Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनडीए का फुल फॉर्म (NDA full form in Hindi)- एनडीए क्या है, भर्ती परीक्षा कैसे होती है
    • लेख
    • एनडीए का फुल फॉर्म (NDA full form in Hindi)- एनडीए क्या है, भर्ती परीक्षा कैसे होती है

    एनडीए का फुल फॉर्म (NDA full form in Hindi)- एनडीए क्या है, भर्ती परीक्षा कैसे होती है

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 13 Oct 2026, 03:09 PM IST

    एनडीए का फुल फॉर्म (NDA full form in Hindi)- भारत की आजादी के दो साल बाद एनडीए (NDA) की स्थापना साल 1949 में की गई। एनडीए ने कमीशन के तौर पर 1954 में काम करना शुरू किया। NDA एक ऐसी एकेडमी है, जहां सिर्फ एकेडमिक्स नहीं होती, बल्कि उसके साथ-साथ बच्चे का कैरेक्टर डेवलप होता है। इस एकेडमी से देश की आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों के कैडिट्स एक साथ तैयार होते हैं। परीक्षा की तैयारी करने वाले एनडीए सिलेबस 2026 (NDA syllabus 2026 in Hindi pdf) देख सकते हैं।
    लेटेस्ट अपडेट - यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (II), 2026 के लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 13 सितंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।

    This Story also Contains

    1. एनडीए का फुल फॉर्म (nda ka full form)
    2. य़ूपीएससी एनडीए - अवलोकन
    3. यूपीएससी एनडीए पात्रता मानदंड (UPSC NDA Eligibility Criteria)
    4. एनडीए परीक्षा पैटर्न
    5. एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए पुस्तकें
    एनडीए का फुल फॉर्म (NDA full form in Hindi)- एनडीए क्या है, भर्ती परीक्षा कैसे होती है
    कई छात्र एनडीए फुल फॉर्म

    NDA में शामिल होने के लिए नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम पास करना हाेता है। NDA का एग्जाम यूपीएससी (UPSC) कंडक्ट कराती है और यह एग्जाम साल में दो बार होता है। NDA की स्टेज-1 परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों में होती है। एसएसबी (इंटरव्यू) में इंग्लिश प्रीफर्ड है, लेकिन मेहनत से इसे सीखा जा सकता है। स्कूल में पढ़ने के दौरान ही कई छात्र एनडीए में जाकर डिफेंस में अधिकारी बनने का लक्ष्य बनाने लगते हैं। कई छात्र एनडीए फुल फॉर्म (full form nda) सुनकर ही रोमांचित हो उठते हैं और देश के लिए कुछ कर गुजरने का इरादा दर्शाने लगते हैं।

    एनडीए का फुल फॉर्म (nda ka full form)

    एनडीए का पूरा नाम (nda full form in hindi) नेशनल डिफेंस एकेडमी (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) है। इसके जरिए युवा भारतीय थल सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायु सेना (Air Force) में ऑफिसर बनते हैं। इस परीक्षा का आयोजन यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा साल में दो बार किया जाता है।

    भारतीय सशस्त्र बलों में ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनने और उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) हर साल दो बार NDA परीक्षा आयोजित करता है। UPSC NDA I 2027 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट्स upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। NDA I परीक्षा 11 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी।

    य़ूपीएससी एनडीए - अवलोकन

    नेशनल डिफेंस एकेडमी भर्ती परीक्षा एक बहुत ही कॉम्पिटिटिव परीक्षा है जिसमें हर साल 10 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल होते हैं। यह भारत की सबसे लोकप्रिय भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। युवा नीचे दी गई टेबल में मुख्य जानकारी देख सकते हैं -

    एनडीए परिक्षा - हाईलाइट्स

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का पूरा नाम (full form of nda exam)

    UPSC National Defence Academy

    आयोजक

    संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission)

    परीक्षा का चर्चित नाम

    एनडीए परीक्षा (NDA Exam)

    परीक्षा की बारंबारता

    वर्ष में 2 बार (एनडीए I और एनडीए II)

    परीक्षा भाषा माध्यम

    हिंदी और अंग्रेजी

    परीक्षा अवधि

    पेपर 1 (गणित) - 2.5 घंटे
    पेपर 2 (जनरल एबिलिटी टेस्ट)- 2.5 घंटे

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्र स्तरीय

    आयु सीमा

    16.5 से 19.5 वर्ष

    एनडीए आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    जनरल/ओबीसी - 100 रुपये
    एससी/एसटी/महिला - कोई शुल्क नहीं

    परीक्षा आयोजन

    ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड)

    एनडीए परीक्षा के चरण

    • लिखित परीक्षा

    • एसएसबी इंटरव्यू

    • मेडिकल टेस्ट

    कई युवा National Defence Academy यानी एनडीए में जाने की तैयारी पहले से ही करने लगते हैं। युवा एनडीए के लिए पात्रता मानदंड (eligibility criteria for NDA) जानने के लिए इंटरनेट और अपने वरिष्ठों से पूछने लगते हैं। यूपीएससी एनडीए की योग्यता शर्तों को लेकर आयोग बहुत सख्त है। कोई भी उम्मीदवार जो योग्यता की सीमा में नहीं आता (जैसे आयु सीमा में भले ही सिर्फ एक दिन का फर्क हो) है, वह अगले राउंड में ही आवेदन कर सकता है। एनडीए पात्रता मानदंड की मुख्य बातें नीच बिंदुवार देख सकते हैं।

    यूपीएससी एनडीए पात्रता मानदंड (UPSC NDA Eligibility Criteria)

    राष्ट्रीयता

    भारतीय नागरिक, नेपाल या भूटान का नागरिक

    आयु सीमा

    16.5 से 19.5

    शैक्षणिक योग्यता

    • आर्मी विंग : 10+2 पैटर्न के तहत 12वीं कक्षा पास

    • नेवी और एयर फोर्स विंग : फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं कक्षा पास

    वैवाहिक स्थिति

    अविवाहित

    एनडीए परीक्षा पैटर्न

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा एनडीए परीक्षा का पैटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया जाता है। परीक्षा दो चरणों में होती है और हर चरण का अपना वेटेज (महत्व) होता है।

    लिखित परीक्षा: (ऑब्जेक्टिव-टाइप पेपर) अधिकतम 900 अंकों की होगी, जिसमें हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे (गणित - 300 अंक और जनरल एबिलिटी टेस्ट - 600 अंक)

    यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं-

    • गणित

    • अंग्रेजी

    • सामान्य ज्ञान

    • भौतिक विज्ञान

    • रसायन विज्ञान

    • इतिहास

    • भूगोल

    • समसामयिक मामले

    • सामान्य विज्ञान

    एसएसबी और साइकोलॉजिकल टेस्ट: (पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू, ग्रुप टास्क, साइकोलॉजिकल टेस्ट और फिजिकल फिटनेस) अधिकतम 900 अंकों के होंगे

    एनडीए एसएसबी इंटरव्यू में निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जाता है -

    • नेतृत्व के गुण (Leadership qualities)

    • बुद्धिमता (Intelligence)

    • टीम वर्क (Team work)

    • निर्णय क्षमता (Decision making)

    • अफसर जैसे गुण (Officer-like qualities)

    • शारीरिक फिटनेस (Physical fitness)

    एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए पुस्तकें

    युवाओं की सहायता के लिए यहां कुछ पुस्तकों के नाम दिए गए हैं, जिनकी मदद से वे परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

    विषय

    पुस्तक

    Mathematics

    • Mathematics for NDA and NA by R.S. Agarwal

    • Pathfinder for NDA& NA examination by Arihant

    • NCERT Maths (Class 11 & 12)

    English

    • Objective General English by S.P. Bakshi

    General Knowledge

    • Pathfinder for NDA & NA examination by Arihant

    • General Knowledge by Manohar Pandey

    • NCERT Books (Class 9 to 12)

    उम्मीदवार बीते वर्षों के एनडीए प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट के माध्यम से भी तैयारी कर सकते हैं। यूपीएससी एडीए परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रश्न पत्र जारी करता है

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NDA

    On Question asked by student community

    Have a question related to NDA ?

    Hello, for NDA 1 2027, candidates born between 2 July 2008 and 1 July 2011 are expected to be eligible. You can check the official notification on the UPSC website at upsc.gov.in/examinations.

    Hello Stutdent,

    Based on the NDA 2027 eligibility information available, the expected date-of-birth range for NDA 1 2027 is from July 2, 2008 to July 1, 2011. Since your date of birth is May 14, 2008, it falls before this range. Therefore, you would not be eligible for NDA 1

    Hello, if you are currently in Class 11 with PCM and want to appear for the NDA exam in September 2027, you can start preparing from Class 11 itself. Focus on Mathematics, English, General Knowledge and current affairs, along with regular physical fitness. You will need to complete Class 12

    Hi Simranjit Kaur Dhillon

    For NDA, the 12th-appearing rule generally allows students who are in Class 12 to apply, but the exact eligibility is based on the notification for that particular exam.

    For your DOB 4 February 2010, you should not rely on age alone for NDA 2027. UPSC will