Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (MP Patwari Admit CardLink Out): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (MP Patwari Admit CardLink Out): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (MP Patwari Admit CardLink Out): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 20 Sep 2026, 06:44 AM IST

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 18 सितंबर को एमपी पटवारी एडमिट कार्ड लिंक 2026 में जारी कर दिया गया है। एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 (MP Group 2 Sub Group 4) के अंतर्गत पटवारी भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक के माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 (MP Patwari Recruitment Exam 2026) का आयोजन 23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक इस लेख उपलब्ध कराया गया है।
    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक - एक नजर
    2. एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक से कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एमपी पटवारी एग्जाम डेट 2026
    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (MP Patwari Admit CardLink Out): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026, परीक्षा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। एमपी पटवारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक (MP Patwari Admit Card 2026 Link) से डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

    एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 4 से 21 अगस्त 2026 तक भरा गया। ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा अधिसूचना 2026 के अनुसार, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एमपी पटवारी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक - एक नजर

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के माध्यम से पटवारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक (mp patwari admit card 2026 Link) जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन (CBT) माध्यम से होगा। सारणी में विवरण देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026

    आयोजित करने वाली संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    पद

    पटवारी एवं अन्य समूह-02 उपसमूह-04 पद

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन (Computer Based Test)

    mp patwari 2026 vacancy

    पटवारी- 200 पद (दिव्यांगजन)

    कुल- 2106 पद (1 पद पटवारी के लिए)


    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    परीक्षा तिथि

    23 सितंबर 5 अक्टूबर 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    18 सितंबर 2026

    एमपी पटवारी सिलेबस 2026 देखें

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक से कैसे डाउनलोड करें?

    एमपी पटवारी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे आसान स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    एडमिट कार्ड लिंक 2026 से डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर Test Admit Card (TAC) सेक्शन पर क्लिक करें।

    • Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Test-2026 के एडमिट कार्ड लिंक को खोजें।

    • एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन विंडो में मांगी गई जानकारी, जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड भरकर Submit/Login विकल्प पर क्लिक करें।

    • एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के तहत एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। अभ्यर्थियों को एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक से डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचने चाहिए। नीचे एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण देखें।

    एडमिट कार्ड में दर्ज प्रमुख विवरण

    उम्मीदवार का नाम

    रोल नंबर/आवेदन क्रमांक

    जन्मतिथि

    अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर

    परीक्षा का नाम

    परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    परीक्षा शिफ्ट से संबंधित जानकारी

    परीक्षा की तिथि और समय

    रिपोर्टिंग टाइम

    परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से संबंधित निर्देश

    परीक्षा में मान्य पहचान पत्र से संबंधित निर्देश

    उम्मीदवार के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट

    एमपी पटवारी एग्जाम डेट 2026

    एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के तहत एमपी पटवारी परीक्षा 23 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 8 अक्टूबर तक जाती रहेगी। परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र की जानकारी एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक से समय पर डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन और अपडेट देखते रहें।

    Upcoming Competition Exams