Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG teacher admit card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG teacher admit card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG teacher admit card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Sep 2026, 03:34 PM IST

    छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG teacher admit card 2026) - छत्तीसगढ़ में 1,654 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए सीजी टीचर भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीजी टीचर एडमिट कार्ड (CG teacher admit card) 19 अक्टूबर को जारी होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय के अलावा परीक्षा संबंधी कई निर्देश भी दिए जाते हैं। सीजी टीचर एग्जाम एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में शामिल होने का अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीजी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक यहां उपलब्ध कराया जाएगा।
    1787509096189

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां (Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026-important dates)
    2. छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया (CG LST 26 Admit Card Download Process)
    3. सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड 2026 में विवरण
    4. छत्तीसगढ़ टीचर वैकेंसी एग्जाम 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश (Exam Day Guidelines in Hindi)
    छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG teacher admit card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड 2026

    सीजी टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से करीब एक सप्ताह पहले सीजी टीचर भर्ती प्रवेश पत्र (CG teacher exam admit card) जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एलएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, कैसे?
    आगामी सरकारी परीक्षाओं के बारे में जानें

    छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 अगस्त 2026 से सीजी टीचर भर्ती आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई। यह भर्ती ई एवं टी-संवर्ग टीचर, अराजपत्रित तृतीय श्रेणी के पदों के लिए है। सीजी टीईटी पास उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर को शाम 5 बजे तक है।

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां (Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026-important dates)

    सीजी टीचर भर्ती मुख्य कार्यक्रम

    तारीख

    सीजी टीचर भर्ती नोटिफिकेशन

    28 जुलाई 2026

    सीजी टीचर भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू

    7 अगस्त 2026

    सीजी टीचर आवेदन अंतिम तारीख

    2 सितंबर 2026

    सीजी टीचर भर्ती आवेदन सुधार

    3 से 5 सितंबर 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षक परीक्षा प्रवेश पत्र (CG LST26 admit card)

    19 अक्टूबर 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा

    25 अक्टूबर 2026

    इसे भी पढ़ें - आगामी सरकारी नौकरी

    छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया (CG LST 26 Admit Card Download Process)

    छत्तीसगढ़ शिक्षक एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन संख्या और अन्य विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और निर्देश शामिल होते हैं।

    सीजी टीचर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया देखें -

    • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इस सेक्शन में सीजी सहायक शिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन पेज दिखाई देगा।

    • पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • सीजी सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

    • परीक्षा दिवस के लिए सीजी एलएसटी26 एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड 2026 में विवरण

    परीक्षा से पहले सीजी एलएसटी26 एडमिट कार्ड प्रिंट करके सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। सीजी शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 (CG teacher exam admit card 2026 in Hindi) में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • सीजी एलएसटी26 परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- छत्तीसगढ़ जॉब्स 2026

    छत्तीसगढ़ टीचर वैकेंसी एग्जाम 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश (Exam Day Guidelines in Hindi)

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा जारी सीजी एलएसटी एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।

    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    Upcoming Competition Exams