Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026: परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (8 जून), रिजल्ट डेट
    • लेख
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026: परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (8 जून), रिजल्ट डेट

    बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026: परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (8 जून), रिजल्ट डेट

    Kunal solankiUpdated on 20 May 2026, 04:56 PM IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026: केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (सीएसबीसी) द्वारा बिहार मघ निषेध सिपाही (कांस्टेबल) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई हैं। प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार जेल वार्डर परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। 14 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ई एडमिट कार्ड 8 जून से जारी होंगे वहीं 17 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ई एडमिट कार्ड 11 जून से जारी होंगे। उम्मीदवार 1 जून से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
    1779273968414
    बता दें कि बिहार जेल वार्डर के लिए आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि अब बीत चुकी है। उम्मीदवार 25 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र के जेंडर में सुधार कर सकते थे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा बिहार मघ निषेध सिपाही (कांस्टेबल) आवेदन पत्र में जेंडर सुधार हेतु एक आधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना में 1223 ऐसे उम्मीदवार पाए गए हैं जिन्होंने अपने आवेदन पत्र मे महिला का नाम अंकित किया है , फोटो और हस्ताक्षर भी महिला के हैं परंतु जेंडर कॉलम में पुरूष अंकित किया है। इसके आलावा 217 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने आवेदन में पुरूष का नाम अंकित किया है, व फोटो और हस्ताक्षर भी पुरूष के हैं परंतु जेंडर में महिला अंकित किया है। इन सभी आवेदनों में प्राधिकरण द्वारा जेंडर में सुधार किया गया है। इसके साथ ही इन सभी आवदेकों की सूची भी जारी की गई है। यदि किसी को आपत्ति है तो वे 17 से 25 जनवरी तक अपनी आपत्ति बैक हार्डिंग रोड स्थित पर्षद कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होकर दर्ज करा सकते थे।
    1768883347327

    बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026: परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (8 जून), रिजल्ट डेट
    बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026 (Bihar Police Constable Vacancy 2026): पूरा शेड्यूल देखें

    इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा आवेदन रद्द करने के संबंध में भी अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्राधिकरण की आधिकारि वेबसाइट की जांच करें।
    1768883520544


    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा बिहार मद्य निषेध सिपाही के पदों में 82 सीटों की बढ़ोतरी की गई थी इस प्रकार अब मद्य निषेध सिपाही के कुल 1685 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती विवरण की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 (Bihar Jail Warder Vacancy 2026) के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते थे।
    1765866577142

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 तक बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। सीएसबीसी द्वारा 26 सितंबर 2025 को बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती अधिसूचना (Bihar Police constable, Jail Warder Recruitment Notification 2026) जारी की गई थी। सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल अधिसूचना के अनुसार मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,210 रिक्तियों को भरा जाएगा।

    मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया 2026 (Bihar Police Constable Selection Process 2026) मे परीक्षा के तीन चरण होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा , दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, आंसर की, रिजल्ट इत्यादि के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी देखें-

    मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती 2025 अधिसूचना-

    1760537432491

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा तिथि 2026

    उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी से संबंधित योजना बनाने में मदद मिलती है। उम्मीदवार नीचे दी गई परीक्षा तिथियों को नोट कर लें ताकि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025(Bihar police Constable Exam Dates 2026 in Hindi) से संबंधित कोई तिथि न छूट जाए।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026 तिथियां

    इवेंट

    विवरण

    बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथि

    6 अक्टूबर 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि

    5 नवंबर 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    8,11 जून 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 तिथि

    14 और 17 जून 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर की जारी

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आपत्ती दर्ज तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 प्रारंभिक रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी टेस्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा अंतिम रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा

    जो उम्मीदवार बिहार पुलिस में नौकरी करने करने के इच्छुक हैं वे आवेदन करने से पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड (Bihar Police Constable, Jail Warder Eligibility 2026) की जांच आवश्य कर लें। मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चलंत दस्ता पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु जेल वार्डर के लिए 23 वर्ष व अन्य पदों के लिए 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती आवेदन प्रक्रिया 2026

    उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन 2026 (Bihar Police Constable Recruitment Application 2026) करने की चरणवार प्रक्रिया नीचे बताई है। एमपी पुलिस ए़डमिट कार्ड 2025

    • सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
    • उसके बाद होम पेज पर जाएं।
    • अब Apply Online for the Post of Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable. (Advt. No. 03/2025) लिंक पर क्लिक करें।
    • उसके बाद नई स्क्रिन खुलेगी वहां पंजीकरण करके आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करलें,
    • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा सिलेबस 2026

    लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 10वीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा सिलेबस 2026 (Bihar Police Constable Exam Syllabus 2026) में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in/ पर देखा जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा सिलेबस 2026 के बारे में सरलता से समझ सकते हैं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा सिलेबस 2026

    विषय

    कुल अंक

    • हिन्दी,

    • अंग्रेजी,

    • गणित,

    • सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र),

    • विज्ञान (भौतिकी,

    • रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले





    100

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती एग्जाम पैटर्न 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती (लिखित) परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जिसमें प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसके प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल ,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026 ( Bihar Police Constable , Jail Warder Exam 2026) ओएमआर शीट पर आधारित होगी। ओएमआर शीट / उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसमें से एक प्रति पर्षद के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित होने के बाद एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जाएगी।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026

    उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबलस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Police Constable Exam Admit Card 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का उपयोग करके बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले सीएसबीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • उसके बाद बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर परीक्षा के लिंक पर जाएं।
    • अब अपना लॉग इन विवरण को दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 - मापदंड

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का निम्नलिखित मापदंड है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026: शारीरिक मापदंड

    कैटेगरी

    ऊंचाई

    सीना (न्यूनतम बिना फुलाये)

    सीना (न्यूनतम फुलाकर)

    अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

    165 से.मी.

    81 से.मी.

    86 से.मी.

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

    160 से.मी.

    81 से.मी.

    86 से.मी.

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

    160 से.मी.

    79 से.मी.

    84 से.मी.

    सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए

    155 से.मी.

    लागू नहीं

    लागू नहीं

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2026 (Bihar Police Constable, Jail Warder Exam Result 2026) ऑनलाइन जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • उसके बाद होम पेज पर जाएं।
    • अब स्क्रिन पर बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
    • अब स्क्रिन पर चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दिखाई देखा।
    • भविष्य के लिए आप बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 को पीडीएफ प्रारुप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा कटऑफ 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कटऑफ 2026 (Bihar Police Constable, Jail Warder Exam Cut Off 2026) दो चरणों में जारी होगी। जिन उम्मीदवारों का नाम लिखित परीक्षा कटऑफ में आएगा वे सभी अगले चरण की पीईटी परीक्षा के लिए योग्य होंगे। पीईटी परीक्षा के बाद अंतिम कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर चयन प्रक्रिया 2026

    मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 एक साथ होगी। उम्मीदवार आवेदन 2026 करते समय अपनी प्राथमिकता अंकित करेंगे। मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया 2026 (Bihar Police Constable, Jail Warder Selection Process 2026) में तीन चरण होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा , दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा। नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर चयन प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर चयन प्रक्रिया 2026

    चरण

    परीक्षा

    प्रथम

    लिखित परीक्षा

    दूसरा

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

    तीसरा

    दस्तावेज सत्यापन

    बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर लिखित परीक्षा 2026( Bihar Constable, Jail Warder Written Exam 2026) में 30 प्रतिशत में कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में बैठने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। दूसरे चरण में उम्मीदवारों को पीईटी टेस्ट (PET TEST) से गुजरना होगा। ये परीक्षा कुल 100 अंको की होगी। इस परीक्षा के अंतर्गत उम्मीदवारों को विभिन्न शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती 2025 परीक्षा कब होगी?
    A:

    बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती 2025 परीक्षा 14 और 17 जून 2026 को होगी।

    Q: बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती 2025 क्या शारीरिक मापदंड को पूरा करना अनिवार्य है?
    A:

    हां, बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती 2025 में शारीरिक मापदंड को पूरा करना अनिवार्य है।

    Q: बिहार मघ निषेध सिपाही के पदों में कितनी बढ़ोतरी की गई है?
    A:

    बिहार मघ निषेध सिपाही भर्ती में 82 पदों का इजाफा हुआ है।  

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)