Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमटीएस जॉब 2027 (MTS Jobs 2027)- अधिसूचना, राज्यवार आवेदन तिथि, प्रक्रिया
    • लेख
    • एमटीएस जॉब 2027 (MTS Jobs 2027)- अधिसूचना, राज्यवार आवेदन तिथि, प्रक्रिया

    एमटीएस जॉब 2027 (MTS Jobs 2027)- अधिसूचना, राज्यवार आवेदन तिथि, प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 13 Nov 2026, 12:56 PM IST
    Trusted Source Image

    एमटीएस (MTS - Multi-Tasking Staff या मल्टी-टास्किंग स्टाफ) केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में एक ग्रुप-सी (Group-C), गैर-राजपत्रित और गैर-मिनिस्ट्रियल स्तर की सरकारी नौकरी है। नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को मुख्य रूप से योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना होगा। केंद्र सरकार में यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा और राज्यों में वहां के कर्मचारी चयन आयोग/मंडल/बोर्ड द्वारा होता है। ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली कर्मचारी चयन बोर्ड (DSSB) द्वारा एमटीएस के करीब 1075 पदों के लिए भर्ती की सूचना निकली है।
    आगामी सरकारी परीक्षाएं यहां देखें  

    एमटीएस जॉब 2027 (MTS Jobs 2027)- अधिसूचना, राज्यवार आवेदन तिथि, प्रक्रिया
    एमटीएस जॉब 2027 (MTS Jobs 2026)- अधिसूचना, राज्यवार आवेदन तिथि, प्रक्रिया

    एमटीएस चयन प्रक्रिया (MTS selection process) में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार या बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी वस्तुनिष्ठ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाता है।

    मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस लेख में केंद्र सरकार के अलावा राज्यवार मल्टी टास्किंग स्टाफ रिक्तियों, आवेदन तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    एमटीएस कर्मचारी का काम मुख्य रूप से कार्यालय के रोजमर्रा के गैर-तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना होता है जैसे - फोटोकॉपी करना, फैक्स भेजना, रिकॉर्ड/फाइलों का रखरखाव करना और फाइलों और जरूरी दस्तावेजों को एक कमरे या अधिकारी से दूसरे स्थान या अधिकारी तक पहुंचाना।

    एमटीएस जॉब अधिसूचना (MTS Job notification)

    एमटीएस आवेदन से पहले, भर्ती परीक्षा प्राधिकरण द्वारा एमटीएस अधिसूचना जारी कर पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारी दी जाती है।

    एमटीएस भर्ती - अवलोकन 

    प्रमुख बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    मल्टी टास्किंग स्टाफ

    संक्षिप्त नाम

    एमटीएस 

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय और राज्य स्तर

    परीक्षा के चरण

    • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) (केवल एसएससी एमटीएस हवलदार के पद के लिए)।

    परीक्षा का तरीका

    सीबीटी: ऑनलाइन- वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    पीईटी/पीएसटी - ऑफलाइन

    एमटीएस आवेदन तिथियां (MTS application dates)

    आजकल सरकारी और निजी संगठन अपनी भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन का सबसे अधिक उपयोग करते हैं। एमटीएस जॉब के लिए भी संस्थानों द्वारा ऑनलाइन मोड में एमटीएस आवेदन पत्र जारी किया जाता है। उम्मीदवार नीचे टेबल में एमटीएस आवेदन तिथियों को देख सकते हैं -

    एमटीएस इवेंट्स

    एमटीएस आवेदन तिथि

    एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसबी एमटीएस

    12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026

    आईबी एमटीएस भर्ती

    सूचित किया जाएगा

    इंडिया पोस्ट एमटीएस रिक्रूटमेंट

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड देखें

    एमटीएस जॉब - पात्रता मानदंड (MTS eligibility criteria)

    • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    • आयु सीमा: आमतौर पर पदों के अनुसार आयु 18 से 25 वर्ष या 18 से 27 वर्ष के बीच होती है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलती है)। 

    एमटीएस जॉब आवेदन कैसे करें (How to Apply)

    सामान्य तौर पर मल्टीटीस्किंग स्टाफ के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होती है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एमटीएस आवेदन जारी करने वाले संबंधित संस्थान या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमटीएस आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए नीचे आवेदन की मुख्य प्रक्रिया के बारे में बताया गया है-

    • आवेदन जारी करने वाले विभाग के वेबसाइट पर जाकर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) या नया फॉर्म भरें।

    • जरूरी दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट) अपलोड करें। 

    • उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    एसएससी एमटीएस जॉब (SSC MTS job)

    आयोग ग्रुप 'सी' अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा यानी एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam) आयोजित करता है।
    लोगों ने पूछा - एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र कब आएगा?

    एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण (Steps to fill SSC MTS Application Form 2026 in hindi)

    एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र (SSC MTS application form in hindi) के दो भाग हैं - एसएससी पंजीकरण प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया। आवेदकों को एसएससी मल्टीटास्किंग आवेदन प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखना चाहिए :

    एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन भाग 1 - रजिस्ट्रेशन

    • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • व्यक्तिगत जानकारी - नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सबमिट करके पंजीकरण करें।

    • सफल पंजीकरण के बाद आवेदकों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    एसएससी एमटीएस 2026 भाग 2 - आवेदन पत्र भरना

    • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र का भाग 2 पूरा करें।

    • आवेदकों को परीक्षा केंद्र, शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।

    • अधिकारियों द्वारा सुझाए गए निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

    • परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में करें।

    • ऑफलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आवेदकों को चालान का प्रिंटआउट लेना होगा।

    • घोषणा से सहमत हों और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।

    डीएसएसबी एमटीएस जॉब (DSSB MTS Jobs)

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर अधिसूचना और एमटीएस आवेदन पत्र जारी किया जाता है। डीएसएसएसबी द्वारा केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता की आवश्य जांच कर लें।
    दिल्ली एमटीएस भर्ती के बारे में जानें

    डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन 2026 (dsssb mts application form 2026 in hindi)

    बोर्ड द्वारा एमटीएस (Multi Tasking Staff) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तय की गई। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

    • अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • इसके बाद पासवर्ड जनरेट होगा उसकी सहायता से लॉगइन करें

    • अब उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और अंत में सबमिट करें।

    • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

    आईबी एमटीएस भर्ती (IB MTS Recruitment)

    भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा मुख्यतः दो चरणों में आयोजित होती है। उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आईबी एमटीएस भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं। 
    इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस भर्ती प्रक्रिया जानें

    आईबी एमटीएस भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें

    उम्मीदवार आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।

    • अब Whats New सेक्शन में जाएं और आईबी एमटीएस भर्ती 2025 लिंक को खोजें

    • लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन का पेज दिखाई देगा उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

    • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

    इसे भी पढ़ें :

    इंडिया पोस्ट एमटीएस रिक्रूटमेंट (India Post MTS Recruitment) 

    भारतीय डाकघर एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/ indiapostgdsonline.gov.in पर इंडिया पोस्ट एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं। इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया का उल्लेख आधिकारिक अधिसूचना में किया जाता है। 

    इसे भी देखें - इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 

    इंडिया पोस्ट एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे आसान स्टेप्स में दी गई है—

    स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

    स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध User Registration लिंक पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।

    स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉग-इन करें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

    स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।

    स्टेप 6: आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर आदि) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

    स्टेप 7: आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

    स्टेप 8: आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    एमटीएस चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (MTS selection process and exam pattern) - 

    एमटीएस भर्ती के लिए एसएससी और आईबी द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) दो सत्र यानी सेशन-I और सेशन-II में आयोजित की जाती है। हालांकि अन्य राज्यों के लिए यह चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है।

    एमटीएस लिखित परीक्षा (MTS written exam) 

    परीक्षा पैटर्न के अनुसार दोनों सत्रों की अवधि 45-45 मिनट होती है। परीक्षा में गणित, तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाते हैं। CBE दो सत्रों, सत्र- I और सत्र- II में आयोजित किया जाता है। सत्र- I में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। हालांकि, सत्र- II में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नकारात्मक अंकन होगा। 

    एमटीएस एग्जाम पैटर्न (MTS exam pattern)

    सत्र

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधि

    सत्र-I

    संख्यात्मक और गणितीय क्षमता

    20

    60

    45 मिनट (स्क्राइब के लिए 60 मिनट)

    तर्क क्षमता और समस्या समाधान

    20

    60


    40

    120

    सत्र-II

    सामान्य जागरूकता

    25

    75

    45 मिनट (स्क्राइब के लिए 60 मिनट))

    अंग्रेजी भाषा और समझ

    25

    75


    50

    150

    एमटीएस दस्तावेज सत्यापन और फाइनल सेलेक्शन

    एमटीएस कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। एमटीएस के लिए फाइनल सेलेक्शन (MTS Final Selection) के लिए लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार की पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है तथा उपलब्ध पदों के अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC MTS

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC MTS ?

    Hello Dear Student,
    To apply for the SSC MTS (Multi-Tasking Staff) exam, candidates must have passed the Class 10 (Matriculation) or equivalent examination from a recognized board. The age limit is 18 to 25 years (up to 27 for certain Havaldar posts), with category-wise age relaxations up to 15 years

    Ssc mts ke form aap khud bhi bhar sakti h official site or emitrr prr jaa krr bhi bharva sakti h best hoga ab aap e mitr prr bharva le kunki 31 July uski last date

    Hello Siddhu

    You can download the previous year's question paper from the link given below:

    https://competition.careers360.com/articles/ssc-mts-question-paper

    Hope it helps.

    Hello,

    Yes, if your date of birth is 2 June 2008 , then you will be 18 years old in June 2026 .

    SSC MTS generally requires candidates to be at least 18 years old and have passed Class 10. The age limit for most MTS posts is 18–25 years,