Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 (UPPSC PCS 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, रिक्तियां, पैटर्न, सिलेबस, अधिसूचना
    • लेख
    • यूपीपीएससी पीसीएस 2026 (UPPSC PCS 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, रिक्तियां, पैटर्न, सिलेबस, अधिसूचना

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 (UPPSC PCS 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, रिक्तियां, पैटर्न, सिलेबस, अधिसूचना

    Rajan KumarUpdated on 29 Jun 2026, 02:18 PM IST

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 25 जून 2026 को संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तक यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन 2026 भरकर जमा कर सकते हैं। वहीं आवेदन में कोई त्रुटि होने पर 25 जून से 3 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
    यूपीपीएससी पीसीएस सिलेबस इन हिंदी देखें

    This Story also Contains

    1. यूपीपीएससी पीसीएस 2026- अवलोकन
    2. यूपीपीएससी पीसीएस 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2026- रिक्तियां
    4. यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026
    5. यूपीपीएससी पीसीएस आयु सीमा 2026
    6. यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन शुल्क 2026
    7. यूपीपीएससी पीसीएस 2026 आवेदन प्रक्रिया
    8. यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा पैटर्न
    9. यूपीपीएससी पीसीएस सिलेबस 2026
    10. यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026
    11. यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2026
    12. यूपीपीएससी पीसीएस आंसर की 2026
    13. यूपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट 2026
    14. यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2026
    15. यूपीपीएससी पीसीएस 2026 तैयारी टिप्स
    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 (UPPSC PCS 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, रिक्तियां, पैटर्न, सिलेबस, अधिसूचना
    यूपीपीएससी पीसीएस 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस (Provincial Civil Services) उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी), खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक आयुक्त, वाणिज्य कर अधिकारी तथा अन्य विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय पदों पर भर्ती की जाती है। यह परीक्षा हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राज्य प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारी बनने का अवसर प्रदान करती है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाती है।
    पीएससी एग्जाम कैलेंडर देखें

    यूपी पीसीएस आवेदन के लिए उम्मीदवार को ओटीआर के माध्यम से पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। ओटीआर के माध्यम से रजिस्टर्ड उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस के लिए आवेदन के पात्र हैं। आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना 2026, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, पात्रता, चयन मानदंड, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026- अवलोकन

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। नीचे दी गई सारणी में यूपीपीएससी पीसीएस 2026 भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    परीक्षा का पूरा नाम

    संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (Provincial Civil Services)

    पदों की संख्या

    500+ पद

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    25 जून 2026

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार

    परीक्षा का उद्देश्य

    उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती

    आधिकारिक वेबसाइट

    uppsc.up.nic.in

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2026 परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन, शुल्क भुगतान, आवेदन सुधार और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि वे किसी भी निर्धारित समय सीमा से न चूकें। नीचे सारणी में यूपीपीएससी पीसीएस 2026 की प्रमुख तिथियां दी गई हैं।

    कार्यक्रम

    तिथि

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 अधिसूचना जारी

    25 जून 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू

    25 जून 2026

    ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    27 जुलाई 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    27 जुलाई 2026

    आवेदन पत्र में सुधार (करेक्शन) की अवधि

    25 जून से 3 अगस्त 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा

    6 दिसंबर 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपीपीएससी पीसीएस उत्तर कुंजी

    सूचित किया जाएगा


    यूपीपीएससी पीसीएस उत्तर कुंजी आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    यूपीपीसीएस पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि (uppsc exam date)

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम

    सूचना दी जाएगी

    ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की

    यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2026- रिक्तियां

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2026 के लिए लगभग 500 रिक्तियों की घोषणा की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह संख्या प्रारंभिक है और विभागों से प्राप्त होने वाले नए अधियाचन (Requisition) के आधार पर इसमें वृद्धि या कमी हो सकती है। भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नीचे भर्ती से संबंधित प्रमुख रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    कुल रिक्तियां

    लगभग 500

    रिक्तियों की स्थिति

    प्रारंभिक, आवश्यकता अनुसार बढ़ या घट सकती हैं

    वेतनमान

    ₹9,300–34,800 (ग्रेड पे ₹4,600) से ₹15,600–39,100 (ग्रेड पे ₹5,400) तक (नायब तहसीलदार के लिए ग्रेड पे ₹4,200)

    प्रमुख पद

    डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO), सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर), ट्रेजरी/अकाउंट्स ऑफिसर, गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी, जेल अधीक्षक, कार्यपालक अधिकारी ग्रेड-I/सहायक नगर आयुक्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, नायब तहसीलदार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, यात्री/माल कर अधिकारी, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी, सहायक निबंधक (सहकारिता), उप निबंधक, जिला परिवीक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डिप्टी जेलर, सूचना अधिकारी, प्राचार्य (राजकीय इंटर कॉलेज), विधि अधिकारी सहित अन्य समकक्ष प्रशासनिक पद

    आरक्षण

    उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस तथा क्षैतिज श्रेणियों (महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी) को आरक्षण का लाभ मिलेगा।


    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, वैवाहिक स्थिति, शारीरिक मानक (जहां लागू हो) तथा अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। अधिकांश पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है, जबकि कुछ विशेष पदों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। नीचे पात्रता से जुड़ी प्रमुख जानकारी सारणीबद्ध रूप में दी गई है।

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 पात्रता

    पात्रता

    विवरण

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor's Degree) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।

    विशेष शैक्षणिक योग्यता

    प्रिंसिपल (राजकीय इंटर कॉलेज), सीनियर लेक्चरर (DIET), सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (कंप्यूटर), असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (ट्रांसपोर्ट) आदि पदों के लिए अलग-अलग विषयों में स्नातकोत्तर, बी.एड., एलएलबी, इंजीनियरिंग या अन्य निर्धारित योग्यता आवश्यक है।

    वैवाहिक स्थिति

    एक से अधिक जीवित पत्नी रखने वाले पुरुष अथवा ऐसे पुरुष से विवाह करने वाली महिला उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे, जब तक राज्यपाल द्वारा विशेष छूट न दी गई हो।

    पूर्व सैनिक/शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी

    आयु में छूट का लाभ निर्धारित शर्तों के अधीन मिलेगा। सक्षम प्राधिकारी का प्रमाणपत्र एवं चयन होने पर सेना से कार्यमुक्त होने का लिखित आश्वासन देना होगा।

    शारीरिक मानक

    डीएसपी, जेल अधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, आबकारी निरीक्षक, डिप्टी जेलर आदि पदों के लिए निर्धारित ऊंचाई, सीना एवं दृष्टि संबंधी मानक लागू होंगे।

    वरीयता (Preference)

    प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा या एनसीसी का 'बी' प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।

    आवश्यक शर्त

    सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताएं आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होना अनिवार्य है।

    यूपीपीएससी पीसीएस आयु सीमा 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आयोग ने न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित कर दी है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं, दिव्यांग (PwBD/PH) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    श्रेणी

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु

    21 वर्ष

    अधिकतम आयु

    40 वर्ष

    आयु की गणना की तिथि

    1 जुलाई 2026

    जन्म तिथि (सामान्य उम्मीदवार)

    2 जुलाई 1986 से पहले तथा 1 जुलाई 2005 के बाद जन्मे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1986 से 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए।

    दिव्यांग (PwBD/PH) उम्मीदवार

    अधिकतम आयु 55 वर्ष

    दिव्यांग उम्मीदवारों की जन्म तिथि

    2 जुलाई 1971 से पहले जन्मे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।

    यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन शुल्क 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के तीसरे चरण में शुल्क जमा किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि तक शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है।

    श्रेणी

    परीक्षा शुल्क

    ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क

    कुल शुल्क

    अनारक्षित (UR) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    ₹100

    ₹25

    ₹125

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)

    ₹40

    ₹25

    ₹65

    दिव्यांग (PwBD/PWD)

    ₹0

    ₹25

    ₹25

    भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    ₹40

    ₹25

    ₹65

    स्वतंत्रता सेनानी आश्रित / महिला / कुशल खिलाड़ी

    उनकी मूल (Original) श्रेणी के अनुसार शुल्क देय होगा।



    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 आवेदन प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को निर्धारित चरणों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरना होता है। आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। नीचे आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है।

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 आवेदन प्रक्रिया (स्टेप्स में)

    • स्टेप 1: यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर जाएं और सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

    • स्टेप 2: OTR के बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।

    • स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और संपर्क विवरण भरें।

    • स्टेप 4: शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विवरण सही-सही दर्ज करें।

    • स्टेप 5: निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • स्टेप 6: श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • स्टेप 7: सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

    • स्टेप 8: भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा पैटर्न

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित पीसीएस 2026 परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयन किया जाता है। परीक्षा प्रक्रिया तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में पूरी होती है। नीचे इसका संपूर्ण परीक्षा पैटर्न एकीकृत सारणी में दिया गया है।

    चरण

    विवरण

    अंक / प्रश्न / अवधि

    प्रमुख बिंदु

    प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

    वस्तुनिष्ठ (Objective Type) एवं बहुविकल्पीय प्रश्न

    प्रत्येक पेपर 200 अंक

    कुल 2 पेपर

    • पेपर-I: 150 प्रश्न,

    • पेपर-II: 100 प्रश्न,

    अवधि: 2-2 घंटे



    समय: पेपर-I 9:30–11:30 AM, पेपर-II 2:30–4:30 PM

    पेपर-II केवल क्वालिफाइंग (न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य), मेरिट केवल पेपर-I के आधार पर

    मुख्य परीक्षा (Main Exam)

    वर्णनात्मक (Conventional Type) लिखित परीक्षा

    कुल 8 पेपर

    • सामान्य हिंदी (150),

    • निबंध (150),

    • सामान्य अध्ययन I से VI (प्रत्येक 200 अंक)



    प्रत्येक पेपर 3 घंटे

    सामान्य हिंदी में न्यूनतम अर्हक अंक अनिवार्य

    साक्षात्कार (Viva-Voce)

    व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test)

    100 अंक

    अभ्यर्थी की बुद्धिमत्ता, अभिव्यक्ति, चरित्र एवं प्रशासनिक योग्यता का मूल्यांकन

    यूपीपीएससी पीसीएस सिलेबस 2026

    UPPSC PCS 2026 का सिलेबस प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) परीक्षा के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सीसैट (CSAT) के माध्यम से अभ्यर्थियों की बुनियादी योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है, जबकि मुख्य परीक्षा में निबंध, सामान्य हिंदी तथा छह सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्रों के जरिए उम्मीदवारों की विश्लेषणात्मक क्षमता, प्रशासनिक समझ और उत्तर प्रदेश से संबंधित ज्ञान का परीक्षण होता है। नीचे दी गई सारणी में UPPSC PCS Syllabus 2026 का दिया गया है।

    परीक्षा

    पेपर

    प्रमुख विषय/टॉपिक्स

    प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

    पेपर-I : सामान्य अध्ययन (200 अंक)

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं, भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन, आर्थिक एवं सामाजिक विकास, पर्यावरण, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन, सामान्य विज्ञान, उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान


    पेपर-II : CSAT (200 अंक, केवल क्वालिफाइंग – 33%)

    गद्यांश (Comprehension), संचार कौशल, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय क्षमता, सामान्य मानसिक योग्यता, कक्षा 10 स्तर का गणित (अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, सांख्यिकी), सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी

    मुख्य परीक्षा (Mains)

    सामान्य हिंदी (150 अंक)

    अपठित गद्यांश, संक्षेपण, सरकारी पत्र लेखन, शब्द ज्ञान एवं प्रयोग, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, वर्तनी एवं व्याकरण


    निबंध (150 अंक)

    साहित्य एवं संस्कृति, सामाजिक, राजनीतिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, प्राकृतिक आपदाएं, विकास योजनाएं


    सामान्य अध्ययन-I (200 अंक)

    भारतीय संस्कृति, आधुनिक भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, विश्व इतिहास, भारतीय समाज, महिला एवं सामाजिक मुद्दे, वैश्वीकरण, प्राकृतिक संसाधन, भौतिक भूगोल, जनसंख्या एवं नगरीकरण


    सामान्य अध्ययन-II (200 अंक)

    भारतीय संविधान, संघीय व्यवस्था, वित्त आयोग, संसद एवं विधानमंडल, न्यायपालिका, पंचायती राज, लोक नीति, शासन, सामाजिक योजनाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध


    सामान्य अध्ययन-III (200 अंक)

    भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, कृषि, सिंचाई, खाद्य सुरक्षा, उद्योग, अवसंरचना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईसीटी, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा


    सामान्य अध्ययन-IV (200 अंक)

    नैतिकता, सत्यनिष्ठा, अभिरुचि, मानव मूल्य, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, लोक सेवा नैतिकता, सुशासन, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार, केस स्टडी


    सामान्य अध्ययन-V (200 अंक)

    उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, स्थापत्य, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, समाज, राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, जल शक्ति मिशन, समसामयिक घटनाएं


    सामान्य अध्ययन-VI (200 अंक)

    उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, उद्योग, सरकारी योजनाएं, निवेश, कर व्यवस्था, कृषि, वन, पर्यावरण, भूगोल, परिवहन, ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)

    साक्षात्कार (Personality Test)

    100 अंक

    व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, सामान्य जागरूकता, अभिव्यक्ति कौशल, प्रशासनिक दृष्टिकोण, निर्णय क्षमता एवं सेवा के प्रति उपयुक्तता

    महत्वपूर्ण लेख

    यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, खंड विकास अधिकारी (BDO), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त सहित विभिन्न ग्रुप 'ए' एवं ग्रुप 'बी' पदों पर भर्ती की जाती है। यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) शामिल हैं।

    यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2026

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 1 सप्ताह पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने ओटीआर (OTR) नंबर/पंजीकरण संख्या और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि एवं समय, रिपोर्टिंग टाइम तथा परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

    यूपीपीएससी पीसीएस आंसर की 2026

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी प्रश्नपत्र के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने संभावित अंक का आकलन कर सकेंगे। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, तो आयोग निर्धारित अवधि के भीतर साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी देगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।

    यूपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग द्वारा उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर/पंजीकरण विवरण की सहायता से परिणाम देख सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने और उसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा का परिणाम अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2026

    यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2026 मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के रूप में जारी किया जाएगा। अंतिम परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, श्रेणी और आवंटित पदों का विवरण उपलब्ध होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आयोग विभिन्न प्रशासनिक एवं राज्य सेवाओं के पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों की अनुशंसा करेगा। अभ्यर्थी अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्टएमपी अस्पताल सहायक आंसर की

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 तैयारी टिप्स

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा में सफलता के लिए सही रणनीति, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण हैं। चूंकि परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित होती है, इसलिए शुरुआत से ही सभी चरणों को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। नीचे दिए गए तैयारी टिप्स आपकी अध्ययन योजना को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेंगे।

    • नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें तथा उसी के अनुसार विषयवार तैयारी शुरू करें।

    • दैनिक अध्ययन की समय-सारिणी (Study Plan) बनाएं और प्रत्येक विषय को निर्धारित समय दें।

    • एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों से इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और राजनीति की बुनियादी अवधारणाएं मजबूत करें।

    • मानक संदर्भ पुस्तकों का चयन करें और एक ही विषय के लिए कई किताबों से बचें।

    • समसामयिक घटनाओं (Current Affairs) का नियमित अध्ययन करें तथा उत्तर प्रदेश से जुड़ी योजनाओं, बजट, अर्थव्यवस्था और सरकारी पहलों पर विशेष ध्यान दें।

    • उत्तर प्रदेश विशेष (UP Special) विषयों जैसे इतिहास, भूगोल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और शासन की अलग से तैयारी करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs) हल करें, ताकि प्रश्नों के स्तर और परीक्षा की प्रवृत्ति को समझ सकें।

    • नियमित मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करके उनमें सुधार करें।

    • सीसैट (CSAT) को हल्के में न लें। गणित, रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन का नियमित अभ्यास करें क्योंकि यह क्वालिफाइंग पेपर है।

    • मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन (Answer Writing) का अभ्यास प्रारंभ से ही करें और निर्धारित शब्द सीमा में उत्तर लिखने की आदत विकसित करें।

    • निबंध और सामान्य हिंदी की नियमित तैयारी करें तथा लेखन कौशल को बेहतर बनाएं।

    • नियमित रिवीजन करें और छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें, ताकि अंतिम समय में दोहराना आसान हो।

    • स्वास्थ्य और समय प्रबंधन का ध्यान रखें। पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से एकाग्रता बनी रहती है।

    • सकारात्मक सोच और निरंतरता बनाए रखें तथा बिना अनावश्यक स्रोत बदलते हुए अपनी अध्ययन योजना का पालन करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    अधिकांश पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। हालांकि, कुछ विशेष पदों के लिए एलएलबी, बी.एड., इंजीनियरिंग, स्नातकोत्तर या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं भी आवश्यक हो सकती हैं।

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?
    A:

    यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

    Q: क्या यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का सीसैट पेपर मेरिट में शामिल होता है?
    A:

    नहीं। प्रारंभिक परीक्षा का पेपर-II (सीसैट) केवल क्वालिफाइंग होता है, जिसमें न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना आवश्यक है। प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट केवल सामान्य अध्ययन (पेपर-I) के अंकों के आधार पर बनाई जाती है।

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन करने से पहले ओटीआर (OTR) क्यों आवश्यक है?
    A:

    यूपीपीएससी की ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। ओटीआर पूरा होने के बाद ही उम्मीदवार लॉगिन करके किसी भी आयोग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    GSET Application Date

    22 Jun'26 - 22 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP PCS

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP PCS ?

    Hello aspirant,

    One of the most well-liked state civil service examinations in the nation is the UPPSC PCS test. The UPSC IAS test pattern is now more similar to the UP PCS exam pattern thanks to changes made by the UPPSC in recent years. Every year, thousands of candidates take

    Hello aspirant,

    In the official notification, UPPSC made reference to the UPPSC PCS 2023 qualifying requirements. Before submitting the UPPSC PCS 2023 application form, candidates who wish to sit for the UP PCS exam must be eligible according to the UP PCS eligibility requirements. The UPPSC PCS 2023 eligibility requirements

    Hello,

    Yes. You may write your optional paper in English while completing the remaining papers in Marathi or Hindi, two additional acceptable languages.

    A candidate may choose to respond to each question paper in either English or one of the languages listed in the Eighth Schedule to the Constitution of

    Dear aspirant,

    As you mentioned your query let me tell you that on a general basis not a single conducting body rejects just on the basis of photograph.

    They will intimate you by mail or sms to upload the new photograph with corrects dimensions and size and check it accordingly.

    Hello Candidate,

    You need to do is check if the Community that you belong to in UP SC Category also falls under SC Category in Delhi. Because some times SC Communities list differs from State to State. If your Category from Delhi also falls under UP SC Community list, then