Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी (When will the UP Police SI 2025 exam be held)- लेटेस्ट अपडेट जानें
    • लेख
    • यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी (When will the UP Police SI 2025 exam be held)- लेटेस्ट अपडेट जानें

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी (When will the UP Police SI 2025 exam be held)- लेटेस्ट अपडेट जानें

    Rajan KumarUpdated on 30 Jun 2026, 08:33 AM IST

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी (When will the UP Police SI 2025 exam be held)- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस एसआई (उपनिरीक्षक) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया के अगले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी पुलिस एसआई पीईटी का आयोजन 29 जून 2026 (सोमवार) तथा 30 जून 2026 (मंगलवार) को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को रिजर्व डे रखा गया है। यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 23 जून को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। यूपी पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा (UP police SI civil police bharti) का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हुआ। 7 मई 2026 को यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया गया।
    यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड लिंक

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी (When will the UP Police SI 2025 exam be held)- लेटेस्ट अपडेट जानें
    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा कब होगी

    अपडेट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा की तिथियों और परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इन सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित की जाएगी। पहले पीईटी परीक्षा गोरखपुर में होने वाली थी।

    1782788554974

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट सत्यापन का आयोजन 15 से 17 जून तक हुआ। यूपी पुलिस एसआई डीवी के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को जारी किया गया। बोर्ड द्वारा यूपी एसआई डीवी/पीएसटी का पूरा शेड्यूल जारी किया गया था। यूपी एसआई लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए डीवी और शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 15 से 16 जून को आयोजित किया गया। वहीं 15 और 16 जून को छूटे अभ्यर्थियों के लिए 17 जून रिजर्व डे रखा गया था।
    1779964965031अपडेट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के तहत अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की प्रक्रिया 15 जून 2026 से प्रदेश के 75 जिलों में शुरू कर की गई। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आवेदन पत्र की प्रति लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास आवेदन पत्र उपलब्ध नहीं है, उनकी सुविधा के लिए बोर्ड ने 12 जून 2026 से अपनी वेबसाइट पर आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध करा दिया है।
    1781666404968

    बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 13 मई को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण का शेड्यूल जारी किया गया। बोर्ड ने लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 2.7 गुना उम्मीदवारों का चयन करते हुए 12,333 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की और कटऑफ भी जारी किया गया है। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए कुल 4543 पद भरे जाएंगे।
    लोगों ने ये भी पढ़ा: यूपी एसआई सिलेबस

    लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड लिंक 11 मार्च को जारी किया गया था। बोर्ड द्वारा 9 मार्च को जारी सूचना के अनुसार, 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च और 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी किया गया। यूपी पुलिस परीक्षा शहर सूचना 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी।

    1764768518473 एडमिट कार्ड जारी होने से पहले तक, यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी। यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर आवेदन की तिथि 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 थी। इस लेख से उम्मीदवारों को यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा के संभावित समय के बारे में जानकारी मिलेगी।

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा तिथि क्या है?

    उम्मीदवार इंटरनेट यूपी दारोगा बहाली परीक्षा कब होगी, यूपी पुलिस दारोगा लिखित परीक्षा कब होगी, यूपी दारोगा एडमिट कार्ड कब आएगा? जैसे सवाल सर्च कर रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 3 दिसंबर को यूपी एसआई परीक्षा 2025 डेट घोषित कर उम्मीदवारों की उत्सुकता खत्म की। यूपी एसआई परीक्षा मार्च 2026 में 14 और 15 तारीख को आयोजत की गई। इससे पहले पिछले वर्षों की परीक्षा समय-सीमा के अनुसार संभावना जताई जा रही थी कि परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित की जा सकती है। आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया के 2-3 महीने बाद लिखित परीक्षा होती है। इसी आधार पर यूपी पुलिस दारोगा 2025 की परीक्षा नवम्बर - दिसंबर में लिए जाने की संभावना थी। हालांकि अब प्राधिकरण ने परीक्षा तिथि की घोषणा कर परीक्षा संपन्न कर ली है।

    यूपी पुलिस एसआई 2025 तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन तिथि

    12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन पत्र सुधार तिथि12-15 सितंबर 2025
    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड11 और 12 मार्च 2026
    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा14-15 मार्च 2026
    यूपी पुलिस एसआई परिणाम7 मई 2026
    यूपी पुलिस एसआई डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड
    5 जून 2026
    यूपी पुलिस एसआई डीवी पीएसटी एग्जाम
    15-16 जून 2026
    17 जून (रिजर्व डे)
    यूपी पुलिस एसआई पीईटी तिथि
    29-30 जून 2026
    1 जुलाई (रिजर्व डे)
    यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड
    23 जून 2026

    एसआई एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

    उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किया जाता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय, रोल नंबर और जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तिथि घोषित होने तक नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 – कैसे डाउनलोड करें?

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें

    • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा

    • इसे डाउनलोड करें और 1-2 प्रिंट आउट ले लें

    यूपी एसआई एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। इसके बिना अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

    यूपी पुलिस एसआई 2025 – परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए:

    लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर 200 अंक तथा प्रत्येक विषय में 35% अंक प्राप्त करने होंगे।

    • NCERT की किताबों से बेसिक क्लियर करें

    • लास्ट ईयर के पेपर और मॉक टेस्ट लगातार दें

    • करंट अफेयर्स की दैनिक अध्ययन आदत डालें

    • गणित और रीजनिंग के शॉर्ट ट्रिक्स पर काम करें

    • रोज़ाना 6-8 घंटे की स्टडी प्लान बनाएं

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न 2025

    परीक्षा में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि यूपी एसआई सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी हो।

    यूपी एसआई परीक्षा पैटर्न

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

    सामान्य हिंदी

    40

    100

    35

    लॉ/ कॉन्सीट्यूशन और सामान्य ज्ञान

    40

    100

    35

    न्यूमेरिकल और मेंटल एबिलिटी टेस्ट

    40

    100

    35

    मेंटल एप्टीट्यूट टेस्टt/इंटेलिजेंस टेस्टt/रीजनिंग

    40

    100

    35

    अन्य संबंधित लेख

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 में ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़

    परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है:

    • एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)

    • फोटो युक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड)

    • हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (जो आवेदन पत्र में लगाया हो)

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा दिवस निर्देश

    • परीक्षा से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें

    • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, कैलकुलेटर आदि परीक्षा में प्रतिबंधित हैं।

    • बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य में एक प्रतिष्ठित सरकारी पद के लिए सुनहरा अवसर है। परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी और उसके साथ एडमिट कार्ड भी जारी होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी में लगे रहें, नियमित मॉक टेस्ट दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    अन्य उपयोगी लेख

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)