राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Patwari Result 2025 in hindi)- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम 2025 जल्द (Rajasthan Patwari Exam Result 2025 Soon in hindi) जारी करेगा। आरएसएसबी ने 5 सितंबर 2025 को राजस्तान पटवारी परीक्षा आंसर की जारी की। राजस्थान पटवारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 18 -20 सिंतबर 2025 थी। राजस्थान पटवारी परीक्षा आंसर की पर आपत्तियों के निराकरण के बाद जल्द फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा। राजस्थान पटवारी के तहत कुल 3705 भर्तियां होंगी। पहले रिक्तियों की संख्या 2020 थी। बाद में 1685 रिक्तियों को बढ़ा कर कुल संख्या 3705 कर दी गई थी।
राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 (Rajasthan Patwari Direct Recruitment Exam 2025 in hindi) राज्य के 38 जिलों में 17 अगस्त को आयोजित की गई। आरएसएसबी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ। राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते है। इस लेख में राजस्तान पटवारी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Patwari Result 2025 in hindi) से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।
अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद जारी किया जाएगा।
अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आवंटित जिले को इंगित करने के लिए आवंटन सूची जारी की जाती है।
अभ्यर्थियों को परिणाम और आवंटन सूची में उल्लिखित विवरणों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करना चाहिए।
मुख्य बिंदु | विवरण |
राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा आवेदन | 20 फरवरी 2025 |
राजस्थान पटवारी आवेदन अंतिम तिथि | 23 मार्च 2025 |
राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड | 13 अगस्त 2025 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा | 17 अगस्त 2025 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा आंसर की | 5 सितंबर 2025 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा आंसर की आपत्ति | 18 -20 सिंतबर 2025 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा रिजल्ट | जल्द जारी किया जाएगा |
इसे भी पढ़े:
अभ्यर्थी नीचे दिए गए का अनुसरण करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: "राजस्थान पटवारी अंतिम परिणाम" या "राजस्थान पटवारी अंतिम चयन सूची" खोजें।
चरण 3: दिए गए पीडीएफ पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें।
चरण 4: Ctrl+F का उपयोग करें और पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढें।
चरण 5: भविष्य के लिए पीडीएफ को अपने डिवाइस पर सेव कर लें।
राजस्थान पटवारी परिणाम 2025 ((Rajasthan Patwari Result 2025 in hindi) को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा बताई गई आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करना होगा। आमतौर पर, एक निर्दिष्ट अवधि होगी जिसके दौरान उम्मीदवार मामूली शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। अपील पर विचार किया जाना सुनिश्चित करने के लिए चुनौती के लिए सहायक दस्तावेज़ और वैध कारण प्रदान किए जाने चाहिए।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:
राजस्थान पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट (Rajasthan Patwari Final Merit List in hindi) में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को कॉल लेटर आएगा। जिसके बाद उन्हें राजस्थान पटवारी के पद के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू करनी होगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा रहे परिणाम पर नज़र रखनी होगी और अगर उनके नाम और रोल नंबर अंकित हैं, तो इसका मतलब है कि उन्होंने सभी चयन प्रक्रियाओं को पार कर लिया है और अब कॉल लेटर प्राप्त करने के बाद पद के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू करनी है।
राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 से संबंधित विवरण जैसे कि संचालन निकाय, चयन प्रक्रिया, पद की जानकारी नीचे दी गई है-
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
संक्षिप्त नाम | आरएसएसबी |
संचालन प्राधिकरण | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तर |
परीक्षा का तरीका |
|
पद | पटवारी |