झारखंड कक्षपाल भर्ती आवेदन 2025 (Jharkhand jail Warder application 2025) - झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड कक्षपाल के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। सूचना के अनुसार कुल 41,526 उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की और इस कारण इनका आवेदन रद्द कर दिया गया है। झारखंड कक्षपाल आवेदन की तिथि 9 जनवरी से 8 फरवरी 2026 थी। हालांकि बाद में, प्राधिकरण द्वारा झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन विंडो 20 मई 2026 से दोबारा शुरू किया गया था। आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर JKCE-2025 प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 19 जून तक दी गई थी। झारखंड कक्षपाल परीक्षा शुल्क और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित थी।
झारखंड कक्षपाल आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 24 जून थी। प्राधिकरण द्वारा झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो 22 जून से जारी की गई थी। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। बता दें कि उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी आवेदन पत्र में सुधार करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया था।
झारखंड कक्षपाल आवेदन सुधार लिंक (समाप्त)
झारखंड जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। पहले जारी सूचना के अनुसार, झारखंड कक्षपाल आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी तक थी। आवेदन शुल्क जमा करने तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2026 थी। जेएसएससी कक्षपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में की गई किसी भी त्रुटि को संशोधित करने का अवसर 11 से 13 फरवरी 2026 तक दिया गया था। बाद में, आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा को लेकर मामला कोर्ट में गया और सुनवाई के बाद 14 को कोर्ट के आदेश आने पर आवेदन की नई संशोधित तिथि जारी गई है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड जेल वार्डर (कक्षपाल) के 1733 पदों पर भर्ती के लिए जेकेसीई 2025 प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले, जेएसएससी ने 25 सिंतबर को अधिसूचना जारी कर झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JKCE 2025) के लिए आवेदन तिथियों की जानकारी दी थी। जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 7 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 निर्धारित थी जिसे स्थगित कर नई तिथि जारी करने की सूचना दी गई।
परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर जेएएससी जेल वार्डर कक्षपाल आवेदन पत्र भर सकते थे। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।
मुख्य इवेंट | तिथियां |
झारखंड जेल वार्डर आवेदन आरंभ |
9 जनवरी 2026 |
झारखंड जेल वार्डर कक्षपाल आवेदन अंतिम तिथि |
|
झारखंड जेल वार्डर आवेदन शुल्क भुगतान |
|
झारखंड कक्षपाल आवेदन सुधार |
|
झारखंड कक्षपाल एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
जेएसएससी जेल वार्डर परीक्षा (जेकेसीई 2025) | सूचित किया जाएगा |
जेएसएससी जेल वार्डर रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के कुल 1733 पदों में से 1634 पुरुषों और 64 महिलाओं और 35 पद बैकलॉग के लिए आरक्षित हैं। पुरुष वर्ग में 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए, 413 होमगार्ड के लिए और 1056 सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं।
पद | रिक्तियों की संख्या |
कक्षपाल (Regular) | 1698 |
कक्षपाल (Backlog) | 35 |
कुल | 1733 |
झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 160 सेमी निर्धारित है।
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी जरूरी है। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को दो वर्ष, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को तीन वर्ष, तथा एससी-एसटी वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। पहले, आवेदन के लिए अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त 2025 थी जिसे कोर्ड के आदेश के बाद 1 अगस्त 2029 कर दी गई है।
श्रेणी वार आयु सीमा
अनारक्षित ईडब्ल्यूएस (पुरुष) | 25 वर्ष |
ओबीसी-1 ओबीसी-2 (पुरुष) | 27 वर्ष |
अनारक्षित ईडब्ल्यूएस ओबीसी-1 ओबीसी-2 (महिला) | 28 वर्ष |
एससी-एसटी | 30 वर्ष |
9 जनवरी को जारी झारखंड कक्षपाल भर्ती अधिसूचना में आयुसीमा
योग्यता : अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 160 सेमी व अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए लंबाई 155 सेमी निर्धारित है। महिला वर्ग के लिए 148 सेमी लंबाई निर्धारित की गई है। यहां पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ निकालना होगा। महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर Online Application for JKCE-2025 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
झारखंड कक्षपाल आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये और राज्य के एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये निर्धारित है। जेएसएससी जेल वार्डर आवेदन शुल्क भुगतान के बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जेएसएससी द्वारा कक्षपाल भर्ती आवेदन सुधार के लिए निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन सुविधा दी जाती है। इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के अलावा अन्य विवरण में बदलाव कर सकते हैं। जेएसएससी कक्षपाल भर्ती 2025 आवेदन पत्र में हुई त्रुटि में सुधार करने की सुविधा 22से 24 जून 2026 तक दी जा रही है। पहले, जारी तिथि के अनुसार यह सुविधा 11 से 13 फरवरी 2026 तक दी गई थी। बाद में 20 मई से 19 जून तक दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर इस दौरान आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लि आवेदन सुधार की सुविधा के लिए नई तिथि जारी की गई है।