सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 (CG Lecturer Recruitment 2026) - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा 29 सितंबर से सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन (CG Lecturer Recruitment 2026 Online Application) प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सीजी व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। सीजी व्यापम द्वारा 29 सितंबर 2026 को लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 (LSL26) के लिए आधिकारिक अधिसूचना (cg vyakhyata bharti 2026 official notification in hindi) जारी की गई। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीजी लेक्चरर भर्ती 2026 अधिसूचना (CG Lecturer Recruitment 2026 Notification) को ध्यान से पढ़ना चाहिए। सुविधा के लिए सीजी लेक्चरर आवेदन लिंक 2026 (CG Lecturer Application Link 2026) नीचे दिया गया हैं।
सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 आवेदन लिंक
This Story also Contains
सीजी व्याख्याता ऑनलाइन आवेदन पत्र 2026 (CG Lecturer Online Application Form 2026) में किसी भी प्रकार की गलती होने पर 27 से 29 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक त्रुटि सुधार कर सकेंगे। सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 आधिकारिक अधिसूचना (cg vyakhyata bharti 2026 notification) के साथ परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 परीक्षा (CG Vyapam Lecturer Exam Date 2026) की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 (रविवार) रखी गई है, जो सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी। सीजी व्यापम व्याख्याता प्रवेश पत्र 2026 (CG Vyapam Lecturer Admit Card 2026) 23 नवंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। परीक्षा पांच संभागीय मुख्यालयों में करवाई जाएगी।
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें। सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ में व्याख्याता पद (CG Lecturer 2026 Vacancy) के कुल 854 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरने चाहिए। सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक (CG Lecturer Recruitment 2026 Notification PDF Link), सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 आवेदन, cg vyakhyata bharti 2026 आवेदन प्रक्रिया, रिक्तियां, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा तिथि के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें: झारखंड टीईटी सिलेबस 2026
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना (CG Lecturer Recruitment 2026 Official Notification) जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में भर्ती से संबंधित मुख्य जानकारी एक नजर में देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
भर्ती का नाम | सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 (LSL26) या लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) |
आयोजक संस्था | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) |
विभाग | लोक शिक्षण संचालनालय |
पद का नाम | व्याख्याता (Lecturer) |
योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से द्वितीय श्रेणी में निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय में स्नातकोत्तर / समकक्ष एवं बी.एड. |
cg vyakhyata bharti 2026 परीक्षा केंद्र | 05 संभागीय मुख्यालय |
cg vyakhyata bharti 2026 आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती देखें
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 की अधिसूचना (cg vyakhyata bharti 2026 notification) जारी करते हुए सभी महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में आवेदन, त्रुटि सुधार, परीक्षा और प्रवेश पत्र से संबंधित तिथियां एक नजर में देख सकते हैं।
इवेंट | तिथि |
सीजी व्याख्याता भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथि | 29 सितंबर 2026 |
सीजी लेक्चरर (LSL26) ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 सितंबर 2026 |
एलएसएल26 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (cg vyakhyata bharti 2026 last date) | 26 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
cg vyakhyata bharti 2026 आवेदन त्रुटि सुधार अवधि | 27 से 29 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड जारी तिथि | 23 नवंबर 2026 |
सीजी व्याख्याता परीक्षा की तिथि | 29 नवंबर 2026 (रविवार) |
सीजी व्याख्याता परीक्षा आंसर की जारी तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीजी व्याख्याता परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीजी व्याख्याता परीक्षा फाइनल आंसर की जारी तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीजी व्याख्याता परीक्षा रिजल्ट जारी तिथि | सूचित किया जाएगा |
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 (cg vyapam vyakhyata bharti 2026) में सीधी भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को आयु तथा शैक्षणिक योग्यता संबंधी निर्धारित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। cg vyakhyata bharti 2026 notification में दिए गए पात्रता मानदंड नीचे विस्तार से दिए गए हैं।
आयु संबंधी शर्तें
01 जनवरी 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए तथा 35 वर्ष की आयु पूरी नहीं होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
महिला अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के अनुसार अधिकतम आयु में 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
cg vyakhyata bharti 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से द्वितीय श्रेणी में संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री तथा बी.एड. अनिवार्य है।
विषय | विषय समूह |
हिन्दी | हिन्दी |
अंग्रेजी | अंग्रेजी |
संस्कृत | संस्कृत / क्लासिक्स / आचार्य |
भौतिकी | भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / एप्लाइड भौतिकी / न्यूक्लियर भौतिकी |
राजनीति विज्ञान | राजनीति विज्ञान / लोक प्रशासन |
इतिहास | इतिहास / प्राचीन भारतीय इतिहास |
भूगोल | भूगोल |
अर्थशास्त्र | अर्थशास्त्र / एप्लाइड अर्थशास्त्र / बिजनेस अर्थशास्त्र |
ये भी पढ़ें:- झारखंड टीईटी आवेदन 2026 । झारखंड टीईटी 2026
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ई एवं टी संवर्ग की शासकीय शालाओं में सीजी व्याख्याता के कुल 854 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। cg vyakhyata bharti 2026 notification में दिए गए विषयवार रिक्तियों का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
प्राधिकारी | पदनाम | विषय | रिक्तियों की संख्या |
संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ | सीजी व्याख्याता (cg vyakhyata bharti) | हिन्दी | 120 |
अंग्रेजी | 120 | ||
संस्कृत | 120 | ||
भौतिकी | 94 | ||
राजनीति शास्त्र | 100 | ||
इतिहास | 100 | ||
भूगोल | 100 | ||
अर्थशास्त्र | 100 | ||
कुल | - | - | 854 |
सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन (cg vyapam vyakhyata bharti 2026 Online Application) करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। cg vyakhyata bharti 2026 के लिए आवेदन शुल्क संबंधी विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
सामान्य वर्ग | 350 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 250 |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग | 200 |
नोट: परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें उनके द्वारा भुगतान की गई परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया था।
ये भी पढ़ें: सीजी एसईटी सिलेबस 2026
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 (cg vyakhyata bharti 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से की जा रही है। पात्र अभ्यर्थी नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “सीजी व्याख्याता भर्ती 2026” या “LSL26” के लिंक पर क्लिक करें।
“Apply Online” या “ऑनलाइन आवेदन” बटन पर क्लिक करें।
नया पंजीकरण (New Registration) करें और अपना मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज करें।
पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, विषय तथा अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
अंतिम रूप से Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र जमा करें।
आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना चाहिए और इसी के अनुसार अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे सारणी में दिया गया है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
कुल प्रश्न | 100 |
कुल अंक | 100 |
परीक्षा अवधि | 02 घंटे |
विकल्प | प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प |
सही उत्तर | 01 अंक |
गलत उत्तर / एक से अधिक उत्तर | 1/4 अंक काटा जाएगा (ऋणात्मक अंकन) |
अनुत्तरित प्रश्न (उत्तर नहीं देने पर) | शून्य (0) अंक |
उत्तर देने का तरीका | OMR शीट पर नीले/काले डॉट पेन से गोला भरना |
सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 (cg vyakhyata bharti 2026) की परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी अपने संबंधित विषय का विस्तृत सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट सीजी व्याख्याता परीक्षा सिलेबस 2026 पीडीएफ लिंक (CG Lecturer Exam Syllabus 2026 PDF Link) से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने विषय के अनुसार सीजी व्याख्याता परीक्षा सिलेबस 2026 (cg vyakhyata bharti 2026 syllabus) के आधार पर तैयारी करना चाहिए।
विषय | विषरवार पीडीएफ लिंक |
हिन्दी (Hindi) | |
अंग्रेजी (English) | |
संस्कृत (Sanskrit) | |
भौतिकी (Physics) | |
राजनीति शास्त्र (Political Science) | |
इतिहास (History) | |
भूगोल (Geography) | |
अर्थशास्त्र (Economics) |
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत उत्तर पर ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है। अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 (cg vyakhyata bharti 2026) का एडमिट कार्ड 23 नवंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
सीजी व्याख्याता परीक्षा 2026 संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अनंतिम आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की चेक करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। आपत्तियां आमंत्रित की जा सकती हैं। अंतिम आंसर की जारी होने के बाद ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
सीजी व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 (cg vyakhyata bharti 2026) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट में अभ्यर्थियों के अंक और मेरिट स्थिति प्रदर्शित होगी। सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और अन्य विवरण की आवश्यकता होगी।
सीजी व्याख्याता परीक्षा 2026 की सफलता के लिए सही रणनीति और नियमित अभ्यास जरूरी है। नीचे कुछ उपयोगी तैयारी टिप्स दिए गए हैं:
सिलेबस को अच्छे से समझें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस करें।
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास नियमित रूप से करें।
समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।
मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करते रहें।
करंट अफेयर्स और बेसिक जनरल नॉलेज भी तैयार रखें।
स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित रिवीजन करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री तथा बी.एड. अनिवार्य है। विषय के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर ऋणात्मक अंकन लागू होगा। उत्तर ओएमआर शीट पर नीले या काले पेन से भरने होंगे।
हां, परीक्षा में उपस्थित होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उनका शुल्क उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।
उत्तर: हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में व्याख्याता पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।