Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि 2026 (UPPSC RO ARO exam date 2026): जानें कब होगी परीक्षा?
    • लेख
    • यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि 2026 (UPPSC RO ARO exam date 2026): जानें कब होगी परीक्षा?

    यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि 2026 (UPPSC RO ARO exam date 2026): जानें कब होगी परीक्षा?

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Nov 2026, 06:23 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती (RO, ARO recruitment 2026) के लिए अधिससूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 501 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ के लिए पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम में सफल होने पर मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंत में पद के अनुसार टाइपिंग टेस्ट/ कंप्यूटर दक्षता परीक्षण/ मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा।

    This Story also Contains

    1. यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा कब होगी? (UPPSC RO ARO exam date)
    2. UPPSC RO ARO परीक्षा तिथि 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
    3. यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि क्या है? (UPPSC RO ARO exam date kya hai?)
    4. यूपी आरआ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि (UP RO ARO prelims exam dates)
    5. यूपी आरआ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा कितने अंकों की होगी?
    यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि 2026 (UPPSC RO ARO exam date 2026): जानें कब होगी परीक्षा?
    यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि 2026 (UPPSC RO ARO exam date 2026): जानें कब होगी परीक्षा?

    इस भर्ती परीक्षा से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल 5 से लेकर लेवल 8 तक 29200 से लेकर 151100 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा के सभी चरणों की तिथियों, एडमिट कार्ड और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा कब होगी? (UPPSC RO ARO exam date)

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती (UP RO ARO Bharti 2026) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि अभी सटीक परीक्षा तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, यूपीपीएससी आरओ एआरओ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है।  यूपीपीएससी आरओ एआरओ आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है। 

    योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी आरओ एआरओ एप्लीकेशन फॉर्म (UPPSC RO ARO application form) भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद 3 दिसंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन किया जा सकता है। 

    आवेदन प्रक्रिया के बाद यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड जारी होगा। एडमिट कार्ड में यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिति और समय की सटीक जानकारी दी जाएगी। 

    UPPSC RO ARO परीक्षा तिथि 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

    उत्तर प्रदेश  लोक सेवा आयोग द्वारा यूपी आरओ एआरओ 2026 प्रारंभिक परीक्षा की तारीख (UPPSC RO ARO 2026 exam date) अभी घोषित नहीं की गई है। फिलहाल, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नोटिफिकेशन और आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथि

    UPPSC RO ARO Notification 2026

    26 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन आवेदन शुरू

    26 अक्टूबर 2026

    आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    26 नवंबर 2026

    आवेदन सुधार / शुल्क समाधान की अंतिम तिथि

    3 दिसंबर 2026

    प्रारंभिक परीक्षा की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    मुख्य परीक्षा की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि क्या है? (UPPSC RO ARO exam date kya hai?)

    यूपीपीएससी द्वारा आरओ एआरओ परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि और अन्य निर्देशों की जानकारी मिलेगी। आयोग द्वारा आरओ एआरओ परीक्षा 2026 प्रारंभिक परीक्षा की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

    यूपी आरआ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि (UP RO ARO prelims exam dates)

    यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के दो से तीन माह के भीतर आयोजित किया जाता है। हालांकि बीते वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, आरओ-एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी के अंत या मार्च 2027 में हो सकती है। बीते वर्ष यूपीपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स एग्जाम मार्च 2025 में होना था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर जुलाई 2025 में आयोजित की गई। 

    यूपी आरआ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा कितने अंकों की होगी?

    आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी। यूपीपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा। इसमें 140 अंकों के 140 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। वहीं दूसरा पेपर सामान्य हिंदी का होगा। इसमें सामान्य शब्द ज्ञान एंव व्याकरण से संबंधित 60 अंकों के 60 प्रश्न आएंगे। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वालेअभ्यर्थी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)