Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 (HP CBSE Teacher Recruitment 2026) - अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 (HP CBSE Teacher Recruitment 2026) - अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 (HP CBSE Teacher Recruitment 2026) - अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

    Kunal solankiUpdated on 06 Nov 2026, 10:21 AM IST
    Trusted Source Image

    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 (hp cbse teacher recruitment 2026 in hindi)- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा सीबीएसई शिक्षकों के कुल 2423 पदों पर भर्ती अधिसूचना (hprca teacher recruitment 2026 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/homepage पर जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 (hp cbse teacher recruitment 2026 in hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी। हिमाचल प्रदेश सीबीएसई शिक्षक भर्ती अधिसूचना 2026 में पात्रता, आवेदन तिथियां, पदों का विवरण इत्यादि जानकारी शामिल है।
    ये भी पढ़ें- आगामी सरकारी नौकरी 2026-27 । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026-27

    This Story also Contains

    1. एचपी सीबीएसई टीचर भर्ती अवलोकन 2026 (hp cbse teacher recruitment 2026 overview in hindi)
    2. एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 पात्रता (hp cbse teacher eligibility 2026 in hindi)
    3. एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया ( hp cbse teacher application process 2026 in hindi)
    4. एचपी सीबीएसई शिक्षक एग्जाम पैटर्न 2026 (hprca teacher exam pattern 2026)
    5. एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 (hp cbse teacher syllabus 2026 in hindi)
    6. एचपी सीबीएसई शिक्षक ए़़डमिट कार्ड 2026 (hp cbse teacher admit card 2026)
    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 (HP CBSE Teacher Recruitment 2026) - अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें
    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 (hp cbse teacher recruitment 2026 in hindi)- अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया जानें

    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें, एचपी सीबीएसई शिक्षक पात्रता क्या है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के साथ इस पेज को भी अपडेट किया जाता रहेगा।

    एचपी सीबीएसई टीचर भर्ती अवलोकन 2026 (hp cbse teacher recruitment 2026 overview in hindi)

    हिमाचल प्रदेश शिक्षक भर्ती 2026 में पोस्टिंग की जगह के तौर पर हिमाचल प्रदेश के किसी भी CBSE-संबंधित सरकारी स्कूल या अन्य सरकारी स्कूल का उल्लेख किया गया है, जो विभाग की आवश्यकता पर निर्भर करेगा। एचपीआरसीए शिक्षक भर्ती 2026 (HPRCA Recruitment 2026) के बारे में जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार दी गई तालिका देख सकते हैं।

     एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 विवरण (hp cbse teacher recruitment 2026 details)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

    पद का नाम

    इंगलिश शिक्षक, गणित शिक्षकr, हिंदी शिक्षक समेत अन्य पद

    पदों की संख्या

    2423

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    18 - 45 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए छूट)

    शैक्षणिक योग्यता

    अंग्रेजी और गणित शिक्षक: संबंधित विषय में M.A./M.Sc. (ग्रेजुएशन स्तर पर 50% अंकों के साथ), संबंधित विषय के साथ B.Ed., और TET। हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र: मास्टर डिग्री। अन्य पदों के लिए: आधिकारिक अधिसूचना देखें।

    वेतन 

    30,000 प्रति माह

    अधिसूचना जारी

    2 नवंबर 2026

    एचपीआरसीए शिक्षक आवेदन जारी 

    (HPRCA 2026 application form start date)

    10 नवंबर 2026

    एचपीआरसीए शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    5 दिसंबर 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    hprca.hp.gov.in


    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 पात्रता (hp cbse teacher eligibility 2026 in hindi)

    परीक्षा प्राधिकरण ने हिमाचल प्रदेश भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित की हैं। उम्मीदवारएचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 पात्रता के लिए नीचे दी गई तालिका भी देख सकते हैं।

    एचपी सीबीएसई शिक्षक पात्रता 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    नागरिकता

    भारत का नागरिक

    शैक्षणिक योग्यता

    अंग्रेजी और गणित शिक्षक: संबंधित विषय में M.A./M.Sc. (ग्रेजुएशन स्तर पर 50% अंकों के साथ), B.Ed. (जिसमें संबंधित विषय अनिवार्य रहा हो), और TET। हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र: मास्टर डिग्री। अन्य पदों के लिए: आधिकारिक अधिसूचना देखें।

    आयु सीमा

    18-45 वर्ष ( आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)


    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया ( hp cbse teacher application process 2026 in hindi)

    उम्मीदवार 5 दिसंबर 2026 तक हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का एचपी सीबीएसई शिक्षक आवेदन फॉर्म 2026 भर कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश शिक्षक भर्ती 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

    एचपीआरसीए शिक्षक भर्ती विवरण 2026 (HPRCA Recruitment 2026 Vacancy Details  in hindi)

    परीक्षा आयोजित करने वाला प्राधिकरण आधिकारिक अधिसूचना में रिक्तियों के विवरण के साथ-साथ पद-वार वेतन की जानकारी भी देता है। उम्मीदवार एचपीआरसीए शिक्षक विवरण 2026 के लिए नीचे दी गई तालिका भी देख सकते हैं।

    पद

    पदो की संख्या

    इंग्लिश टीचर

    187

    गणित शिक्षक

    281

    हिंदी शिक्षक

    187

    राजनीतिक विज्ञान शिक्षक

    156

    इतिहास शिक्षक

    156

    अर्थशास्त्र शिक्षक

    156

    भौतिक विज्ञान शिक्षक

    95

    रसायन विज्ञान शिक्षक

    95

    जीव विज्ञान शिक्षक

    187

    संस्कृत शिक्षक

    187

    कंप्यूटर शिक्षक

    95

    म्यूजिक शिक्षक

    95

    कॉमर्स शिक्षक

    187

    फिजिकल एड्यूकेशन शिक्षक

    187

    फाइन आर्ट्स शिक्षक

    172

    कुल

    2423


    एचपी सीबीएसई शिक्षक एग्जाम पैटर्न 2026 (hprca teacher exam pattern 2026)

    एचपी सीबीएसई शिक्षक लिखित परीक्षा 2026 में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक को होगा। परीक्षा की अवधि 1.30 घंटे तय की गई है।


    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 (hp cbse teacher syllabus 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा एचपी सीबीएसई शिक्षक सिलेबस 2026 की जानकारी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषय के अनुसार एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 सिलेबस पीडीएफ प्रारुप में डाउनलोड कर सकते हैं।


    एचपी सीबीएसई शिक्षक ए़़डमिट कार्ड 2026 (hp cbse teacher admit card 2026)

    प्राधिकरण द्वारा एचपी सीबीएसई शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एचपी शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। प्राधिकरण द्वारा आवेदकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं ईमेल पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

    एचपी सीबीएसई शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2026 (hp cbse teacher bharti 2026 result)

    प्राधिकरण द्वारा एचपी सीबीएसई शिक्षक रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके एचपी शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। 

    एचपीआरसीए सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया (hprca teacher recruitment selection process in hindi)

    उम्मीदवार ध्यान दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग 2026 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया, परीक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी जो कि इस प्रकार है।

    • लिखित परीक्षा 

    • दस्तावेज सत्यापन 

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)