Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Police Constable Driver Result OUT): यहां देखें
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Police Constable Driver Result OUT): यहां देखें

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Police Constable Driver Result OUT): यहां देखें

    Kunal solankiUpdated on 27 Jun 2026, 12:26 PM IST

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष परीक्षा 2025 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने यह अपडेटेड रिजल्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर प्रकाशित किया है। यह संशोधन 29 अप्रैल 2026 को घोषित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के परिणाम के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों की समीक्षा के आधार पर किया गया है। समीक्षा के बाद एक अतिरिक्त उम्मीदवार को (PE&MT), Document Verification (DV) और Trade Test के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय UR या EWS श्रेणी में आवेदन किया था, लेकिन बाद में दावा किया कि उनके पास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली का OBC प्रमाणपत्र उपलब्ध है। आयोग ने सभी संबंधित मामलों की जांच के बाद उनके परिणाम का पुनर्मूल्यांकन किया।
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर संशोधित रिजल्ट 2026 लिंक
    1782542928159

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025- अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट कैसे देखें?
    3. दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट में उल्लिखित विवरण
    4. दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा कटऑफ 2025
    5. दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट के बाद क्या करें?
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Police Constable Driver Result OUT): यहां देखें
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 29 अप्रैल को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट जारी किया था। उम्मीदवारों को अगले चरण पीईटी/पीएमटी, दस्तावेज सत्यापन व ट्रेड टेस्ट के लिए चयनित किया गया। उम्मीदवारों की सहायता के लिए delhi police constable driver result डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    लेटेस्ट अपडेट- दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की 26 मई को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार 9 जून तक ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
    1777520750458

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल प्राथमिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा समाप्त कर दी गई है। उम्मीदवार 3 जनवरी की शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://ssc.gov.in से एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर प्राथमिक आंसर की 2025 डाउनलोड (Delhi police Driver Answer Key Download 2025) कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। उम्मीदवारों को यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो वे 31 दिसंबर शाम 6 बजे से 3 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। इसके लिए आयोग् द्वारा 50 रुपए प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया था। दिल्ली पुलिस ड्राइवर आंसर की डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1767200455702


    आयोग द्वारा एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट (Delhi Police Driver Constable Result 2025) आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाता है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार प्राप्त अंको को भी देख सकते हैं। दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती रिजल्ट पीडीएफ 2025 (Delhi Police Driver Constable Result Pdf 2025) प्रारूप में जारी किया जाता है। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परिणाम 2025 कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 एडमिट कार्ड

    ये भी देखें-

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025- अवलोकन

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा रिजल्ट से संबंधित तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय के साथ तालिका को भी अपडेट किया जाता रहेगा।

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2025- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    कर्मचारी चयन आयोग

    कुल पद

    737

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर प्राथमिक आंसर की31 दिसंबर 2025
    दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की26 मई 2026

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा

    16,17 दिसंबर 2025

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो31 दिसंबर 2025- 3 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 रिजल्ट

    29 अप्रैल 2026
    25 जून 2026 (संशोधित)

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट कैसे देखें?

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट (Delhi Police Driver Constable Result 2025) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in जाकर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट 2025 देखेने की चरणवार प्रक्रिया:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.inपर जाएं।
    • रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
    • अब विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।


    1777521031005

    • इसमें से दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट का लिंक खोजें।

    • लिंक जारी होने पर आप उस पर क्लिक करें।

    • अब रिजल्ट का पीडीएफ स्क्रिन पर दिखाई देगा उसे डाउनलोड करें।

    • रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर लें।

    • उम्मीदवारों को अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए लॉगइन सबसे पहले लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट में उल्लिखित विवरण

    एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ (Delhi Police Driver Result 2025 Pdf) प्रारुप में जारी किया जाता है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट 2025 पीडीएफ में उम्मीदवारों से संबंधित निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • परीक्षा का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • उम्मीदवार की श्रेणी

    • विषयवार प्राप्त अंक

    • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंक

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा कटऑफ 2025

    एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कटऑफ (Delhi Police Driver Cut Off 2025) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कटऑफ श्रेणीवार जारी किए जाते हैं। कटऑफ अंक कई कारकों पर निर्भर करता है। ये कारक निम्नलिखित हैं:

    • रिक्तियों की संख्या

    • आवेदकों की संख्या

    • परीक्षा की कठिनाई का स्तर

    SSC Delhi Police Constable Cut Off 2026: कटऑफ अंक

    कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) में आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने वाले अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों की संख्या यहां जांच सकते हैं:

    लिस्ट-1 ओपन कैटेगरी में पीएमटी व पीईटी/ डीवी/ ट्रेड टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार -

    कैटेगरी

    कटऑफ अंक

    कैंडिडेट

    अनारक्षित

    83.40374

    1028

    ओबीसी

    83.19193

    3092

    ईडब्ल्यूएस

    83.40374

    1574

    एससी

    78.09459

    1538

    एसटी

    74.29263

    986

    कुल


    8218

    लिस्ट-2 पीएमटी व पीईटी/ डीवी/ ट्रेड टेस्ट के लिए योग्य ESM उम्मीदवार -

    कैटेगरी

    कटऑफ अंक

    कैंडिडेट

    अनारक्षित

    30.00000

    477

    ओबीसी

    30.00000

    373

    ईडब्ल्यूएस

    30.00000

    56

    एससी

    30.00000

    38

    एसटी

    30.00000

    6

    कुल


    950

    दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट के बाद क्या करें?

    रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी द्वारा अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर कट ऑफ 2025 जारी होने के बाद जिनके भी कट ऑफ से अधिक अंक आएंगे उन सभी चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 एडमिट कार्ड

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Civil Service Exam Score Card Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RPSC RAS Application Date

    4 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)