Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 जारी (HP Police Constable Application 2026 Out): लिंक, पात्रता, प्रक्रिया
    • लेख
    • एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 जारी (HP Police Constable Application 2026 Out): लिंक, पात्रता, प्रक्रिया

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 जारी (HP Police Constable Application 2026 Out): लिंक, पात्रता, प्रक्रिया

    Kunal solankiUpdated on 10 Jul 2026, 02:51 PM IST

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त (रात 11:59)तय की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 (hp police constable apply link 2026) उपलब्ध कराया गया है।
    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 lfLf (himachal pradesh police constable application Dates)
    2. एचपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (HP police constable Eligibility 2026 in hindi)
    3. एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 - आयु सीमा (hp police constable application 2026 age limit)
    4. एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता
    5. एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें? (How To Apply For hp police constable 2026)
    6. एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 (Hp police constable application link 2026)
    7. एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026- महत्वपूर्ण निर्देश
    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 जारी (HP Police Constable Application 2026 Out): लिंक, पात्रता, प्रक्रिया
    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 जारी

    प्राधिकरण द्वारा हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में कुछ पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। उम्मीदवारों को हिमाचल पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन करने के से पहले सभी पात्रता मानदंड की जांच आवश्य करनी चाहिए। आगे लेख में एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें, क्या पात्रता निर्धारित है? इन सभी की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेख को पूरा पढ़ें।

    हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 lfLf (himachal pradesh police constable application Dates)

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे टेबल में एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथियां 2026 (hp police constable application dates 2026 in hindi) की जानकारी दी गई है। समय समय पर इस टेबल को अपडेट भी किया जाता रहेगा।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथियां 2026

    मुख्य बिंदु

    जानकारी

    भर्ती आयोजित करने वाली संस्था

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)

    पद का नाम

    पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला)

    कुल रिक्तियां

    491 (पुरुष) + 243 (महिला)

    शैक्षणिक योग्यता

    मैट्रिक (10वीं) एवं +2 (12वीं)

    आयु सीमा

    18-25 वर्ष
    (आरक्षित के साथ नियमानुसार छूट)

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    10 जुलाई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    6 अगस्त 2026

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    वेतन

    ₹20,200 – ₹64,000 प्रति माह

    एचपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (HP police constable Eligibility 2026 in hindi)

    आयोग द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (hp police constable application form 2026) भरने के लिए एचपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (HP police constable Eligibility 2026 in hindi) तय किए हैं। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड शामिल हैं। उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा पुरुष और महिला के लिए शारीरिक मापदंड अलग अलग निर्धारित हैं जबकि आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता एक ही है।आगे लेख में इन सभी की चर्चा की गई है।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 - आयु सीमा (hp police constable application 2026 age limit)

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारो को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार इसे आसानी से समझ सकते हैं।

    हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा (hp police constable age limit)

    क्रम संख्या

    श्रेणी (Category)

    आयु सीमा (01-01-2026 के अनुसार)

    1

    सामान्य (General) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / भूतपूर्व सैनिक के आश्रित (Ward of Ex-Serviceman)

    18 से 25 वर्ष

    2

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / SC-ST भूतपूर्व सैनिक के आश्रित / गोरखा

    18 से 27 वर्ष

    3

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / OBC भूतपूर्व सैनिक के आश्रित

    18 से 27 वर्ष

    4

    होम गार्ड (सामान्य / OBC / EWS)

    20 से 28 वर्ष

    5

    होम गार्ड (SC / ST / गोरखा)

    20 से 28 वर्ष

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) और 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है। केवल जरूरी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड 2026 (hp police constable pst 2026)

    प्राधिकरण द्वारा महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग एचपी पुलिस कांस्टेबल मापदंड तय किए गए हैं। ये इस प्रकार है:-

    एचपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी - पुरुष

    क्रम संख्या

    श्रेणी (Category)

    न्यूनतम लंबाई (Height)

    छाती
    (इंच में)

    1

    सामान्य (General) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / भूतपूर्व सैनिक के आश्रित (Ward of Ex-Serviceman)

    5 फीट 6 इंच

    31 X 32

    2

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / SC-ST भूतपूर्व सैनिक के आश्रित / गोरखा

    5 फीट 4 इंच

    29 X 30

    3

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / OBC भूतपूर्व सैनिक के आश्रित

    5 फीट 6 इंच

    31 X 32

    4

    होम गार्ड (सामान्य / OBC / EWS)

    5 फीट 6 इंच

    31 X 32

    5

    होम गार्ड (SC / ST / गोरखा)

    5 फीट 4 इंच

    29 X 30


    एचपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी 2026- महिलाओं के लिए

    1

    सामान्य (General) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / भूतपूर्व सैनिक के आश्रित (Ward of Ex-Serviceman)

    18 से 25 वर्ष

    5 फीट 2 इंच

    2

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / SC-ST भूतपूर्व सैनिक के आश्रित / गोरखा

    18 से 27 वर्ष

    5 फीट 0 इंच

    3

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / OBC भूतपूर्व सैनिक के आश्रित

    18 से 27 वर्ष

    5 फीट 2 इंच

    4

    होम गार्ड (सामान्य / OBC / EWS)

    20 से 28 वर्ष

    5 फीट 2 इंच

    5

    होम गार्ड (SC / ST / गोरखा)

    20 से 28 वर्ष

    5 फीट 0 इंच

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें? (How To Apply For hp police constable 2026)

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं।

    • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर 'Apply Online' या 'ORA' के लिंक पर क्लिक करें।

    1783667832738


    • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भरें।

    • अब मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 (Hp police constable application link 2026)

    आयोग द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे लॉगइन विवरण पेज पर पहुंच जाएंगे।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026- महत्वपूर्ण निर्देश

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदनों को तुरंत खारिज कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें किसी भी तरह के सुधार या सुधार की अनुमति नहीं होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)