Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 जारी (Bihar sports trainer application 2025 in HIndi)- आवेदन (14 दिसंबर तक)
    • लेख
    • बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 जारी (Bihar sports trainer application 2025 in HIndi)- आवेदन (14 दिसंबर तक)

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 जारी (Bihar sports trainer application 2025 in HIndi)- आवेदन (14 दिसंबर तक)

    Rajan KumarUpdated on 21 Mar 2026, 05:33 PM IST

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा खेल विभाग के अन्तर्गत बिहार खेल (क्रीड़ा) प्रशिक्षक 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तक थी। बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से जारी था। बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 थी। पहले आवेदन की तिथि 24 नवंबर और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी, जिसे प्राधिकरण द्वारा विस्तारित किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते थे।
    इसे भी पढ़ें:- बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड

    This Story also Contains

    1. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : अवलोकन
    2. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
    4. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : आवेदन शुल्क
    5. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- कोटिवार रिक्तियों का विवरण – कुल 379 पद
    6. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- योग्यता एवं वेतनमान विवरण सारणी
    7. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- पद के लिए पात्रता
    8. बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    9. बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा कब होगी?
    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 जारी (Bihar sports trainer application 2025 in HIndi)- आवेदन (14 दिसंबर तक)
    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 जारी

    1763788290057

    अपेडट: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जा सकता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार जून 2026 में आयोजित किए जाएंगे, जबकि अंतिम परिणाम जुलाई 2026 में घोषित किए जाने की संभावना है।

    इससे पहले भी बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती 2025 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि को विस्तारित किया गया था। पहले सूचना के अनुसार आवेदन पत्र की अंतिम तिथि को 11 नवंबर से 24 नवंबर 2025 कर दिया गया था और आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि को 9 नवंबर से 21 नवंबर 2025 कर दिया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट और सूचनाएं नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in पर जाकर जांचते रहें।
    बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती 2025 अधिसूचना पीडीएफ
    1762754950659

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बीएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती 2025 के तहत कुल 379 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें 128 पद महिलाओं और 8 पद स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती /नाती/ नतीनी के लिए आरक्षित है। बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन पत्र कैसे भरें (बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन पत्र कैसे भरें in hindi), बिहार खेल प्रशिक्षक पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता के बारे में जानने के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती 2025

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : अवलोकन

    बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 के लिए 379 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में बिहार खेल प्रशिक्षक से जुड़ी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    अनुभाग

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार खेल प्रशिक्षक या बिहार एसएससी क्रीडा प्रशिक्षक

    संचालन निकाय

    बीएसएससी (बिहार कर्मचारी चयन आयोग) खेल विभाग

    राज्य

    बिहार सरकारी नौकरियां

    योग्यता

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि

    • खेल में तकनीकी योग्यता

    • खेल उपलब्धि

    बिहार एसएससी आधिकारिक वेबसाइट

    bssc.bihar.gov.in

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • साक्षात्कार

    • दस्तावेज सत्यापन

    आवेदन शुल्क

    सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा 2025 उम्मीदवारों के लिए अपनी तैयारी की प्रभावी योजना बनाने के लिए परीक्षा तिथियों की जानकारी आवश्यक है। आपके संदर्भ के लिए नीचे Bihar Sports Training Vacancy की महत्वपूर्ण तिथियां सूचीबद्ध की गई हैं।

    इवेंट

    तिथि

    बिहार खेल प्रशिक्षक 2025 अधिसूचना

    25 सितंबर 2025

    बिहार खेल प्रशिक्षक ऑनलाइन पंजीकरण तिथि

    9 अक्टूबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि

    11 नवंबर 2025

    24 नवंबर 2025

    14 दिसंबर 2025

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    9 नवंबर 2025

    21 नवंबर 2025

    11 दिसंबर 2025

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा तिथि 2025

    मई 2026 (संभावित)

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

    बिहार में खेल कोच (Sports Coach in Bihar in hindi) के रुप में आवेदन आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर भर सकते हैं। बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के चरण नीचे स्टेप-बाई-स्टेप दिया गया है।

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 - चरण

    • बिहार राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in पर जाए।

    • वेबसाइट पर अधिसूचना टैब पर जाएं जहां आपको बीएसएससी द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की घोषणाएं मिलेंगी।

    • परीक्षाओं की सूची के अंतर्गत "बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा भरने के लिए लिंक" पर क्लिक करें।

    • लिंक पर क्लिक करें और नाम, पता, फोन नंबर आदि व्यक्तिगत जानकारी भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज जैसे कि अपना श्रेणी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शिक्षण प्रमाण पत्र, फोटो आदि अपलोड करें।

    • आवेदन पत्र सफलतापूर्वक पूरा भर लेने के बाद प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंतिम चरण आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान करना होता है। आवेदन शुल्क भुगतान करने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन को देखें।

      • क्रेडिट कार्ड

      • डेबिट कार्ड

      • डेबिट कार्ड एटीएम पिन

      • इंटरनेट बैंकिंग

      • वॉलेट/कैश कार्ड

    • अब आपको भविष्य में संदर्भ के लिए पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से एक पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • अंतिम सबमिशन के बाद भविष्य के सदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 : आवेदन शुल्क

    बिहार खेल प्रशिक्षक वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। बिहार खेल प्रशिक्षक (बिहार में क्रिकेट, कब्बड़ी. बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए भर्ती) आवेदन के लिए प्रत्येक अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क की राशि 100 (एक सौ रूपये) निर्धारित की गई है। यानी सामान्य से लेकर ओबीसी, महिला और अनुसूचित जनजाति तक के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है। बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन शुल्क दिनांक 09.10.2025 से 09.11.2025 तक जमा किया जा सकेगा।

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- जरूरी बातें

    • शैक्षणिक योग्यता- मैट्रिक व स्नातक के अंकपत्र और मूल प्रमाण-पत्र आवश्यक।

    • खेल डिप्लोमा / पीजी डिप्लोमा / मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग योग्यता और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता के प्रमाण पत्र।

    • स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र, EWS प्रमाण-पत्र, स्वतंत्रता सेनानी/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/सरकारी सेवक से संबंधित दस्तावेज़।

    • श्रेणी का चयन सावधानीपूर्वक करें, बाद में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।

    • नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि मैट्रिक प्रमाण-पत्र के अनुसार ही भरें।

    • दिव्यांग अभ्यर्थी श्रुतिलेखक की आवश्यकता (Yes/No) का चयन करें।

    • आवेदन करते समय वेबकैम से खींची गई स्पष्ट लाइव फोटो अपलोड करें।

    • एक बार भरे गए आवेदन में कोई सुधार नहीं किया जाएगा।

    • सभी प्रमाण-पत्र मूल में सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    • आवेदन करते समय सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र अभ्यर्थी के पास होने चाहिए।

    • आवेदन और प्रमाण-पत्र संबंधी सभी निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। त्रुटि के लिए आयोग उत्तरदायी नहीं होगा।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- कोटिवार रिक्तियों का विवरण – कुल 379 पद

    क्र.सं.

    कोटि (कोड)

    कुल रिक्तियाँ

    महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण

    स्वतंत्रता सेनानी पोता/पोती/नाती/नतीनी हेतु आरक्षित पद

    दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु आरक्षित पद

    1.

    अनारक्षित (01)

    152

    53

    08








    VI - 04

    DD - 04

    OH - 04, MD/MUD - 03

    2.

    अनुसूचित जाति (SC) (02)

    61

    21

    3.

    अनुसूचित जनजाति (ST) (03)

    04

    01

    4.

    अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC) (04)

    68

    24

    5.

    पिछड़ा वर्ग (BC) (05)

    45

    16

    6.

    पिछड़े वर्गों की महिलाएं (06)

    11

    N/A

    7.

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)(07)

    38

    13


    कुल पद

    379

    128

    • VI = Visual Impairment (दृष्टिबाधित)

    • OH = Orthopedically Handicapped (शारीरिक रूप से अशक्त)

    • MD/MUD = Multiple Disabilities / Multiple Upper Disabilities

    • DD = Deaf and Dumb (श्रवण व वाणी बाधित)

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- योग्यता एवं वेतनमान विवरण सारणी

    इवेंट्स

    विवरण

    पदनाम

    बिहार खेल प्रशिक्षक

    वेतनमान

    वेतन स्तर-6

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि

    तकनीकी योग्यता

    निम्न में से किसी एक संस्थान से संबंधित खेल विधा में डिप्लोमा / पी.जी. डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए, नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (भारतीय खेल प्राधिकरण) से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर से पी.जी. डिप्लोमा (PGDSC), केन्द्रीय खेल विश्वविद्यालय से PGDSC, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालय या बिहार विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता

    खेल उपलब्धि

    निम्न में से किसी एक योग्यता को पूर्ण किया हो, किसी मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो, अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो, ओलंपिक खेल / राष्ट्रमंडल खेल / एशियाई खेल / विश्व चैंपियनशिप / एशियाई चैंपियनशिप या अन्य मान्यता प्राप्त वार्षिक चैंपियनशिप में भाग लिया हो, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय / मान्यता प्राप्त जूनियर या राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कम से कम दो (2) बार भाग लिया हो, अंतर सेवा प्रतियोगिता / अखिल भारतीय पुलिस खेल / अंतर रेलवे चैंपियनशिप में तीन (3) बार भाग लिया हो

    बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025- पद के लिए पात्रता

    बिहार खेल प्रशिक्षक पद के लिए निर्धारित उम्र सीमा एवं उससे संबंधित छूटों को ध्यान में रखते हुए नीचे संक्षिप्त सारणी के रूप में प्रस्तुत किया गया है:

    विवरण

    नियत सीमा / छूट

    आधार तिथि

    01.08.2025

    न्यूनतम उम्र

    21 वर्ष (सभी कोटियों के लिए)

    अधिकतम उम्र सीमा (सामान्य स्थिति)

    अनारक्षित (पुरुष)

    37 वर्ष

    पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग

    40 वर्ष (पुरुष एवं महिला)

    अनारक्षित (महिला)

    40 वर्ष

    अनुसूचित जाति / जनजाति

    42 वर्ष (पुरुष एवं महिला)

    दिव्यांग अभ्यर्थी

    संबंधित कोटि के अधिकतम उम्र में 10 वर्ष अतिरिक्त छूट

    सरकारी सेवक (बिहार सरकार)

    अधिकतम 5 बार परीक्षा में शामिल होने की अनुमति (07.01.2016 के बाद से गिनती लागू)अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट अनुमन्य, यदि 5 अवसर पूरे नहीं हुए हों

    NCC पूर्णकालिक कैडेट/अनुदेशक

    NCC सेवा अवधि के बराबर आयु में छूट, अधिकतम 3 वर्ष तक

    भूतपूर्व सैनिक

    3 वर्ष + रक्षा सेवा अवधि के समतुल्य आयु छूट, अधिकतम वास्तविक आयु 53 वर्ष तक

    भूतपूर्व सैनिक (ECOs/SSECOs)

    अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट, यदि 5 वर्ष की लगातार सेवा पूर्ण की हो

    SC/ST भूतपूर्व सैनिक

    सामान्य SC/ST आयु सीमा + 5 वर्ष अतिरिक्त छूट

    प्रमाणपत्र की अनिवार्यता

    सभी प्रकार की आयु छूट हेतु मूल प्रमाण-पत्र संवीक्षा के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य

    बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा के लिए बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। जो आवेदक अंतिम तिथि से पहले सफलतापूर्वक बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन पत्र जमा करते हैं, वे बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा तिथि से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने बिहार खेल प्रशिक्षक पंजीकरण विवरण की आवश्यकता होती है।

    उपयोगी लिंक

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा कब होगी?

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा आयोजित बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। बीएसएससी ने बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें कुल 379 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि अभी तक बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा की सटीक तिथि जारी नहीं हुई है, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित अपडेट समय-समय पर दी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करें ताकि वे परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचना से अवगत रहें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।

    People Also Ask (लोग यह भी पूछते हैं):

    1. बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन 2025 की अंतिम तिथि क्या है?

    बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 (विस्तारित) थी।

    2. बिहार खेल प्रशिक्षक में क्या महिला उम्मीदवारों को आरक्षण मिलेगा?

    हां, महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण लागू है।

    3. क्या बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान है?

    हां, सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 ही निर्धारित है।

    4. बिहार खेल प्रशिक्षक पद के लिए कौन-कौन सी खेल योग्यता मान्य है?

    मान्यता प्राप्त खेल संस्थानों से कोचिंग डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी आवश्यक है।

    5. क्या बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा उपलब्ध है?

    नहीं, एक बार आवेदन सबमिट करने के बाद उसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकता।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
    A:

    बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती के अंतर्गत कुल 379 पद भरे जाएंगे।

    Q: बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा किस मोड में आयोजित होगी?
    A:

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित होगी।

    Q: क्या बिना खेल उपलब्धि के भी आवेदन किया जा सकता है?
    A:

    नहीं, पात्रता के अनुसार खेल उपलब्धियों में से कम-से-कम एक मानदंड पूरा करना अनिवार्य है।

    Q: आवेदन भरते समय किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?
    A:

    आवेदन भरते समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, खेल योग्यता, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

    Q: बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि घोषित होने से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)