KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 18 सितंबर को एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में जारी किया गया है। एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 (MP Group 2 Sub Group 4) के अंतर्गत पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 (Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Test 2026) का आयोजन 23 सितंबर 2026 से जारी है, जो 5 अक्टूबर 2026 तक होगा। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 22 सितंबर से होने वाली थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक इस लेख उपलब्ध कराया गया हैं।
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
अपडेट : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा एएसआई/हेड कांस्टेबल (कम्प्यूटर) भर्ती परीक्षा-2026 की द्वितीय चरण की परीक्षा 27 सितंबर 2026 को निर्धारित है। अत: जिन अभ्यर्थियों की समूह-2 एवं उपसमूह-4 परीक्षा 26, 27 या 28 सितंबर 2026 को है और साथ ही उनकी ASI/Head Constable (Computer) प्रायोगिक परीक्षा भी 27 सितंबर को है, उनकी परीक्षा तिथि पुनर्निर्धारित की गई है। केवल इन संबंधित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित प्रवेश-पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। अभ्यर्थी esb.mp.gov.in से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
This Story also Contains
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। एडमिट कार्ड, परीक्षा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की निर्धारित प्रति के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को डाउनलोड करने के बाद ध्यानपूर्वक जांच लें। बिना वैध एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा? जानें । एमपी पटवारी सिलेबस 2026 के बारे में जानें
एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 से 21 अगस्त 2026 तक जारी था। एमपी पटवारी भर्ती अधिसूचना 2026 के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की जानी है। एमपी पटवारी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के माध्यम से पटवारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन (CBT) माध्यम से होगा। एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 (mp patwari admit card 2026 in hindi) तिथियां और परीक्षा से जुड़े प्रमुख बिंदुओं का संक्षिप्त विवरण नीचे सारणी में देखें।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 |
आयोजित करने वाली संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
पद | पटवारी एवं अन्य समूह-02 उपसमूह-04 पद |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (Computer Based Test) |
mp patwari 2026 vacancy | पटवारी- 200 पद (दिव्यांगजन) कुल- 2106 पद (1 पद पटवारी के लिए) |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
परीक्षा तिथि |
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 18 सितंबर 2026 |
ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026
एमपी पटवारी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। मंडल की वेबसाइट पर Test Admit Card (TAC) के लिए अलग सेक्शन उपलब्ध है। नीचे आसान स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Test Admit Card (TAC) सेक्शन पर क्लिक करें।
Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Test-2026 के एडमिट कार्ड लिंक को खोजें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण में मांगी गई जानकारी, जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर Submit/Login विकल्प पर क्लिक करें।
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के तहत पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचने चाहिए, क्योंकि किसी भी गलत जानकारी की स्थिति में समय रहते संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना जरूरी हो सकता है। MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर/आवेदन क्रमांक
जन्मतिथि
अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
परीक्षा की तिथि और समय
परीक्षा शिफ्ट से संबंधित जानकारी
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से संबंधित निर्देश
परीक्षा में मान्य पहचान पत्र से संबंधित निर्देश
उम्मीदवार के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 । एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट
एमपी पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Test-2026 से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान-पत्र भी रखें।
एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता और अन्य विवरण पहले से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें और समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करें।
परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर न जाएं।
बायोमेट्रिक या आधार आधारित सत्यापन की प्रक्रिया होने पर उसके लिए आवश्यक निर्देशों का पालन करें। MPESB ने परीक्षा दिवस पर आधार सत्यापन से संबंधित अलग दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
एडमिट कार्ड पर फोटो, नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण में कोई गलती दिखाई दे तो परीक्षा से पहले संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।
उम्मीदवार परीक्षा के दौरान निरीक्षक और परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा से पहले MPESB की वेबसाइट पर जारी नवीनतम सूचना या परीक्षा संबंधी निर्देश जरूर देख लें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान-पत्र ले जाना चाहिए। प्रवेश से पहले केंद्र पर लागू सभी जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नाम, फोटो, रोल नंबर और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांचें। किसी जानकारी में गलती मिलने पर सुधार के लिए संबंधित प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करें।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग संबंधी जानकारी और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होते हैं।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide