Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी आवेदन जारी (MP Police Constable Driver Application)- 1000 पदों पर भर्ती
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी आवेदन जारी (MP Police Constable Driver Application)- 1000 पदों पर भर्ती

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी आवेदन जारी (MP Police Constable Driver Application)- 1000 पदों पर भर्ती

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Oct 2026, 09:31 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी आवेदन जारी (MP police constable driver application)- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती आवेदन पत्र (MP police constable vacancy application form) 15 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। पात्र उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। एमपी ईएसबी ने पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए 7 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथि, शुल्क, परीक्षा तिथि आदि की जानकारी दी थी। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन सुधार सुविधा भी दी जाएगी। अभ्यर्थी 3 नवंबर तक आवेदन सुधार कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे कांस्टेबल ड्राइवर लिंक दिया गया है।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन - तिथियां (MP police constable driver application dates)
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 पात्रता मानदंड (MP police constable driver bharti 2026 eligibility criteria)
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर शैक्षणिक योग्यता (MP police constable driver educational qualification)
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन 2026 की प्रक्रिया (MP police constable driver application 2026 process)
    6. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी- कुल पद
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी आवेदन जारी (MP Police Constable Driver Application)- 1000 पदों पर भर्ती
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी आवेदन

    1791457203032

    पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1000 कांस्टेबल ड्राइवर की भर्ती होगी। मध्य प्रदेश शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत पुलिस विभाग में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को अवश्य देख लेना चाहिए। एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन 2026 लिंक, आवेदन प्रक्रिया, मुख्य तिथि और अन्य मुख्य बातों की पूरी जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन - तिथियां (MP police constable driver application dates)

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर मुख्य इवेंट

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर डेट

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन

    15 अक्टूबर 2026

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन अंतिम तिथि

    29 अक्टूबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन सुधार तिथि

    15 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा

    4 जनवरी 2027 से

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवरesb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 पात्रता मानदंड (MP police constable driver bharti 2026 eligibility criteria)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती अधिसूचना (MP police constable driver vacancy notification in Hindi) में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड और अन्य पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आरक्षण एवं अन्य नियमों का लाभ मिल सकता है।

    अन्य राज्यों में कांस्टेबल भर्ती सूचना देखें-

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर शैक्षणिक योग्यता (MP police constable driver educational qualification)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं अनुसूचित जनजाति (SC) के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। पद/वर्ग के अनुसार योग्यता अलग है।
    1791457203061

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आयु सीमा

    उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष की बीच होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा लागू होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जा सकती है।
    1791457203111

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर शारीरिक योग्यता और दक्षता

    उम्मीदवारों को निर्धारित ऊंचाई, सीना (जहां लागू हो) और शारीरिक दक्षता संबंधी मानदंड पूरे करने होंगे। उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होना आवश्यक होगा।
    1791457203145

    अन्य शर्तें: अभ्यर्थी को भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित अन्य सभी पात्रता एवं दस्तावेज संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा।

    ये भी पढ़ें:-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। गलत, अस्पष्ट या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन में समस्या आ सकती है। आधिकारिक अधिसूचना में दस्तावेजों के प्रारूप और आकार से संबंधित निर्देशों दिए गए हैं। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें।

    आवश्यक दस्तावेज

    • वैध पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी में से कोई एक।

    • पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खिंचवाई गई निर्धारित आकार की फोटो।

    • हस्ताक्षर: अभ्यर्थी के हस्ताक्षर की स्पष्ट स्कैन कॉपी।

    • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र: 8वीं और 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र।

    • आईटीआई प्रमाण-पत्र: यदि संबंधित पद के लिए आवश्यक हो।

    • जाति प्रमाण-पत्र: SC/ST/OBC अभ्यर्थियों के लिए, जहां लागू हो।

    • मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण-पत्र: आरक्षण या अन्य लाभ के लिए, यदि लागू हो।

    • जन्मतिथि प्रमाण: 10वीं की मार्कशीट या निर्धारित प्रमाण-पत्र।

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र: ईडब्ल्यूएस श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए।

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र: PwD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो।

    • अन्य प्रमाण-पत्र: भर्ती नोटिफिकेशन में मांगे गए विशेष प्रमाण-पत्र, यदि लागू हों।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    नोट: दस्तावेजों की अंतिम सूची और अपलोड संबंधी निर्देश एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना में दिए जाएंगे। आवेदन करने से पहले इन्हें जरूर जांच लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन 2026 की प्रक्रिया (MP police constable driver application 2026 process)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच करने के साथ जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए। कांस्टेबल ड्राइवर ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनें। (पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार आवेदन के लिए अपनी आईडी से लॉगइन कर सकते हैं)

    • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।

    • प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

    • निर्धारित प्रारूप एवं आकार में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

    • भरे गए आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक देखें और कोई त्रुटि दिखे ते सुधार कर लें।

    • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन जमा करें।

    • आवेदन जमा होने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट रख लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन शुल्क 2026 (MP police constable application 2026 fee in Hindi) का भुगतान करना जरूरी है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार MPESB पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026 आवेदन शुल्क देख सकते हैं।

    आवेदक की श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य

    500 रुपये

    एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए)

    250 रुपये

    कार्यरत विभागीय उम्मीदवार सामान्य श्रेणी

    200 रुपये

    कार्यरत विभागीय उम्मीदवार मध्य प्रदेश निवासी एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस

    100 रुपये

    नोट - कियोस्क से आवेदन पर पोर्टल शुल्क ₹ 60 है और सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगइन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये है।

    इसे भी देखें - सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी- कुल पद

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026 भर्ती के तहत कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1,000 पदों के लिए रूल बुक जारी किया है। यह भर्ती मध्यप्रदेश शासन के गृह (पुलिस) विभाग के पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एमपी पुलिस वैकेंसी 2026 में विशेष सशस्त्र बल के लिए 200 पद और विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर पुलिस के अन्य विभाग के लिए 800 पद शामिल हैं, जिनमें जिला पुलिस बल के पद भी हैं।

    1792071567173

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)