Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB MTS Vacancy 2025): फाइनल आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB MTS Vacancy 2025): फाइनल आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB MTS Vacancy 2025): फाइनल आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)

    Kunal solankiUpdated on 19 Oct 2026, 12:38 PM IST

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB MTS Vacancy 2025 in Hindi): दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा फाइनल आंसर की 15 अक्टूबर को जारी की गई। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से 19 अक्टूबर तक डीएसएसबी एमटीएस फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 9 सितंबर को एमटीएस प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। एमटीएस लिखित परीक्षा (DSSSB MTS written exam) का आयोजन 25 जुलाई से 1 सितंबर 2026 तक हुआ। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते थे।
    1791882431259

    जारी अधिसूचना के अनुसार, एमटीएस पदों के लिए भर्ती परीक्षा dsssb mts exam 25 जुलाई से 1 सितंबर तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। डीएसएसएसबी एमटीएस पद पर आवेदन करने की तिथि 17 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 थी। डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा शेड्यूल 2026 डाउनलोड करें । डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2026 देखें
    लेटेस्ट अपडेट- प्राधिकरण द्वारा POST CODE 803/25 के अंतर्गत एमटीएस के पदों में संशोधन संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार इसे प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं।
    एमटीएस पदों में संशोधन संबंधित अधिसूचना देखें-
    1778732988022

    This Story also Contains

    1. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- एक नजर
    2. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- पात्रता
    4. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- आवेदन
    5. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- एग्जाम पैटर्न
    6. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- एडमिट कार्ड
    7. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- आंसर की
    8. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- रिजल्ट
    9. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB MTS Vacancy 2025): फाइनल आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB MTS Vacancy 2025 in Hindi): आवेदन, परीक्षा पैटर्न, तिथियां

    एमटीएस परीक्षा से संबंधित अधिसूचना देखें-


    1777012201545

    DSSSB ने विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा दिशा निर्देशों की जांच कर सकते हैं। डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन 2025
    1770889696338


    डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन 17 दिसंबर से जारी थे। बता दें कि डीएसएसएसबी द्वारा 11 दिसंबर को विभिन्न विभागों में मल्टि टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB MTS Vacancy 2025 in Hindi) में कुल 714 पदों पर भर्ती की जानी है।

    ये भी देखें-

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 अधिसूचना (DSSSB MTS Recruitment Notification 2025) के अनुसार एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को न्यून्तम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
    1765535553606

    इस लेख में उम्मीदवार डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आवोदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां इत्यादि की जानकारी प्राप्त करेंगे।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- एक नजर

    डीएसएसएसबी द्वारा एमटीएस के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए तालिका को देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://dsssb.delhi.gov.in/

    पोस्ट कोड
    803/25

    कुल पद

    714

    विज्ञापन संख्या

    07/2025

    आवेदन शुल्क

    100 रुपए

    डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा पैटर्न 2025

    लिखित परीक्षा

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    नीचे दी गई तालिका में डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 (DSSSB Multi Tasking Staff Recruitment 2025) से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    तिथियां

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 अधिसूचना

    11 दिसंबर 2025

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 आवेदन

    17 दिसंबर-15 जनवरी 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 परीक्षा तिथि

    25 जुलाई से 1 सितंबर 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस 2025 प्रारंभिक आंसर की

    9 सितंबर 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस आपत्ति विंडो

    10-15 सितंबर 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस अंतिम आंसर की 2025

    15 अक्टूबर 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- पात्रता

    बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 पात्रता (DSSSB MTS Eligibility) में उम्मीदवारों को 10वीं या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18-27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- आवेदन

    बोर्ड द्वारा एमटीएस (Multi Tasking Staff) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तय की गई। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

    • अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • इसके बाद पासवर्ड जनरेट होगा उसकी सहायता से लॉगइन करें

    • अब उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और अंत में सबमिट करें।

    • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- एग्जाम पैटर्न

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीएसएसएसबी एमटीएस एग्जाम पैटर्न 2025 (DSSSB MTS Exam Pattern 2025) में सिर्फ टियर-1 लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में MCQ आधारित प्रश्न होंगे। एमटीएस लिखित परीक्षा 2025 समय कुल 2 घंटे की होगी जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही जॉब की जरूरत के हिसाब से ट्रे़ड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, स्किल टेस्ट लिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    1765535553646

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- सिलेबस

    जारी अधिसूचना के अनुसार डीएसएसएसबी एमटीएस सिलेबस 2025 (DSSSB MTS Syllabus 2025) में सामान्य ज्ञान, तर्कशास्त्र, हिंदी भाषा, इंग्लिश भाषा और अंकगणितीय और संख्यात्मक योग्यता पर आधारित होगा।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- एडमिट कार्ड

    डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। परीक्षा के कुछ दिन पहले बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025(DSSSB MTS Admit Card 2025) जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों के लिए डीएसएसएसबी एमटीएस एमडिट कार्ड 2025 परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- आंसर की

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 (DSSSB MTS Answer Key 2025) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की2025 जारी की जाती है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 दो चरणों में जारी की जाती है। पहले प्रारंभिक आंसर की जारी की जाती है। आंसर की के किसी भी प्रश्न पर आपत्ति होनें पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति निरधारित समयसीमा और शुल्क के साथ दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाती है।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025- रिजल्ट

    डीएसएसएसबी द्वारा एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके डीएसएसएसबी एमटीएस रिजल्ट 2025 (DSSSB MTS Result 2025) डाउनलोड कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया (DSSSB MTS Selection Process 2025) में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीएसएसएसबी एमटीएस लिखित परीक्षा में बोर्ड द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं जो कि इस प्रकार है:-

    • जनरल/ ईडबल्यूएस - 40%
    • ओबीसी (दिल्ली)-35%
    • एससी,एसटी, दिव्यांग-30%
    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 में आवेदन करने की तिथि क्या है?
    A:

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 में आवेदन करने की तिथि 17 दिसंबर से 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

    Q: डीएसएसएसबी एमटीएस में आवेदन करने की क्या योग्यता है?
    A:

    उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी एमटीएस में आवेदन करने के लिए 10 वीं पास होना अनिवार्य है।

    Q: डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 परीक्षा कितने चरणों में आयोजित होगी?
    A:

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 में केवल लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

    Q: डीएसएसएसबी एमटीएस में आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    डीएसएसएसबी एमटीएस में आवेदन शुल्क 100 रूपए निर्धारित किया गया है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)