Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 (SSC CPO Selection Process 2026 in Hindi): चरणवार प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 (SSC CPO Selection Process 2026 in Hindi): चरणवार प्रक्रिया जानें

    एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 (SSC CPO Selection Process 2026 in Hindi): चरणवार प्रक्रिया जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 10 Sep 2026, 03:59 PM IST

    एसएससी सीपीओ 2026 चयन प्रक्रिया : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एसएससी सीपीओ परीक्षा आयोजित किया जाता है। एसएससी द्वारा सीपीओ भर्ती आधिकारिक अधिसूचना में चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है। उम्मीदवारों को एसएससी सीपीओ चयन की सभी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी रखनी चाहिए। एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 (SSC CPO Selection Process 2026) उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक दक्षता को परखने के लिए एक बहु-चरणीय परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण को पास करना अनिवार्य है।
    लोगों ने इसे भी देखा- एसएससी भर्ती परीक्षा 2026 - आवेदन तिथि, पात्रता देखें

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 अवलोकन (SSC CPO Selection process 2026)
    2. एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा पैटर्न एक नजर में (SSC CPO Selection Process 2026 )
    3. एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न पेपर -1 (SSC CPO Exam pattern 2026)
    4. एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न पेपर -2 (SSC CPO Exam pattern 2026 in Hindi)
    5. एसएससी सीपीओ शारीरिक मानक परीक्षा 2026 (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (SSC CPO PST And PET Test 2026)
    6. एसएससी सीपीओ मेडिकल परीक्षा 2026 (SSC CPO Medical Exam 2026)
    7. एसएससी सीपीओ शारीरिक परीक्षा 2026 से संबंधित टैटू दिशानर्देश (SSC CPO Exam 2026 Tattoo Policy)
    8. एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (SSC CPO important document 2026)
    एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 (SSC CPO Selection Process 2026 in Hindi): चरणवार प्रक्रिया जानें
    एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया (SSC CPO Selection Process): चरणवार प्रक्रिया जानें

    उम्मीदवार एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा तिथियों और चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। इस लेख में एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया के सभी चरणों की विस्तार से जानकारी दी गई है।

    एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा (SSC CPO Exam 2026) कई चरणों में आयोजित होती है। प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों के मानसिक और शारीरिक कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। नीचे दी गई तालिका में इसे सरलता से दिखाया गया है।
    एसएससी सीपीओ परीक्षा पैटर्न यहा देखें

    एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 अवलोकन (SSC CPO Selection process 2026)

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा (SSC CPO Exam 2026) एक राष्ट्रीय स्तर की भर्ती प्रक्रिया है जो पुलिस संगठनों में सब-इंस्पेक्टर के पद पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए होती है। एसएससी सीपीओ सेलेक्शन प्रोसेस 2026 (SSC CPO Selection process 2026 in hindi) का विवरण इस प्रकार है:

    एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया 2026 अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 संचालन निकाय

    कर्मचारी चयन आयोग

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 स्तर

    राष्ट्रिय

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 मोड

    ऑनलाइन

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 के चरण

    • पेपर 1
    • पीईटी, पीएसटी
    • पेपर-2
    • दस्तावेज सत्यापन

    यह भी देखें-

    एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा पैटर्न एक नजर में (SSC CPO Selection Process 2026 )

    स्टेज

    विवरण

    पेपर 1

    लिखित परीक्षा इसमें विभिन्न विषय शामिल हैं

    शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)

    शारीरिक फिटनेस को जांचने के लिए आयोजित

    पेपर 2

    दूसरी लिखित परीक्षा ( विशेष विषय पर आधारित)

    विस्तृत मेडिकल परीक्षा

    यह सुनिश्चित करने के लिए कि अभ्यर्थी स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हैं।

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न पेपर -1 (SSC CPO Exam pattern 2026)

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 परीक्षा पेपर -1 (SSC CPO Exam pattern 2026) में विभिन्न विषयों जैसे सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरुकता, मात्रात्मक परीक्षा और इंग्लिश विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं. प्रत्येक विषय 50 अंकों का होता है। इस पेपर की समय अवधि 2 घंटे है। नीचे तालिका में सरलता से बताया गया है।

    एसएससी सीपीओ परीक्षा पैटर्न 2026 पेपर -1 (SSC CPO Exam pattern 2026)

    विषय

    अंक

    सामान्य बुद्धि ,तर्क

    50

    सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरुकता

    50

    मात्रात्मक परीक्षा

    50

    इंग्लिश

    50

    कुल

    200

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न पेपर -2 (SSC CPO Exam pattern 2026 in Hindi)

    एसएससी सीपीओ पेपर 2 परीक्षा उम्मीदवार की इंग्लिश भाषा की समझ और जानकारी को परखने के लिए आयोजित की जाती है। इस विषय में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर अधिकतम 200 अंकोे का होता है। इस पेपर की समय अवधि 2 घंटे की है। पेपर-2 से संबधित विवरण इस प्रकार हैं-

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026- पेपर 2

    भाग

    विवरण

    विषय

    अंग्रेजी भाषा और समझ

    प्रश्नों की संख्या

    200

    अधिकतम अंक

    200

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    समय अवधि

    2 घंटे

    एसएससी सीपीओ शारीरिक मानक परीक्षा 2026 (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (SSC CPO PST And PET Test 2026)

    जो भी उम्मीदवार पेपर 2 परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित एसएससी सीपीओ कट-ऑफ (SSC CPO cut off) अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे वे सभी एसएससी सीपीओ शारीरिक मानक परीक्षा 2026 (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होंगे। इस परीक्षा में पुरुष और महिलाएं दोने के लिए अलग मानदंड है। नीचे तालिका में इन पात्रता से संबंधित जानकारी दी गई है।

    एसएससी सीपीओ शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 (SSC CPO PET Test 2026)

    परीक्षाएं

    अवधि

    दौड़

    16 सेकंड में 100 मीटर दौड़

    6.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़

    लंबी छलांग (Long Jump)

    3 मौकों में 3.65 मीटर

    उछाल (high jump)

    3 मौकों में 1.2 मीटर

    शॉटपुट

    3 मौके में 4.5 मीटर

    दौड़ (महिला)

    18 सेकंड में 100 मीटर दौड़

    4 मिनट में 800 मीटर दौड़

    लंबी छलांग (Long Jump)(महिला)

    3 मौकों में 2.7 मीटर

    उछाल (महिला)

    3 मौकों में 0.9 मीटर

    अन्य लेख:

    एसएससी सीपीओ मेडिकल परीक्षा 2026 (SSC CPO Medical Exam 2026)

    एसएससी सीपीओ मेडिकल परीक्षा 2026 का एक चरण मेडिकल निरिक्षण का भी है। इससे उम्मीदवारों की आवश्यक स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी का पता चलता है। यह परीक्षा सीएपीएफ( CAPFs) के एक चिकित्सा अधिकारी या केंद्र या राज्य सरकार के अस्पताल या डिस्पेंसरी के ग्रेड-I चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयोजित की जाती है।

    एसएससी सीपीओ शारीरिक परीक्षा 2026 से संबंधित टैटू दिशानर्देश (SSC CPO Exam 2026 Tattoo Policy)

    एसएससी सीपीओ शारीरिक परीक्षा 2026 के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित विशिष्ट टैटू नियमों का पालन करना होगा। इन नियमों में टैटू कहां लगाया जाए, किस प्रकार के टैटू की अनुमति है, उनका आकार इत्यादि की जानकारी दी गई है। इन सभी दिशानिर्देशों का पालन करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई है। इस संबंध में उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिशानिर्देशों को आवश्य पढ़ें।

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (SSC CPO important document 2026)

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 में शामिल होते समय उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखें-

    • एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 प्रवेश पत्र
    • सत्यापन के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे, आधार कार्ड या पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
    • पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो कम से कम 2

    उपयुक्त लेख में एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 SSC CPO Exam 2026 in hindi) से जुड़ी सारी जानकारी चरणवार तरीके से दी गई है। उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा देने से पहले एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 चयन प्रक्रिया को आवश्य पढ़ें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं एसएससी परीक्षाओं की तैयारी कैसे कर सकता/सकती हूं?
    A:

     परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले एसएससी परीक्षा के पाठ्यक्रम को पढ़ने से विषयों के बारे में अधिक स्पष्टता मिलेगी और एसएससी भर्ती 2025 की तैयारी प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

    Q: एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
    A:

        उपयुक्त लेख में परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।

    Q: एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    A:

     एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CPO

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CPO ?

    Hello,

    For the SSC CPO exam , the main eligibility requirement is a graduation degree from a recognized university.

    If you have completed your graduation , you can apply for the exam .
    However, during document verification , your Maths back in Class 12th could cause an issue only if

    The SSC generally accepts affidavits for such minor, unintentional errors but it depends on the document verification process rules.so cant say anything confirm

    Just bring original supporting documents like your 10th class certificate and birth certificate that show the correct date.present your affidavit they might accept that because previously they

    Hello,

    Yes, it is necessary for the last year's result to be declared by July for SSC CPO. This is because the final selection process and document verification require the previous year's result to be available.

    If the result is delayed, it may create issues during the selection process.

    Hope

    Hello aspirant,

    Candidates must be between the ages of 20 and 25 to be eligible to take the SSC CPO exam. Candidates from the reserved category will be granted an age relaxation.

    So you will be eligible for this exam from 2025.

    To know the more detailed information, you can

    Yes,you can use your EWS certificate of haryana state government while applying to SSC CPO as the EWS reservation is a central government policy, so an EWS certificate issued by any state government is accepted for central government jobs.

    But the EWS category certificate must be in the prescribed form