KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी असिस्टेंट प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। लॉगइन विवरण के माध्यम से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में दिया जाएगा।
This Story also Contains
यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती के माध्यम से सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों के 11,508 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के 897 पद शामिल हैं। यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया से जुड़े जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें- यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर आवेदन पत्र
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारियां नीचे दी गई सारणी में प्रस्तुत की गई हैं।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा आयोजक | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
भर्ती परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2026 (यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026) |
विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
कुल पद | 12,405 पद |
यूपी पीआरटी एडमिट कार्ड जारी माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
यूपी टीचर वैकेंसी के लिए आवेदन की तिथि | 16 सितंबर से 4 नवंबर 2026 |
यूपी असिस्टेंट टीचर परीक्षा तिथि | 3–4 दिसंबर 2026 |
यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा एडमिट कार्ड जारी तिथि | सूचित किया जाएगा |
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे आसान स्टेप्स में बताई गई है।
सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Admit Card या प्रवेश पत्र सेक्शन पर क्लिक करें।
अब UP Assistant Teacher Primary Recruitment 2026 (Advertisement No. 05/2026) के लिंक को खोजें।
संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।
महत्वपूर्ण लेख - यूपीईएसएससी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026
यूपी प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गलती या विसंगति मिलने पर उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्मतिथि
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम
परीक्षा तिथि
परीक्षा का समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा संबंधी निर्देश
यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी निम्नलिखित निर्देशों का विशेष ध्यान रखें:
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे, ताकि प्रवेश और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते और परीक्षा समय की जांच पहले ही कर लें।
परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित ड्रेस कोड और अन्य निर्देशों का पालन करें।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।
परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री या नकल से संबंधित वस्तुएं लेकर न जाएं।
एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, रोल नंबर और अन्य विवरणों में किसी प्रकार की गलती होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous