KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
यूपीईएसएससी टीजीटी भर्ती 2026- उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग (upessc) द्वारा सहायक अध्यापक के कुल 17335 पदों पर टीजीटी भर्ती अधिसूचना 2026 (up tgt recruitment notification 2026) जारी की गई है। यूपीईएसएससी टीजीटी भर्ती 2026 (up tgt recruitment 2026 in hindi) के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से जारी है। UPESSC UP TGT Recruitment 2026 Online Form भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। वहीं आवेदन सुधार करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। यूपीईएसएससी द्वारा यूपी टीजीटी भर्ती 2026 परीक्षा 23 व 24 दिंसंबर को आयोजित की जाएगी।ये भी पढ़ें- आगामी सरकारी नौकरी 2026-27 । यूपी पीजीटी भर्ती 2026
This Story also Contains
उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार इस पेज को पूरा पढें। यूपी टीजीटी भर्ती 2026 लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए इस पेज को फॉलो करें।
यूपी टीजीटी आवेदन 2026 प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। जो अभ्यर्थी UP TGT Application Form 2026 भरने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी रखना जरूरी है। नीचे दी गई सारणी में यूपी टीजीटी आवेदन पत्र 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियों और महत्वपूर्ण विवरणों को एक नजर में बताया गया है।
कार्यक्र | महत्वपूर्ण तिथि/विवरण |
|---|---|
आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
भर्ती का नाम | सहायक अध्यापक (टीजीटी) |
विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
भर्ती विज्ञापन संख्या | 07/2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
अधिसूचना जारी तिथि | 23 अक्टूबर 2026 |
यूपी टीजीटी ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 अक्टूबर 2026 |
यूपी टीजीटी आवेदन 2026 की अंतिम तिथि | 23 नवंबर 2026 |
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 26 नवंबर 2026 |
परीक्षा तिथि | 23 एवं 24 दिसंबर 2026 |
यूपी सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। पात्रता का विवरण नीचे दिया गया है।
न्यूनतम आयु: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकतम आयु: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि होनी चाहिए।
शिक्षण योग्यता: अभ्यर्थी के पास NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से B.Ed. उपाधि होनी चाहिए।
टीईटी में उत्तीर्ण होना चाहिए।
विषय: निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भर्ती में शामिल 26 विषयों के अनुसार लागू होगी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
यूपी टीजीटी आवेदन पत्र 2026 (UPESSC TGT Application Form 2026) की प्रक्रिया OTR (One Time Registration) आधारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से पूरी की गई। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए। नीचे यूपी टीजीटी आवेदन 2026 ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया विस्तार से देखिए।
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं और One Time Registration (OTR) पूरा करें।
OTR पंजीकरण के बाद अपने लॉगिन विवरण से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में 10 KB से 200 KB तथा 140×110 पिक्सल के निर्धारित आकार में होना चाहिए।
निर्धारित साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। फोटो की साइज 30 KB से 300 KB के बीच होनी चाहिए।
आवश्यक सभी प्रमाण-पत्र एवं अभिलेख PDF फॉर्मेट में अपलोड करें। प्रत्येक दस्तावेज की साइज 50 KB से 500 KB के बीच होनी चाहिए।
यूपी टीजीटी (TGT) चयन परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग ने सामान्य सहित विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार सही शुल्क जमा करें। शुल्क का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य | 1000 |
अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) | 500 |
दिव्यांगजन | 300 |
यूपीईएसएससी (UPESSC) द्वारा यूपी टीजीटी टीजीटी भर्ती परीक्षा (UP TGT lecturer recruitment exam) के लिए यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, श्रेणी, पिता का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र सहित कई जानकारियां दी जाती है। उम्मीदवारों को यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड (UP tgt admit card in hindi) डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी आवश्यक विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। कोई त्रुटि होने पर तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। यूपी पीईटी परीक्षा 2026
प्राधिकरण द्वारा यूपी टीजीटी परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवारों को यूपी टीजीटी एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना अनिवार्य है, इससे उनका समय प्रबंधन और मजबूत होगा। यूपी टीजीटी टीचर परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 120 है। 120 में से 30 प्रश्न समान्य ज्ञान एवं 90 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
UPESSC TGT का वेतन आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है। UPESSC सहायक शिक्षक का वेतन 'पे लेवल 7' के अनुसार है। UPESSC TGT के लिए 2026 में वेतन सीमा 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये के बीच है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 62 वर्ष है।
यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर भर्ती विज्ञापन जारी हुआ है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous