, लेकिन पेपर II में विशेष रूप से निषेध)

    अनुमति नहीं है।

    द्वितीय चरण- अन्य चरण

    मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद, निम्नलिखित कार्यवाहियाँ राज्य शासन से गठित चयन समिति द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर आयोजित की जाएँगी:

    • शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test - PMT)

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test - PET)

    • साक्षात्कार (Interview)

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा जारी सूबेदार/एएसआई या एसआई भर्ती परीक्षा-2025 की अधिसूचना, कुल 500 रिक्तियों के साथ, राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर पदनाम "Asst. Sub-Inspector" और रूलबुक में "Sub-Inspector" के उल्लेख के कारण उम्मीदवारों में एसआई (SI) और एएसआई (ASI) पद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उम्मीद है कि MPESB जल्द ही पदनाम संबंधी भ्रम को दूर करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें।

    Upcoming Competition Exams