KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी टियर-1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। बोर्ड द्वारा हर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बता दें प्राधिकरण द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते थे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि और परीक्षा सिटी सूचना देखें:-
This Story also Contains
इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के बीच संशय बना हुआ था। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन 17 नवंबर तक न तो सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) और ना ही एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। हालांकि आरआरबी ने सभी प्रश्नों पर विराम लगाते हुए आरआरबी ग्रुप डी की नई परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी टियर-1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
महत्वपूर्ण लेख:-
आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 18 नवंबर 2025 को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। वहीं आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 24 नवंबर से जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने रेलवे के पक्ष में अपना निर्णय देते हुए याचिका को खारिज कर कहा है कि 10वीं पास अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे और परीक्षा भी दे सकेंगे। कोर्ट में केस और फैसले को लेकर आरआरबी द्वारा पहले से तय परीक्षा तिथियों को स्थगित कर नई परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया। पहले आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर को होने वाली थी, जो अब 27 नवंबर से शुरू होगी।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण
परीक्षा का पूरा नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एग्जाम |
संक्षिप्त चर्चित नाम | आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) |
संचालन निकाय | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
परीक्षा की बारंबारता | वार्षिक (Once a year) |
परीक्षा स्तर | मैट्रिकुलेट (मैट्रिक स्तरीय) |
भाषा | हिंदी, बंगाली +13 More |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क (सामान्य) | 500 रुपये |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
काउंसलिंग का माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
रिक्तियों की संख्या | 32438 (संभावित) |
एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण आरआरबी परीक्षा तिथियों 2025 के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 इवेंट्स | परीक्षा तिथि |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 अधिसूचना | 21 जनवरी, 2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 23 जनवरी, 2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 1 मार्च, 2025 (विस्तारित) |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 3 मार्च, 2025 |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 आवेदन सुधार विंडो | 4-13 मार्च, 2025 (संशोधित) |
| आरआरबी ग्रुप डी 2025 सिटी स्लिप | 19 नवंबर 2025 |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड (सीबीटी) | 24 नवंबर 2025 |
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025 |
27 नवंबर से 16 जनवरी 2026 |
ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड (पीईटी) | सूचित किया जाएगा |
पीईटी रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
दस्तावेज सत्यापन | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी फाइनल परिणाम 2025 | सूचित किया जाएगा |
इसे भी पढ़े:-
आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 विभिन्न आरआरबी वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी सिटी सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप 2025" लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट दबाएं।
आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप पर छपी जानकारी की जांच करें।
और परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त करें
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA
RRB Regions | Admit card |
Ahmedabad | rrbahmedabad.gov.in |
Ajmer | rrbajmer.gov.in |
Allahabad | rrbald.gov.in |
Bangalore | rrbbnc.gov.in |
Bhopal | rrbbhopal.gov.in |
Bhubaneswar | rrbbbs.gov.in |
Bilaspur | rrbbilaspur.gov.in |
Chandigarh | rrcnr.org |
Chennai | rrbchennai.gov.in |
Gorakhpur | rrbgkp.gov.in |
Guwahati | rrbguwahati.gov.in |
Kolkata | rrbkolkata.gov.in |
Mumbai | rrbmumbai.gov.in |
Patna | rrbpatna.gov.in |
Ranchi | rrbranchi.gov.in |
Secunderabad | rrbsecunderabad.nic.in |
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड विभिन्न आरआरबी वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (RRB Group D Admit Card 2025 download in Hindi) करने के लिए आवेदकों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025" लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट दबाएं।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट पर छपी जानकारी की जाँच करें।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के तीनों चरणों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी करता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सीबीटी चरण को पास करने वाले आवेदक आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया के पीईटी चरण में उपस्थित होने के पात्र होंगे। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के विभिन्न चरणों का विवरण नीचे दिया गया है:
सीबीटी के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
पीईटी और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट
इसे भी पढ़े:-
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (आरआरबी) पर बहुत सारी जानकारी छपी होती है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी हॉल टिकट पर छपे सभी विवरणों की दोबारा जांच कर लें, और रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरणों में किसी भी तरह की विसंगति होने पर, आवेदकों को समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड पर छपे विवरण नीचे दिए गए हैं। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (आरआरबी)
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
जन्म तिथि
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा स्थल
उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
पिता का नाम
आरआरबी द्वारा आयोजित आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। ये दिशानिर्देश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को केंद्र पर न लाएं। नीचे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दिवस के प्रमुख दिशानिर्देश 2025 बिंदुवार दिए गए हैं-
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना चाहिए ताकि प्रवेश और सुरक्षा जांच में समय लग सके।
अपने साथ आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025, फोटो पहचान पत्र (ID Proof) और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, वैज्ञानिक कैलकुलेटर, लॉग टेबल, कागज़ के टुकड़े, लिफ़ाफे या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं।
उम्मीदवार केवल पारदर्शी पानी की बोतल, बॉल प्वॉइंट पेन और आवश्यक दस्तावेज साथ रख सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी के मानकों और आयोग द्वारा दिए गए COVID-19 प्रोटोकॉल (यदि लागू हों) का पालन करना चाहिए।
परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को अनावश्यक बातचीत, सीट बदलने या किसी अन्य परीक्षा सामग्री का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए।
परीक्षा के दौरान किसी भी अनधिकृत वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पर्यवेक्षकों को तुरंत देना जरूरी है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025, 18 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा 27 नवंबर से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। वहीं एडमिट कार्ड हर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Complete your XAT Application by 11th Nov & get more preparation support | 75+ years of legacy | #1 Entrance Test | 100+ Test Cities | 250+ B-Schools accept XAT Score