Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 (CG Vyakhyata Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश
    • लेख
    • सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 (CG Vyakhyata Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 (CG Vyakhyata Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश

    Rajan KumarUpdated on 15 Oct 2026, 03:22 PM IST

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 (LSL26) के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 23 नवंबर को सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 (cg vyakhyata Admit Card 2026) जारी होने की संभावना है और सीजी व्याख्याता लिखित परीक्षा की संभावित तिथि (CG Lecturer written examination date) 29 नवंबर 2026, रविवार निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए लॉगइन विवरण में मांगी गई जानकारी, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी। इस लेख में सीजी व्याख्याता (पीजीटी) एडमिट कार्ड लिंक (CG Lecturer (PGT) Admit Card Link) दिया जाएगा।
    सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 के बारे में जानिए
    1792057644354

    This Story also Contains

    1. सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथियां
    2. सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the CG Lecturer admit card 2026?)
    3. सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण (Details included in the cg vyakhyata admit card 2026)
    4. सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा के दिशानिर्देश
    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 (CG Vyakhyata Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश
    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026

    एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। सीजी व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लेना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है। परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य करें। सीजी व्याख्याता लिखित परीक्षा (CG Lecturer Written Examination) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होने की जानकारी दी गई है।

    सीजी व्याख्याता भर्ती परीक्षा लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता के कुल 854 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र के पते और प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित नियमों का पालन करें। सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 लिंक (CG Lecturer Admit Card 2026 Link), डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा के जरूरी निर्देशों से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथियां

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 परीक्षा एडमिट कार्ड (cg vyakhyata Recruitment 2026 Exam Admit Card) ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में भर्ती से संबंधित मुख्य जानकारी और तिथियां एक नजर में देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती का नाम

    सीजी व्याख्याता भर्ती 2026 (LSL26) या लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26)

    आयोजक संस्था

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)

    विभाग

    लोक शिक्षण संचालनालय

    पद का नाम

    व्याख्याता (Lecturer) पीजीटी

    cg vyakhyata bharti 2026 परीक्षा केंद्र

    05 संभागीय मुख्यालय

    सीजी व्याख्याता (पीजीटी) 2026 एडमिट कार्ड माध्यम

    ऑनलाइन

    सीजी व्याख्याता आधिकारिक वेबसाइट (CG Lecturer Official Website)

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड जारी तिथि (CG Lecturer Admit Card Release Date)

    23 नवंबर 2026 (संभावित)

    सीजी व्याख्याता परीक्षा तिथि (cg vyakhyata Exam Date)

    29 नवंबर 2026 (संभावित)

    ये भी पढ़ें: झारखंड टीईटी सिलेबस 2026

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the CG Lecturer admit card 2026?)

    सीजी व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड 23 नवंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके CG Vyapam Lecturer Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

    • व्याख्याता भर्ती लिखित परीक्षा (LSL26) के एडमिट कार्ड लिंक को खोलें।

    • मांगी गई पंजीकरण या प्रोफाइल लॉगिन संबंधी जानकारी दर्ज करें।

    • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 दिखाई देगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालें और संदर्भ के लिए 2-3 पेज अपने पास रखें।

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण (Details included in the cg vyakhyata admit card 2026)

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 (cg vyakhyata admit card 2026) में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की गलती होने पर संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण दिए होते हैं:

    • उम्मीदवार का पूरा नाम

    • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम और भर्ती का विवरण

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती देखें

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा के दिशानिर्देश

    सीजी व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 (CG Lecturer Recruitment Examination 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचें और जरूरी दस्तावेज साथ रखें। उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:

    • प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंटआउट लें। प्रत्येक पेज केवल एक तरफ प्रिंट करें।

    • एडमिट कार्ड के साथ मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड जैसे मान्य मूल फोटो पहचान पत्र में से एक साथ लेकर जाएं।

    • परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें, ताकि सत्यापन और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

    • निर्देशों के अनुसार, सुबह 10:00 बजे परीक्षा शुरू होने पर मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसलिए देर से पहुंचने से बचें।

    • हल्के रंग की आधी बांह वाली पोशाक पहनकर जाएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़ों से बचें।

    • परीक्षा में चप्पल पहनकर जाने का निर्देश दिया गया है।

    • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित है।

    • परीक्षा के पहले आधे घंटे और अंतिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

    • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा कक्ष में न ले जाएं।

    • चयन या प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भी प्रवेश पत्र मांगा जा सकता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखें।

    • परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या निर्देशों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

    • धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले पहुंचें, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 कहां जारी किया जाएगा?
    A:

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता हैं। इस लेख से भी एडमिट कार्ड लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किया जा सकता हैं?
    A:

    सीजी व्याख्याता एडमिट कार्ड लॉगइन विवरण के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में विस्तार से डाउनलोड प्रक्रिया दिया गया हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)