Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 (CG SET Result 2026) - स्कोरकार्ड, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 (CG SET Result 2026) - स्कोरकार्ड, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 (CG SET Result 2026) - स्कोरकार्ड, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 03 Oct 2026, 05:03 PM IST

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) का रिजल्ट परीक्षा संपन्न होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड (Download CG SET Result 2026) कर सकेंगे। सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ (CG SET Result 2026 PDF) प्रारूप में जारी होती है और स्कोरकार्ड कार्ड को लॉगिन विवरण रोल नंबर या पंजीकरण के माध्यम से देख व डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीजी एसईटी रिजल्ट व स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक (CG SET Result and Scorecard Download Link) यहां दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 : अवलोकन व तिथियां
    2. सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the CG SET 2026 result?)
    3. सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    4. सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया
    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 (CG SET Result 2026) - स्कोरकार्ड, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026

    सीजी एसईटी 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को पेपर-1 और पेपर-2 के रूप में प्रदेश के 10 जिलों में किया जाएगा। परीक्षा के बाद आंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट में अभ्यर्थियों के अंक, प्रतिशत तथा पात्रता स्थिति का उल्लेख होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 लिंक (CG SET Result 2026 Link), डाउनलोड प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 : अवलोकन व तिथियां

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा सीजी एसईटी 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (CG SET 2026 Result Official Website) पर जारी की जाती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए। नीचे सीजी एसईटी 2026 का शेड्यूल (CG SET 2026 Schedule) दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026

    आयोजन संस्था

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB)

    परीक्षा का उद्देश्य

    सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के लिए पात्रता निर्धारित करना

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन तिथि

    23 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    सीजी सेट परीक्षा तिथि

    4 अक्टूबर 2026 (संभावित)

    सीजी सीईटी फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    सीजी सीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    सीजी सीईटी प्रणाण पत्र

    सूचित किया जाएगा

    सीजी एसईटी सिलेबस पेपर 1, 2 पीडीएफ लिंक

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the CG SET 2026 result?)

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया दी गई है:

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    स्कोर लिस्ट (PDF) से रिजल्ट चेक करें

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “CG SET Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

    • स्कोर लिस्ट को PDF प्रारूप में डाउनलोड करें।

    • PDF खोलकर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट देखें।

    लॉगिन के माध्यम से स्कोरकार्ड देखें

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर / पंजीकरण संख्या तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड सही-सही भरें।

    • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

    • “Download” या “Print” विकल्प पर क्लिक करके रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

    • प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) का रिजल्ट जारी होने पर अभ्यर्थियों को अपने स्कोरकार्ड या मेरिट लिस्ट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण देखने को मिलेंगे:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर / पंजीकरण संख्या

    • पिता/माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी (जनरल / ओबीसी / एससी / एसटी आदि)

    • पेपर-1 के अंक

    • पेपर-2 के अंक

    • कुल अंक

    • प्रतिशत

    • पात्रता स्थिति (क्वालीफाई / नॉट क्वालीफाई)

    • विषय का नाम

    ये भी पढ़ें:- झारखंड टीईटी आवेदन 2026 । झारखंड टीईटी 2026

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 (CG SET Result 2026) जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक पद पर आवेदन करने के लिए अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। पात्र अभ्यर्थी विभिन्न विश्वविद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। रिजल्ट के बाद कोई काउंसलिंग नहीं होती, केवल पात्रता प्रमाणित होती है। सभी दस्तावेज सुरक्षित रखना आवश्यक है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: रिजल्ट में कौन-कौन से विवरण होते हैं?
    A:

    रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, पेपर-1 व पेपर-2 के अंक, कुल अंक, प्रतिशत, विषय और पात्रता स्थिति (क्वालीफाई या नॉट क्वालीफाई) दर्ज रहती है।

    Q: रिजल्ट के बाद क्या प्रक्रिया होती है?
    A:

    सफल अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। यह प्रमाण पत्र सहायक प्राध्यापक पद पर आवेदन करने के लिए आवश्यक होता है। 

    Q: क्या रिजल्ट पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है?
    A:

    आमतौर पर रिजल्ट अंतिम होता है। आंसर की चरण में ही आपत्ति का अवसर दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सामान्यतः कोई संशोधन प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती।

    Q: सीजी एसईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट सेक्शन में अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या डालकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। पीडीएफ स्कोर लिस्ट से भी नाम सर्च करके परिणाम जांचा जा सकता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)