एसएससी सीएचएसएल 2026 (SSC CHSL 2026 in Hindi) - एसएससी द्वारा एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना 2026 (ssc chsl notification out) 7 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। एसएससी सीएचएसएल नॉटिफिकेशन 2026 (ssc chsl notification in hindi) के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं एसएससी 10+2 आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 14 से 16 अक्टूबर है। एसएससी सीएचएसएल 2026 परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा लगभग 2536 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा यानी एसएससी सीएचएसएल एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया अवश्य जाननी चाहिए। विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में लोअर डिवीजनल क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक/सॉर्टिंग सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर साल सीएचएसएल परीक्षा आयोजित की जाती है। एसएससी सीएचएसएल 2026 के लिए पात्र उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। एसएससी सीएचएसएल 2026 की विस्तृत जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख को पढ़ सकते हैं।
एसएससी एग्जाम कैलेंडर देखें।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा तीन चरणों टियर- I (CBT), टियर- II (PPT), और टियर- III (कौशल/टाइपिंग टेस्ट) में आयोजित की जाती है। विभिन्न विभागों में उम्मीदवारों का अंतिम आवंटन उनकी योग्यता और एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में उनके द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर किया जाता है। एसएससी द्वारा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए करीब 4000-4500 रिक्तियां जारी करने की उम्मीद है। एसएससी सीएचएसएल 2026 रिक्तियों की सही संख्या एसएससी द्वारा जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।
इससे पहले जारी एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 अनुसार एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई 2026 तक जारी होनी थी। वहीं एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2026 का आयोजन जुलाई से सितंबर 2026 तक किया जाना था। एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर भर्ती परीक्षा के लिए, कर्मचारी चयन आयोग हर साल संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा एसएससी सीएचएसएल आयोजित करता है।
परीक्षा का नाम | स्टॉफ सलेक्शन कमीशन कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 2026 (Staff Selection Commission Combined Higher Secondary Level Exam 2026) |
लोकप्रिय नाम | एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) |
परीक्षा आयोजक निकाय | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
शैक्षिक योग्यता | 10+2 |
आयु सीमा | 18 वर्ष- 27 वर्ष |
परीक्षा के चरण | सीबीटी (ऑनलाइन) पेन व पेपर टेस्ट (ऑफलाइन) कौशल परीक्षा |
परीक्षा आयोजन माध्यम | ऑनलाइन / ऑफ़लाइन |
परीक्षा अवधि | सीबीटी: 60 मिनट पेन-पेपर टेस्ट: 60 मिनट कौशल परीक्षा/ टाइपिंग टेस्ट: 15 मिनट/ 10 मिनट |
एसएससी सीएचएसएल पोस्ट | लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/ जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) पोस्टल असिस्टेंट (PA)/ सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड ए) |
उम्मीदवारों को सीएचएसएल परीक्षा से संबंधित सभी तिथियों से अपडेट रहना चाहिए ताकि कोई इवेंट छूट न जाए। एसएससी सीएचएसएल तिथियों के जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें -
इवेंट | सीएचएसएल 2026 एग्जाम डेट |
एसएससी सीएचएसएल 2026 अधिसूचना | 7 सितंबर 2026 |
एसएससी सीएचएसएल ऑनलाइन आवेदन शुरू | 7 सितंबर 2026 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख | 7 अक्टूबर 2026 |
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 8 अक्टूबर 2026 |
एसएससी सीएचएसएल आवेदन करेक्शन सुविधा | 14-16 अक्टूबर 2026 |
टियर 1 एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल 2026 एग्जाम डेट टियर-1 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की चैलेंज की अंतिम तारीख | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 फाइनल आंसर की 2026 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करने की तारीख | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की तारीख | फरवरी-मार्च 2026 |
सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल रिस्पॉन्स शीट | सूचित किया जाएगा |
फाइनल एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की, मार्क्स | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल संपर्क विवरण - क्षेत्रीय कार्यालय
एड्रेस | फोन नंबर | ई-मेल | वेबसाइट |
कर्मचारी चयन आयोग, ब्लॉक नंबर-12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 | 011 24363343, 24367526 | enquirysscnr@gmail.com | sscnr.net.in |
कर्मचारी चयन आयोग, प्रथम तल, "ई" विंग, केन्द्रीय सदन, कोरमंगला, बेंगलुरु, कर्नाटक - 560 034 | 080 25502520 / 9483862020 | rdssckkr@nic.in | www.ssckkr.kar.nic.in |
कर्मचारी चयन आयोग, दूसरी मंजिल, ईवीके संपत बिल्डिंग, डीपीआई कैंपस, कॉलेज रोड, चेन्नई, तमिलनाडु - 600 006 | 044 28275568 | sscsr.tn@nic.in | www.sscsr.gov.in |
कर्मचारी चयन आयोग, एनईआर, हाउसफेड कॉम्प्लेक्स, लास्ट गेट, बेलटोला-बशिष्ठा रोड, पी.ओ. असम सचिवालय, दिसपुर, गुवाहाटी, असम - 781006 | 0361 2228929 | rdner.ssc@gmail.com | www.sscner.org.in |
कर्मचारी चयन आयोग, प्रथम तल, साउथ विंग, प्रतिष्ठा भवन, 101, महर्षि कर्वे रोड, मुंबई, महाराष्ट्र - 400 020 | Tel No. & Fax No. 022-22019118 022-22018527 | rdsscwr@gmail.com | www.sscwr.net |
कर्मचारी चयन आयोग, जे-5, अनुपम नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ - 492007 | 0771 2282678, 2282507 | sscraipur@yahoo.co.in | www.sscmpr.org |
कर्मचारी चयन आयोग, 21-23, लोथर रोड, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश - 211 002 | 0532 2250372 | rdcrssc@gmail.com | www.ssc-cr.org |
कर्मचारी चयन आयोग, ब्लॉक नंबर 3, ग्राउंड फ्लोर, केंद्रीय सदन, सेक्टर-9, चंडीगढ़ - 160 009 | 0172 2744366, 2749378 | sscnwrgoi@gmail.com | www.sscnwr.org |
कर्मचारी चयन आयोग, प्रथम एमएसओ |
एसएससी सीएचएसएल 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीयता, आयु, शैक्षिक योग्यता आदि के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा निर्धारित सीएचएसएल पात्रता मानदंडों को पूरा करना चाहिए। एसएससी सीएचएसएल 2026 पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार सीएचएसएल 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीएचएसएल पात्रता विवरण के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उम्र | 18 वर्ष- 27 वर्ष (1-1-2026 को) |
शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण |
विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाती है।
श्रेणी | एसएससी सीएचएसएल 2026 आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट |
एससी-एसटी | 5 वर्ष |
ओबीसी | 3 वर्ष |
पूर्व सैनिक | 3 वर्ष (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को कर्मचारी की वास्तविक आयु से उस अवधि को घटाने के बाद जिसके लिए कर्मचारी सैन्य सेवा में था) |
1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 की अवधि के दौरान उम्मीदवारों को आमतौर पर जम्मू और कश्मीर राज्य में अधिवासित किया गया था | 5 वर्ष |
विकलांग अनारक्षित | 10 वर्ष |
विधवा, तलाकशुदा महिलाएं | अधिकतम 35 वर्ष की उम्र तक |
विधवा, तलाकशुदा महिलाएं (एससी/एसटी) | अधिकतम 40 वर्ष की उम्र तक |
आयु में छूट : अधिकतम उम्र सीमा (Age Relaxations: Upper Age Limit)
कैटेगरी | जनरल | ओबीसी | एससी/एसटी |
पीडब्ल्यूडी | 10 साल | 13 साल | 15 साल |
वैसे रक्षा कार्मिक जो किसी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में सैन्य अभियान में अक्षम हो गए थे और फिर सेवा से मुक्त कर दिए गए थे | 3 साल | 3 साल | 8 साल |
केंद्र सरकार के कर्मचारी, जो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक कम से कम 3 वर्षों तक नियमित और निरंतर सेवा में रहे हों | 40 साल की उम्र तक | 40 साल की उम्र तक | 45 साल की उम्र तक |
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया हो | 35 साल की उम्र तक | 35 साल की उम्र तक | 40 साल की उम्र तक |
शैक्षिक योग्यता: एसएससी सीएचएसएल पात्रता मानदंड के अनुसार, परीक्षा के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता कक्षा 12/एचएससी है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए उम्मीदवारों को गणित के साथ साइंस स्ट्रीम से कक्षा 12/एचएससी उत्तीर्ण होना चाहिए।
राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। एसएससी सीएचएसएल 2026 पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले भूटान, नेपाल और तिब्बती शरणार्थी भी पात्र हैं।
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी सीएचएसएल 2026 आवेदन पत्र ssc.gov.in पर ऑनलाइन जारी करता है। आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र 2026 सुधार लिंक भी प्रदान करता है। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपए है जबकि महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी जाती है। उम्मीदवार भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की मदद से एसएससी सीएचएसएल 2026 आवेदन शुल्क (SSC CHSL 2026 Application Fee) का भुगतान कर सकेंगे। इच्छुक आवेदक एसबीआई चालान के माध्यम से भी अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करने का विकल्प चुन सकते है। एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन (SSC CHSL Application Form 2026 online) भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
सीएचएसएल आवेदन पत्र दो भागों में होता है - भाग 1 और 2। सीएचएसएल फॉर्म भाग 1 में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए अपना मूल विवरण भरना होता है। पंजीकरण फॉर्म सबमिट करने पर उम्मीदवार की रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड बन जाता है। एसएससी सीएचएसएल 2026 फॉर्म भाग 2 में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉइ होना होगा। इशके बाद वहां पूछे गए सभी विवरण को भरना होगा। यहीं अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। हालिया फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होता है। इसके बाद अपना एसएससी सीएचएसएल आवेदन ऑनलाइन जमा करना होता है। फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद उम्मीदवार को ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट रख लेना चाहिए।
एसएससी सीएचएसएल 2026 आवेदन शुल्क
| श्रेणी | एसएससी सीएचएसएल 2026 आवेदन शुल्क |
| यूआर/ओबीसी | 100/- रुपए |
| अन्य | शुल्क से राहत |
सीएचएसएल पाठ्यक्रम भी एसएससी द्वारा निर्धारित किया जाता है तथा ऑनलाइन मोड में एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी विषयों और उनके टॉपिकों का उल्लेख एसएससी सीएचएसएल पाठ्यक्रम में किया जाता है ताकि उम्मीदवारों को सीएचएसएल परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न सामान्य बौद्धिकता और तर्क, अंग्रेजी, संख्यात्मक अभियोग्यता और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों से होते हैं। एसएससी सीएचएसएल सिलेबस 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए एसएससी सीएचएसएल 2026 अधिसूचना देखें।
हर साल लाखों उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल के लिए उपस्थित होते हैं। हालांकि प्रतियोगिता कठिन है, फिर भी अगर ईमानदारी से तैयारी की जाए तो कोई भी इस परीक्षा में सफल हो सकता है। नीचे कुछ एसएससी सीएचएसएल की तैयारी के टिप्स दिए गए हैं।
सबसे पहले, एसएससी सीएचएसएल परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को जान लेना चाहिए। उन विषयों को नोट कर लें जिनका आपको इस परीक्षा के लिए अध्ययन करने की आवश्यकता है।
सिलेबस जानने के बाद परीक्षा तक आपके पास जो समय है उसके अनुसार तैयारी की योजना बनाएं। पहले सिलेबस पूरा करें और फिर मॉक टेस्ट दें।
सीधे अभ्यास में न लग जाएं। सबसे पहले, आपको बुनियादी बातों में अच्छा होना होगा। यदि आप मूल बातें जानते हैं तो ही आप परीक्षा में सफल हो सकेंगे।
मात्रात्मक योग्यता का पाठ्यक्रम बहुत बड़ा है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें और उसके अनुसार विषय चुनें। अनुपात, प्रतिशत, औसत, समय गति दूरी, समय और कार्य, लाभ और हानि, रुचि, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, बीजगणित का अभ्यास करें, क्योंकि आपको इन विषयों से अधिकतम प्रश्न मिलेंगे।
अंग्रेजी भाषा अनुभाग के लिए सभी व्याकरण नियमों जैसे काल, वाच्य, लेख, पूर्वसर्ग, विषय-क्रिया समझौता और विराम चिह्न का अध्ययन करें। एक्टिव वाइस, पैसिव वाइस, क्लोज टेस्ट, त्रुटि पहचान, वाक्य सुधार और रिक्त स्थान भरने का अभ्यास करें। एंटोनिम्स, पर्यायवाची, मुहावरे, वाक्यांश और वर्तनी पर ध्यान दें।
रीज़निंग के लिए बहुत अधिक अभ्यास की आवश्यकता होती है। सादृश्य, शब्दांश, कोडिंग-डिकोडिंग, विषम, वर्णमाला और संख्यात्मक शृंखला, लुप्त पद, रक्त संबंध, दिशा बोध, व्यवस्था का अभ्यास करें।
जनरल अवेयरनेस में स्टेटिक जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के सवाल ज्यादा होते हैंं। अभ्यर्थियों को विज्ञान, भारतीय राजनीति, खेल भूगोल, अर्थशास्त्र, पुस्तकें और लेखक, इतिहास और कंप्यूटर अवेयरनेस का पुनरीक्षण करना चाहिए।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीएचएसएलL का टियर 1 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट है।
प्रश्न पत्र अलग-अलग भागों I, II, III और IV में विभाजित होगा।
सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, सामान्य बुद्धिमत्ता, मात्रात्मक योग्यता (बुनियादी अंकगणित कौशल) और सामान्य जागरूकता से कुल 100 प्रश्न होते हैं।
टियर1 के एशएससी सीएचएसएल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, इस टियर के लिए आवंटित कुल अंक 200 हैं।
प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
एसएससी सीएचएसएल के टियर 2 में तीन खंड होते हैं जिनमें से प्रत्येक में दो मॉड्यूल होते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, सत्र 1 और सत्र 2 एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे। सत्र-1 में अनुभाग-I, अनुभाग II और अनुभाग III के मॉड्यूल-I का संचालन शामिल होगा।
SSC CHSL टियर-II में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे (मॉड्यूल-II के सेक्शन-III को छोड़कर)। खंड II में मॉड्यूल II को छोड़कर (यानी अंग्रेजी भाषा और समझ मॉड्यूल) प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी में सेट किए जाएंगे।
सेक्शन-I, सेक्शन II और सेक्शन III के मॉड्यूल-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।
खंड III का मॉड्यूल I यानी कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण अनिवार्य है लेकिन प्रकृति में अर्हता प्राप्त करने वाला है।
खंड III का मॉड्यूल II योग्यता प्रकृति का होगा (भाग ए - कौशल परीक्षण और भाग बी - टाइपिंग टेस्ट)।
भाग ए: डीईओ / डीईओ ग्रेड 'ए' के लिए कौशल परीक्षा अनिवार्य है - कंप्यूटर पर प्रति घंटे 8,000 (आठ हजार) की-डिप्रेशन की डाटा एंट्री स्पीड का आंकलन दिए गए पैसेज के अनुसार शब्दों/की-डिप्रेशन की सही प्रविष्टि के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 15 मिनट होगी और प्रत्येक उम्मीदवार को लगभग 2000-2200 की डिप्रेशन वाली अंग्रेजी में छपी हुई सामग्री दी जाएगी, जो उम्मीदवार को कंप्यूटर में दर्ज करनी होगी।
भाग बी: टाइपिंग टेस्ट एलडीसी / जेएसए सहित अन्य पदों के लिए है - टाइपिंग टेस्ट का माध्यम हिंदी या अंग्रेजी होगा। अंग्रेजी माध्यम चुनने वाले उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) होनी चाहिए और हिंदी माध्यम चुनने वालों की टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) होनी चाहिए। 35 w.p.m और 30 w.p.m क्रमशः लगभग 10500 की डिप्रेशन प्रति घंटे और लगभग 9000 की डिप्रेशन प्रति घंटे के अनुरूप हैं।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के सभी चरणों के लिए सीएचएसएल एडमिट कार्ड (CHSL admit card in hindi) अलग से जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक एसएससी सीएचएसएल आवेदन ऑनलाइन जमा करते हैं केवल उन्हीं का सीएचएसएल हॉल टिकट (CHSL hall ticket in hindi) जारी किया जाता है।
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एसएससी वेबसाइट से एसएससी सीएचएसएल प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीएचएसएल हॉल टिकट पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो और हस्ताक्षर, श्रेणी, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि की जानकारी दी रहती है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सीएचएसएल प्रवेश पत्र को एसएससी परीक्षा केंद्र में ले जाने की आवश्यकता होती है।
राज्य | शहर |
उत्तर प्रदेश | आगरा |
इलाहाबाद | |
बरेली | |
गोरखपुर | |
कानपुर | |
लखनऊ | |
मेरठ | |
वाराणसी | |
बिहार | भागलपुर |
मुजफ्फरपुर | |
पटना | |
सिक्किम | गंगटोक |
झारखंड | रांची |
पश्चिम बंगाल | बेरहमपुर |
जलपाईगुड़ी | |
कोलकाता | |
मालदा | |
मेदिनीपुर | |
सिलीगुड़ी | |
ओडिशा | बेरहमपुर |
भूवनेश्वर | |
कटक | |
क्योनझर | |
संबलपुर | |
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
कर्नाटक | बंगलुरू |
धारवाड़ | |
गुलबर्ग | |
मैंगलोर | |
मैसूर | |
केरल | कोच्ची |
कोझिकोड | |
तिरूअनंतपुरम | |
त्रिसुर | |
उत्तराखंड | अलमोरा |
देहरादून | |
हल्दवानी | |
हरिद्वार | |
दिल्ली | दिल्ली |
राजस्थान | अजमेर |
अलवर | |
भरतपुर | |
बीकानेर | |
जयपुर | |
जोधपुर | |
कोटा | |
श्रीगंगानगर | |
उदयनगर | |
आसाम | डिब्रुगढ़ |
गुवाहाटी | |
जोरहाट | |
नागालैंड | कोहिमा |
मेघालय | शिलांग |
मणिपुर | इंफाल |
चुराचंदपुर | |
मिजोरम | एजोल |
त्रिपुरा | अगरतल्ला |
आंध्र प्रदेश | गुंटूर |
कुरनूल | |
राजामुंद्रई | |
तिरूपति | |
विशाखापतनम | |
तमिलनाडु | चेन्नई |
कोएंबटूर | |
मदुरई | |
तिरूचिरापल्ली | |
तिरुनेलवेली | |
पुडुचेरी | पुडुचेरी |
तेलंगाना | हैदराबाद |
निजामाबाद | |
गुजरात | अहमदाबाद |
वड़ोदरा | |
राजकोट | |
सूरत | |
भावनगर | |
कच्छ | |
महाराष्ट्र | अमरावती |
औरंगाबाद | |
कोल्हापुर | |
मुंबई | |
नागपुर | |
नांदेड़ | |
नासिक | |
पुणे | |
थाणे | |
भंडारा | |
चंद्रपुर | |
अकोला | |
जळगांव | |
अहमदनगर | |
अलीबाग | |
गोवा | पणजी |
मध्य प्रदेश | भोपाल |
छिंदवाड़ा | |
गुना | |
ग्वालियर | |
इंदौर | |
जबलपुर | |
खांडवा | |
रतलाम | |
सतना | |
सागर | |
छत्तीसगढ़ | अंबिकापुर |
विलासपुर | |
जगदलपुर | |
रायपुर | |
दुर्ग | |
जम्मू और कश्मीर | अनंतनाग |
बारामुला | |
जम्मू | |
लेह | |
रजौरी | |
श्रीनगर | |
करगिल | |
हिमाचल प्रदेश | हमीरपुर |
शिमला | |
पंजाब | बटिंडा |
जालंधर | |
पटियाला | |
अमृतसर | |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
एसएससी द्वारा एसएससी सीएचएसएल 2026 परीक्षा आयोजित करने के बाद एसएससी सीएचएसएल 2026 अनंतिम आंसर की (SSC CHSL 2026 provisional answer key) जारी की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल 2026 प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी भी उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार तय समय सीमा में ऑनलाइन प्रति प्रश्न तय शुल्क का भुगतान कर इसे दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फाइनल एसएससी सीएचएसएल आंसर की 2026 पीडीएफ सीएचएसएलई रिजल्ट के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
उम्मीदवार आधिकारिक एसएससी सीएचएसएल 2026 आंसर की का उपयोग सीएचएसएल परीक्षा में अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने, अपेक्षित स्कोर और एसएससी सीएचएसएल 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने की संभावना का अनुमान लगाने के लिए कर सकते हैं।
आयोग टियर वार एसएससी सीएचएसएल 2026 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन घोषित करेगा। एसएससी सीएचएसएल के परिणाम पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम, श्रेणी और रोल नंबर शामिल हैं। अंक जांचने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा नाम, रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।
SSC तीन चरणों में SSC CHSL का परिणाम घोषित करता है - टियर I, II और फाइनल। सभी चरणों के एसएससी सीएचएसएल परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाते हैं। सबसे पहले, सीएचएसएल टियर 1 परिणाम घोषित किया जाता है और उसके बाद टियर II परिणाम घोषित किया जाता है। अंतिम एसएससी सीएचएसएल परिणाम कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट के बाद घोषित किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल का अंतिम परिणाम उम्मीदवार के टियर I और 2 के कुल स्कोर के आधार पर घोषित किया जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल कटऑफ 2026 टियर 1 परिणाम के साथ ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। टीयर1 के एसएससी सीएचएसएल कटऑफ के आधार पर, उम्मीदवारों का चयन टीयर II के लिए किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल कटऑफ टियर I, II, III और अंतिम आवंटन के लिए लागू किया जाता है। टियर II क्वालिफाई करने के लिए, उम्मीदवारों को 33% की क्वालीफाइंग कटऑफ हासिल करनी होगी। एसएससी सीएचएसएल का अंतिम आवंटन कटऑफ चयन के लिए उम्मीदवारों का सबसे कम स्कोर है।
अंतिम आवंटन कटऑफ के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को पद और विभाग आवंटित किए जाएंगे। परीक्षा के प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ सुरक्षित करना होगा। केवल एसएससी सीएचएसएल कटऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा के अगले दौर के लिए चुना जाएगा।
सीएचएसएल चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं - कंप्यूटर आधारित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक प्रकार) और कौशल/टाइपिंग परीक्षा। सभी तीन चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सीएचएसएल अधिसूचना में जारी विभिन्न एसएससी सीएचएसएल पदों पर भर्ती किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल 2026 चयन प्रक्रिया के तीन चरण हैं:
सीबीटी (ऑनलाइन)
पेन और पेपर टेस्ट (ऑफलाइन)
स्किल/टाइपिंग टेस्ट
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 - आवेदन, एडमिट कार्ड, परीक्षा ताथि देखें
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीएचएसएल परीक्षा टियर 1 ऑनलाइन मोड में और टियर 2 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
एसएससी सीएचएसएल 2026 परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में जानने के लिए - यहां क्लिक करें।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा हर साल एक बार आयोजित की जाती है।
नहीं, एसएससी सीएचएसएल परीक्षा बहुत कठिन स्तर की नहीं होती है और प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर आम तौर पर आसान से मध्यम स्तर का होता है। हालांकि, इसके लिए आवेदन करने वाले बहुत सारे उम्मीदवारों के कारण प्रतिस्पर्धी कठिन हो जाती है।
एसएससी सीएचएसएल के तहत जारी रिक्तियों की अनुमानित संख्या 3500-4500 के बीच होती है।
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस का आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किया जाता है और इसमें एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के वे विषय, टॉपिक और खंड शामिल होते हैं जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं। पाठ्यक्रम के अनुसार ये अंग्रेजी, संख्यात्मक अभियोग्यता, सामान्य बुद्धि और सामान्य जागरूकता विषयों पर परीक्षा आधारित होती है।
हां, एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में कुछ प्रश्न दोहराए जाते हैं। यह जानने के लिए कि कौन सा प्रश्न पहले किस वर्ष आ चुका है, उम्मीदवार तैयारी के उन पुस्तकों की मदद ले सकते हैं जिनमें इस बात की जानकारी दी रहती है।
आमतौर पर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट परीक्षा के 40-45 दिन बाद जारी किया जाता है।
On Question asked by student community
Hello Student, I can help you check whether Telugu is available for the particular SSC CHSL paper you want to take. SSC CHSL has specific language provisions for different parts of the examination, so the availability of Telugu can depend on the paper and examination stage. If you tell me
Hello, in an SSC/application form, Identification Marks means a permanent physical mark that can help identify you. Examples :
Mole on left cheek, Mole on right hand, Birthmark on neck, Scar on left eyebrow, Birthmark on right arm
If you do not have a noticeable identification mark, don't invent one.
Hello Dear Student,
If you have forgotten your Class 10 SSC roll number , you can still try the following methods to retrieve your SSC memo :
Hello Dear Student,
With a date of birth of September 19, 2008, you are not yet eligible for the upcoming SSC CHSL exam.
You can check, find and access more information here:
https://competition.careers360.com/articles/ssc-chsl-eligibility-criteria
Hope it helps!
Hi,
The SSC CHSL 2026 notification is expected to be released around May 2026 on it's official website.
Apply for Online M.Com from Manipal University