Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 जारी (Delhi Police driver Answer Key 2025 in Hindi): आपत्ति विंडो क्लोज
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 जारी (Delhi Police driver Answer Key 2025 in Hindi): आपत्ति विंडो क्लोज

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 जारी (Delhi Police driver Answer Key 2025 in Hindi): आपत्ति विंडो क्लोज

    Kunal solankiUpdated on 05 Jan 2026, 10:05 AM IST

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर प्राथमिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा अब समाप्त कर दी गई है। उम्मीदवार 3 जनवरी की शाम 6 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। बता दें कि आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर प्राथमिक आंसर की 31 दिसंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://ssc.gov.in से एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर प्राथमिक आंसर की 2025 डाउनलोड (Delhi police Driver Answer Key Download 2025) कर सकते थे। किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार 50 रुपए प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1767199392687

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025- अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025
    3. दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025- आपत्ति विंडो
    4. दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की 2025
    5. दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2025
    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 जारी (Delhi Police driver Answer Key 2025 in Hindi): आपत्ति विंडो क्लोज
    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025


    आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा 17 दिसंबर को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले दिल्ली पुलिस ड्राइवर प्रारंभिक आंसर की जारी होती है उसके बाद आयोग द्वारा उस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाती है। अंत में फाइनल आंसर की जारी होगी। दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती आवेदन 2025

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। दिल्ली पुलिस ड्राइवर एडमिट कार्ड यहां देखें

    ये भी देखें-

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025- अवलोकन

    किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों के मन में संबंधित परीक्षाओं की तिथियों को लेकर दुविधा बनी रहती है। इसी दुविधा को ध्यान में रखते हुए नीचे दी गई तालिका में दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा 2025 से संबंधित जानकारी दी गई है।

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    कर्मचारी चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://ssc.gov.in/

    कुल पद

    737

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा तिथि

    16,17 दिसंबर 2025

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल आंसर की 2025

    31 दिसंबर 2025

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आपत्ति दर्ज विंडो

    31 दिसंबर 2025- 3 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025

    आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 (Delhi police Driver Answer Key 2025) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की डाउनलोड करने के चरण-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
    • उसके बाद आंसर की टैब पर क्लिक करें।

    1764232651421


    • अब विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।
    • इसमें से दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 का लिंक खोजें।
    • लिंक जारी होने पर आप उस पर क्लिक करें।
    • अब अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करें और आंसर की डाउनलोड करें।
    • आंसर की का प्रिंट आउट जरूर लें।

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025- आपत्ति विंडो

    एसएससी द्वारा प्रारंभिक आंसर की जारी करने के बाद उम्मिदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए आयोग द्वारा समय सीमा निर्धारित की जाती है। उम्मिदवार दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 (Delhi Police Constable Answer Key 2025) पर आपत्ति ऑनलाइन मोड में ही दर्ज करा सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की 2025

    प्रारंभिक आंसर की पर आपत्ति विंडो समाप्त होने के बाद प्राधिकरण द्वारा प्राप्त आपत्तियों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की 2025 (Delhi Police Driver Final Answer Key 2025) जारी कर दी जाएगी जिसके बाद उम्मीदवार अपने अंको की गणना कर सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2025

    SSC द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2025 (Delhi Police Driver Police Result 2025 Download) कर पाएंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 कब जारी होगी?
    A:

     दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 , 31 दिसंबर को जारी की गई।

    Q: दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    A:

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें उसके बाद Objection Window पर क्लिक करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)