Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 जारी (RRB ALP City Slip out) - सीबीटी 1 परीक्षा सूचना सूची, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 जारी (RRB ALP City Slip out) - सीबीटी 1 परीक्षा सूचना सूची, डाउनलोड लिंक

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 जारी (RRB ALP City Slip out) - सीबीटी 1 परीक्षा सूचना सूची, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 24 Oct 2026, 09:51 AM IST

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 - (RRB ALP City Intimation Slip 2026) : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (RRB ALP City Intimation Slip 2026) जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 सिटी स्लिप 2026 रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। सीईएन संख्या 01/2026 के तहत सीबीटी 1 परीक्षा 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 सिटी इंटिमेशन लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 : अवलोकन व तिथियां
    2. आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 क्या होता है?
    3. आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026
    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 जारी (RRB ALP City Slip out) - सीबीटी 1 परीक्षा सूचना सूची, डाउनलोड लिंक
    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026

    सीईएन नंबर - 01/2025 अपडेट: आरआरबी एएलपी सीईएन नंबर - 01/2025 के तहत सीबीएटी सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीएटी परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
    1792557298379

    आरआरबी एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवंटित शहर और परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी मिलती है। अभ्यर्थी इसे संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। ध्यान दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है। यह मुख्य रूप से उम्मीदवार को परीक्षा शहर की जानकारी पहले से उपलब्ध कराने के लिए जारी की जाती है, ताकि वह यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सके। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और प्रवेश संबंधी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।
    1792405247271

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 लिंक, इसके महत्व और डाउनलोड प्रक्रिया की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 : अवलोकन व तिथियां

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और तिथियों की जानकारी रखनी चाहिए। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    परीक्षा का नाम

    आरआरबी एएलपी

    परीक्षा आयोजक

    रेलवे भर्ती बोर्ड

    पद

    असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 ऑफिसियल वेबसाइट

    आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप जारी करने का माध्मय

    ऑनलाइन

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप डाउनलोड क्रेडेंशियल

    यूजीर आईडी और पासवर्ड

    आरआरबी एएलपी परीक्षा तिथि

    3 से 5 नवंबर 2026

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप जारी तिथि

    23 अक्टूबर 2026

    ये भी पढ़ें: आरआरबी एएलपी सिलेबस 2026

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 क्या होता है?

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी की जाने वाली परीक्षा शहर की सूचना पर्ची है। इसमें उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी मिलती है। इसकी मदद से अभ्यर्थी परीक्षा के लिए यात्रा और ठहरने की योजना बना सकते हैं। ध्यान दें कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और प्रवेश संबंधी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाते हैं।

    आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 कैसे चेक करें?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑनलाइन जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से RRB ALP City Intimation Slip 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbapply.gov.in खोलें।

    • वेबसाइट पर CEN 01/2026 के अंतर्गत आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 (ALP CBT 1 City Intimation Slip 2026) लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी, जैसे जन्म तिथि या पासवर्ड, दर्ज करें।

    • विवरण भरने के बाद सबमिट या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी जांचें।

    • सिटी स्लिप को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।

    ये भी पढ़ें:

    RRB ALP परीक्षा केंद्र 2026

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का विवरण दिया होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और मान्य फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में प्रक्रिया विस्तार से बताई गई हैं।

    Q: क्या आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप ही एडमिट कार्ड है?
    A:

    नहीं, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता और प्रवेश संबंधी निर्देश होते हैं।

    Q: आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
    A:

    सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पोर्टल पर मांगी गई लॉगिन जानकारी, जैसे जन्म तिथि या पासवर्ड, दर्ज करना पड़ सकता है।

    Q: आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप 2026 क्या है?
    A:

    यह परीक्षा शहर की सूचना पर्ची है, जिसमें उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। इससे अभ्यर्थी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    SSC Stenographer Score Card Date

    7 Oct'26 - 6 Nov'26 (Online)

    Upcoming Dates
    TSLPRB Recruitment Exam Date

    29 Nov'26 - 29 Nov'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe