Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी(Rajasthan Lab Assistant Result 2026 out): डाउनलोड स्टेप्स
    • लेख
    • राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी(Rajasthan Lab Assistant Result 2026 out): डाउनलोड स्टेप्स

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी(Rajasthan Lab Assistant Result 2026 out): डाउनलोड स्टेप्स

    Kunal solankiUpdated on 17 Aug 2026, 10:01 AM IST

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, 15 जून को प्रारंभिक आंसर की जारी कर 16 से 19 जून तक आंसर की पर आपत्ति मांगी गई थी। लैब असिस्टेंट आंसर की पर मिली आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी किया गया है। लैब असिस्टेंट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in पर जाकर राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 (Rajasthan Lab Assistant Result 2026) की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक इस पर भी उपलब्ध कराया गया है।
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026- अवलोकन
    2. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परिणाम 2026: विवरण
    4. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026: कट-ऑफ अंक
    5. आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक 2026 रिजल्ट: परिणाम के बाद क्या होगा?
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी(Rajasthan Lab Assistant Result 2026 out): डाउनलोड स्टेप्स
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026

    rajasthan lab assistant exam Result आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर जारी की जाती है। 15 जून को जारी आंसर की पर 16 से 18 जून तक ऑनलाइन और 16 से 19 जून तक ऑफलाइन मोड में आंसर की पर आपत्ति मांगी गई थी। राजस्थान प्रयोगशाला रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट देखें । राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 । राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026

    ये भी देखें-

    आगामी सरकारी नौकरी 2026

    बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov , rsmssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026

    9-10 मई 2026

    राजस्थान लैब असिस्टेंट प्राथमिक आंसर की 2026

    15 जून 2026

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026 रिजल्ट

    14 अगस्त 2026

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के बाद उम्मीदवारोंको परिणाम जारी होने का इंतजार रहता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दी गई राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 डाउनलोड प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट जारी किया जाएगा। सामान्यत: rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाता है इसलिए नीचे इस वेबसाइट के आधार पर जानकारी दी गई है।

    • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।

    • अब Candidate corner टैब पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।

    1786941097180



    • अब उम्मीदवार परीक्षा का नाम और वर्ष का चुनाव करें।

    • अब राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परिणाम 2026: विवरण

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।उम्मीदवारों को राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परिणाम में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • वर्ग

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा की तिथि

    • परिणाम की तिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक

    • कुल अंकों का प्रतिशत

    • परिणाम की स्थिति

    • अन्य निर्देश

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026: कट-ऑफ अंक

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही श्रेणीवार जारी किए जाते हैं। Rajasthan prayogshala cutoff marks निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • उपलब्ध रिक्तियां

    • श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)

    आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक 2026 रिजल्ट: परिणाम के बाद क्या होगा?

    आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक परिणाम (rssb lab assistant result 2026) जारी होने के बाद भर्ती की आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों की वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात विभागवार, विषयवार एवं श्रेणीवार अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा तिथि क्या है?
    A:

    राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा तिथि 9-10 मई है।

    Q: मैं राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट जारी होगा, उपर्युक्त लेख में विस्तार से इसकी जानकारी दी गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe