एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 (MP Police Constable Answer Key 2025 in hindi) - मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 9 अप्रैल 2026 को एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट (mp police constable final result 2025) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ ही एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 14 मार्च तक आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट, कटऑफ देख सकते हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 13 फरवरी को एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीईटी/पीएसटी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी किया था।
This Story also Contains
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा फेज 1 एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। एमपी पुलिस कांस्टेबल मॉडल आंसर की (MP Police Constable Model Answer Key 2025 in hindi) 17 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा 20 दिसंबर तक थी। उम्मीदवार एमपी पुलिस कास्टेबल 2025 आंसर की एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुआ था। एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर को जारी किया गया था।
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देखें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 17 से 20 दिसंबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। बता दें कि भर्ती परीक्षा के सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। सफल उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाता है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 डायरेक्ट लिंक (MP Police Constable Answer Key 2025 Direct Link in hindi)
एमपी पुलिस आंसर की 2025 जारी:- देखें सूचना
30 अक्टूबर 2025, को दो पाली में परीक्षा हुई। एमपी पुलिस कांस्टेबल Exam आसान से कठिन स्तर तक का रहा। पेपर में पूछे गए Maths, Reasoning, GK, Science, और Current Affairs के सवालों में कुछ कुछ प्रश्न कठिन और कुछ प्रश्न समय लेने वाले थे। एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम एनालिसिस के अनुसार छात्रों ने 70-83 का स्कोर किया है। इस लेख में हम बताएंगे कि किस टॉपिक से कितने प्रश्न आए, किस लेवल का पेपर रहा और आने वाली शिफ्ट्स के लिए आपको किन चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?
रिजनिंग में रिलेशनशिप, कोडिंग, घड़ी, सीटिंग अरेंजमेंट, पजल, मानसिक अभिरुची, श्रेणी से जुडे़ प्रश्न आए हैं।
गणित- त्रिभुज, वृत, चक्रवर्ती ब्याज, अनुपात से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञान- धातु, अम्ल, सुत्र, रिएक्शन, लेंस जैसे प्रश्न पूछे जा रहे है।
जीके, जीएस- बांध, नदी, एमपी रेलवे, करंट अफेयर, समाराज्य, मुख्यमंत्री, बंदरगाह से जुड़े प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
विषय | कुल प्रश्न | अंक | कठिनाई स्तर (2025) |
सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति | 40 | 40 | आसान से मध्यम |
बौद्धिक एवं मानसिक क्षमता | 30 | 30 | मध्यम |
विज्ञान एवं सरल अंकगणित | 30 | 30 | आसान |
कुल | 100 | 100 | कुल मिलाकर आसान से मध्यम |
महत्वपूर्ण लेख:-
एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 से उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की आंसर की 2025 दो चरणों प्रोविजनल और एमपी पुलिस कांस्टेबल फ़ाइनल आंसर की (MP Police Constable Final Answer Key in hindi) में जारी की जाएगी। दोनों एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की पीडीएफ प्रारूप (MP Police Constable Answer Key PDF Format in hindi) में ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी हर एक जानकारी से अवगत होना चाहिए। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल |
पदों की संख्या | 7500 |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 8वीं) |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल तिथियों से अवगत होना चाहिए। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे सारणी में दी गई है।
इवेंट्स | एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन | 15 सितंबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि |
16 से 22 अक्टूबर (कोर्ट के आदेश पर) |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार |
16 से 23 अक्टूबर 2025 (कोर्ट के आदेश पर) |
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड | 26 अक्टूबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (MP Police Bharti Exam Date in hindi) | 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक |
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की | 17 दिसंबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम | 25 जनवरी 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल पीएटी/दस्तावेज | 23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026 |
| एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल परिणाम | 9 अप्रैल 2026 |
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार MP Police की Official Website esb.mp.gov.in पर जाए।
होम पेज पर दिए गए अधिसूचना/नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 उत्तर कुंजी लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड (MP Police Constable Answer Key 2025 Download) करें।
अपनी OMR शीट से उत्तरों की तुलना करें और अपने अंक का अंदाजा लगाए।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की एमपीईएसबी द्वारा दो चरणों में जारी की जाएगी।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की आंसर की - यह आंसर की एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। अनंतिम आंसर की में किसी भी विसंगति के मामले में आवेदक इस आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। आंसर की को केवल एमपीईएसबी द्वारा निर्धारित विधि और समय सीमा में ही चुनौती दी जा सकती है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल फ़ाइनल आंसर की 2025 (MP Police Constable Final Answer Key 2025 in hindi) -एमपीईएसबी प्रोविजनल आंसर की के जारी होने के कुछ समय बाद फ़ाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इस आंसर की में परीक्षा प्रश्न पत्र के सभी सही उत्तर शामिल होंगे। फाइनल आंसर की के साथ ही एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र की आंसर की बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर आपत्तियां आंमत्रित की जाती हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित तरीके से शुल्क जमा कराना पड़ सकता है। यदि किसी प्रश्न या आंसर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समयावधि के भीतर आयोग को ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति भेज सकते हैं। नीचे दिए गए बिंदु को देखें।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
उत्तर कुंजी आपत्ति सेक्शन में जाएं
रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, रोल नंबर आदि के माध्यम से लॉगिन करें।
उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
आपत्ति के समर्थन में मान्य स्रोत का हवाला दें।
जानकारी देने के बाद सबमिट करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
शुल्क भुगतान के बाद आपत्ति सबमिट कर दें।
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आंसर की जारी होने के 3-5 दिन के अंदर होती है।
आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही मान्य होती है।
आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
यह भी देखें-
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया एक बहु-चरणीय प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता, ज्ञान और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षा (तकनीकी पदों के लिए), शारीरिक दक्षता एवं मापन परीक्षण, और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। प्रत्येक चरण में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। सफल उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाता है।
लिखित परीक्षा– 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता और भाषा ज्ञान शामिल होते हैं।
तकनीकी परीक्षा – केवल तकनीकी पदों के लिए आयोजित, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और आईटी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
शारीरिक दक्षता एवं मापन परीक्षण (PET & PMT) – उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस, ऊँचाई और छाती माप का मूल्यांकन किया जाता है।
दस्तावेज़ सत्यापन – अभ्यर्थियों के सभी शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 17 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा और अपनी शिफ्ट/सेट के अनुसार पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
हां, उम्मीदवार 17 से 20 दिसंबर तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
उम्मीदवार 17 से 20 दिसंबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा करके फाइनल आंसर की जारी करता है।
फाइनल आंसर की में सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होते हैं। इसके आधार पर ही एमपी पुलिस कांस्टेबल का अंतिम परिणाम (Final Result) तैयार किया जाता है।