Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 (SSC GD Constable 2026 in Hindi): आंसर की (जल्द)@ssc.gov.in
    • लेख
    • एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 (SSC GD Constable 2026 in Hindi): आंसर की (जल्द)@ssc.gov.in

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 (SSC GD Constable 2026 in Hindi): आंसर की (जल्द)@ssc.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Jun 2026, 02:57 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 तिथियां (SSC GD Constable 2026 Dates in Hindi) - कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का समापन 31 मई को हो गया। एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से चार चरणों में आयोजित की गई। पहले, ये परीक्षा 30 मई तक आयोजित होनी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों और सेंटर मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याओं के कारण कुछ सेंटरों पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। इससे प्रभावित 4162 उम्मीदवारों के लिए 31 मई को एक विशेष परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था।

    This Story also Contains

    1. 1 दिसंबर को जारी हुआ था जीडी आवेदन पत्र
    2. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 क्या है?
    3. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा तिथि
    4. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 पात्रता मानदंड
    5. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आवेदन पत्र
    6. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा पैटर्न
    7. एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न 2026 - पीएसटी/पीईटी
    8. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 सिलेबस
    9. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड
    10. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा केंद्र
    11. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 चयन प्रक्रिया
    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 (SSC GD Constable 2026 in Hindi): आंसर की (जल्द)@ssc.gov.in
    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026

    जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 25 अप्रैल को जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल हॉल टिकट (ssc gd constable hall ticket) डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के समापन के कुछ दिनों बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की जारी की जाएगी।
    एसएससी जीडी आंसर की देखें
    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने प्रयागराज के एक परीक्षा केंद्र पर 26 मई को होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला तकनीकी गड़बड़ियों और प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। इससे पहले, 25 मई को कई अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा रद्द होने की खबरें भी सामने आई थीं। जिसमें महारिशि आईटी इंस्टीट्यूट ऑनलाइन एग्जाम सेंटर, गोरखपुर; आदर्श परीक्षा केंद्र, मुजफ्फरपुर; आई-टेक जोन, प्रयागराज; सिटी मॉडर्न एकेडमी, लखनऊ और स्मृति रामकली इकबाल बहादुर केंद्र, कानपुर पर कई शिफ्टों की परीक्षा शामिल हैं। आयोग के अनुसार, 4162 उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 31 मई को कराने का निर्णय लिया गया।

    एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि में बदलाव कर 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की गई। यह बदलाव Department of Personnel and Training द्वारा 22 मई 2026 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के बाद किया गया, जिसमें ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में परिवर्तन किया गया था।
    1779515288012

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के दौरान 18 मई को कानपुर उत्तर प्रदेश के एक परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा अचानक रद्द कर दी गई। एसएससी द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन केंद्र (एनएच-19, पुरवामीर) में पहली पाली की परीक्षा एक तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि जल्द जारी होगी।

    आयोग ने 19 अप्रैल 2026 एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा शहरों की जानकारी के लिए एसएससी कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। एसएससी जीडी परीक्षा शहर सूची 2026 में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिले का नाम और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर में आयोजित होगी।

    वजन के आधार पर नहीं होगी छटनी

    एसएससी द्वारा जीडी भर्ती के तहत शारीरिक जांच को लेकर अपडेट जारी किया है। सूचना के अनुसार, 20 मई 2015 को जारी दिशानिर्देशों में उम्मीदवारों की शारीरिक जांच प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। PST बोर्ड द्वारा सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों की ऊंचाई, छाती और वजन मापा व दर्ज किया जाएगा, लेकिन केवल वजन के आधार पर किसी को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। मेडिकल परीक्षा (MET) के दौरान मेडिकल अधिकारी वजन दर्ज कर BMI निर्धारित करेंगे। 18 से 25 के बीच BMI सामान्य माना गया है। इससे कम या अधिक होने पर अभ्यर्थी को अंडरवेट या ओवरवेट मानकर अयोग्य घोषित किया जा सकता है। साथ ही पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखने पर जोर दिया गया है।
    1777521313129

    अपडेट: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए जारी कुछ e-एडमिट कार्ड में नीचे का बारकोड स्पष्ट नहीं दिख रहा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और यदि कोई बारकोड गायब या अस्पष्ट हो तो तुरंत नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। परीक्षा केंद्र पर केवल सही और स्पष्ट बारकोड वाला एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।
    1777353337313

    उम्मीदवारों को सुविधा देने के लिए आयोग ने ‘परीक्षा सप्ताह चयन’ का विकल्प दिया था। अभ्यर्थी 11 अप्रैल से 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपनी पसंद के सप्ताह ऑनलाइन चुन सकते थे। परीक्षा 27 अप्रैल से 2 मई, 4 से 9 मई, 18 से 23 मई और 25 से 30 मई 2026 तक चार चरणों में होगी। पहले यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 से होने वाली थी, जिसे एसएससी ने स्थगित कर बाद में नई तिथि जारी की। एएसएससी जीडी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा।
    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि प्राथमिकता आवेदन लिंक
    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा शेड्यूल- सूचना
    1775895149586

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इस लेख के माध्यम से भी एसएससी जीडी कांस्टेबल अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
    1771387736128

    एसएससी जीडी अपडेट्स - कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 17 मार्च 2026 को संशोधित एसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी कर वर्ष 2026-27 में होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। एसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन पत्र 30 सितंबर 2026 को अधिसूचना के साथ जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जीडी परीक्षा जनवरी-मार्च 2027 में आयोजित होगी।

    1 दिसंबर को जारी हुआ था जीडी आवेदन पत्र

    आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा 10 से 13 जनवरी 2026 तक दी गई थी। पहले आवेदन सुधार तिथि 8 से 10 जनवरी 2026 थी जिसे आयोग ने स्थगित कर नई तिथि जारी की थी। आयोग ने 1 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आवेदन पत्र जारी किया था। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आवेदन की तिथि 1 से 31 दिसंबर 2025 थी।

    1767358993707

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भर सकते थे। आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि 1 जनवरी 2026 थी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल पात्रता मानदंड अवश्य देख लेना चाहिए।
    लोगों ने इसे भी देखा - एसएससी एमटीएस परीक्षा कब होगी?

    एसएससी जीडी 2025 लेटेस्ट अपडेट-कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएससी जीडी 2025 फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 नवंबर से 4 दिसबंर 2025 तक चली। उम्मीदवार सीआरपीएफ की वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in/ पर जाकर एसएससी जीडी दस्तावेज सत्यापन के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। जल्द ही फाइनल एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट जारी होगा।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। एसएससी कांस्टेबल अधिसूचना ssc.gov.in से पीडीएफ रूप में डाउनलोड की जा सकती है। एसएससी जीडी कांस्टेबल (SSC GD Constable in hindi) से संबंधित सभी विवरण, जैसे परीक्षा तिथियां और पाठ्यक्रम आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी किए जाते हैं। पहले, एसएससी जीडी आवेदन की तिथि 11 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 निर्धारित थी, लेकिन आयोग ने 1 दिसंबर को जीडी आवेदन पत्र जारी किया। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया।

    आयोग द्वारा पूर्व में जारी एसएससी जीडी आवेदन पत्र तिथियां देखें-

    1733836930346

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 हाईलाइट

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा

    प्रसिद्ध नाम

    एसएससी जीडी कांस्टेबल

    परीक्षा संचालक

    कर्मचारी चयन आयोग

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से प्रस्तावित पद





    • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी)

    • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ),

    • सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)

    • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)

    • सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)

    • सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ)

    • असम राइफल्स (एआर) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी)

    • एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) में सिपाही

    न्यूनतम योग्यता

    10वीं पास

    वेतनमान

    21,700- 69,100 रुपए (एनसीबी में सिपाही पद के लिए 18,000 से 56,900 रुपए)

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    परीक्षा संचालन माध्यम

    • कंप्यूटर आधारित- सीबीटी

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

    • चिकित्सा परीक्षण

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 क्या है?

    एसएससी कांस्टेबल एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और कई अन्य पदों पर कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सालाना आयोजित की जाती है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के सभी चरणों, अर्थात् कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल परीक्षा को पास करना होगा।

    ये भी पढ़ें: एसएससी जीडी का वेतन के बारे में जानें

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा तिथि

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर में जीडी कांस्टेबल परीक्षा की संभावित तिथियों की जानकारी प्रदान की गई है। जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कैलेंडर पर एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 की तारीखें नोट कर लें। परीक्षा का प्रयास करने वालों के संदर्भ के लिए नीचे दी गई तालिका में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथियां 2026 (SSC GD Constable Exam Date 2026) की जानकारी प्रदान की गई हैं। उम्मीदवार इस तालिका पर नजर बनाए रखें, क्योंकि नई तारीखें जारी होने पर इसे अपडेट किया जाएगा।

    एसएससी जीडी परीक्षा तिथि 2026

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा इवेंट्स 2026

    डेट्स

    एसएससी जीडी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन आरंभ (SSC GD recruitment 2026 apply online)

    11 नवंबर 2025

    1 दिसंबर 2025

    एसएससी जीडी फॉर्म अंतिम तिथि 2026

    15 दिसंबर 2025

    31 दिसंबर 2025

    एसएससी जीडी ऑनलाइन फॉर्म 2026 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    1 जनवरी 2026

    एसएससी जीडी आवेदन करेक्शन सुविधा

    8-10 जनवरी 2026
    10 से 13 जनवरी 2026
    एसएससी जीडी सिटी स्लिप19 अप्रैल 2026
    एसएससी जीडी एडमिट कार्ड25 अप्रैल 2026 से

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा तिथि (SSC GD Constable 2026 Exam Date)

    23 फरवरी-मार्च 2026
    27 अप्रैल से 30 मई 2026
    31 मई 2026
    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आंसर कीसूचित किया जाएगा
    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आंसर की चैलेंजसूचित किया जाएगा
    एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीटी रिजल्टसूचित किया जाएगा
    एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर कीसूचित किया जाएगा

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 पात्रता मानदंड

    एसएससी जीडी कांस्टेबल पात्रता मानदंड (SSC GD Constable Eligibility Criteria in hindi) का उल्लेख आधिकारिक अधिसूचना में किया जाएगा। जैसे, एसएससी राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता के आधार पर पात्रता मानदंड निर्धारित करता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर लें। एसएससी जीडी पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं।

    • राष्ट्रीयता: उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए

    • आयु: उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए

    • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को 10वीं कक्षा/मैट्रिकुलेशन परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    नोट: आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा के संबंध में कुछ छूट दी गई है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के लिए लागू सटीक छूट के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में छूट

    श्रेणी

    आयु सीमा में छूट

    एससी/एसटी

    5

    ओबीसी

    3

    एक्स-सर्विसमैन

    3

    1984 के दंगों या गुजरात में 2002 के सांप्रदायिक दंगों में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित (अनारक्षित)

    5

    1984 के दंगों या गुजरात में 2002 के सांप्रदायिक दंगों में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित (ओबीसी)

    8

    1984 के दंगों या गुजरात में 2002 के सांप्रदायिक दंगों में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित (एससी/एसटी)

    10

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आवेदन पत्र

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कर सकेंगे। एसएससी जीडी आवेदन शुल्क 100 रुपए है। महिलाएं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार और पूर्व सैनिक जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। योग्य उम्मीदवार 1 से 31 दिसंबर, 2025 तक एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भरकर जमा कर सकते हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर एसएससी जीडी आवेदन का विकल्प देखें।

    • उस विकल्प पर क्लिक करने पर, आपके सामने एक अलग पेज पर आएगा, जहां आपको कांस्टेबल-जीडी टैब का चयन करना होगा।

    • यहां लिंक पर क्लिक करें और एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र भरें।

    • सबसे पहले, बताए अनुसार अपनी जानकारी के साथ फॉर्म भरें और सबमिट करें।

    • ऐसा करने पर एक पंजीकरण संख्या जारी होगी जिसे आपको भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजना होगा।

    • पंजीकरण के अगले चरण में, अपना पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा पैटर्न

    अधिसूचना में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न (SSC GD Constable Exam Pattern in hindi) के बारे में विवरण भी जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी परीक्षा 2026 तीन चरणों में आयोजित की जाती है, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और मेडिकल परीक्षा। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 कंप्यूटर आधारित टेस्ट को 4 भागों में विभाजित किया गया है, अर्थात् सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी/हिंदी। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न - सीबीटी

    पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    परीक्षा अवधि

    सामान्य बुद्धि और तर्क

    20

    40

    60 मिनट

    सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता

    20

    40

    60 मिनट

    प्रारंभिक गणित

    20

    40

    60 मिनट

    अंग्रेजी/हिंदीi

    20

    40

    60 मिनट

    नोट: सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन है।

    एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न 2026 - पीएसटी/पीईटी

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के अगले चरण पीएसटी और पीईटी हैं। पीएसटी में, उम्मीदवारों को अधिसूचना में उल्लिखित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा। पीईटी में उम्मीदवारों को निम्नलिखित समय सीमा के साथ एक दौड़ उत्तीर्ण करनी होगी।

    एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न 2026 - पीईटी अवधि

    पुरुष

    5 किमी 24 मिनट में.

    महिला

    1.6 किमी 8 ½ मिनट में

    एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न - मेडिकल टेस्ट

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का अंतिम चरण मेडिकल परीक्षा है। चयनित उम्मीदवारों के स्वास्थ्य की स्थिति जांचने के लिए चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार इस राउंड को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे, वे एसएससी जीडी कांस्टेबल की अंतिम मेरिट सूची में शामिल होंगे।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 सिलेबस

    एसएससी आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी जीडी परीक्षा पाठ्यक्रम जारी करेगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस उन विषयों की एक सूची है जो सीबीटी में दिखाई देंगे। उम्मीदवारों को एक मजबूत अध्ययन योजना बनाने के लिए तैयारी से पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 पाठ्यक्रम को पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों का उपयोग करके पाठ्यक्रम में विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। उम्मीदवार पिछले वर्षों के एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा विश्लेषणों को देखकर यह भी बेहतर विचार प्राप्त कर सकते हैं कि प्रत्येक विषय परीक्षा में कैसे आ सकता है।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 सिलेबस

    विषय

    सिलेबस

    सामान्य बुद्धि और तर्क

    • उपमा (Analogies)

    • समानताएं और भेद

    • स्थानिक दृश्य

    • स्थानिक अभिविन्यास

    • दृश्य स्मृति

    • भेदभाव (Discrimination)

    • अवलोकन

    • संबंध अवधारणाएं

    • अंकगणितीय तर्क और आलंकारिक वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला

    • अशाब्दिक शृंखला

    • कोडिंग और डिकोडिंग

    सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता






    • खेल

    • इतिहास

    • संस्कृति

    • भूगोल

    • आर्थिक दृश्य

    • सामान्य राजव्यवस्था

    • भारतीय संविधान

    • वैज्ञानिक अनुसंधान

    प्रारंभिक गणित

    • संख्या प्रणाली

    • पूर्ण संख्याओं की गणना

    • दशमलव और भिन्न और संख्याओं के बीच संबंध

    • मौलिक अंकगणितीय संक्रियाएँ

    • प्रतिशत

    • अनुपात और अनुपात

    • औसत

    • दिलचस्पी

    • लाभ और हानि

    • छूट

    • क्षेत्रमिति

    • समय और दूरी

    • अनुपात और समय

    • समय और कार्य

    अंग्रेजी/हिंदी

    • बुनियादी समझ

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड

    एसएससी, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 (SSC GD Constable exam 2026 in hindi) से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit card in hindi) जारी करेगा। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल- रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके साइन इन करके एसएससी जीडी एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit card in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेना होगा और परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक वैध आईडी प्रमाण भी ले जाना होगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग से जारी किया जाएगा।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा केंद्र

    कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करता है, जिसके केंद्र भारत के कई प्रमुख शहरों में हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को उनके लिए सबसे सुविधाजनक एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा केंद्र (SSC GD Constable 2025 Exam Centres) चुनने का मौका दिया जाता है। परीक्षा केंद्र से संबंधित विवरण एसएससी जीडी परीक्षा प्रवेश पत्र (SSC GD Constable 2025 admit card) में उल्लिखित होगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों की सूची के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 प्रश्न पत्र

    एसएससी परीक्षा के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रश्न पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार एसएससी जीडी आंसर की (SSC GD answer key) के साथ परीक्षा की तैयारी करते समय एसएससी कांस्टेबल प्रश्न पत्रों का उपयोग कर सकते हैं। एसएसबी जीडी कॉन्स्टेबल मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का उपयोग करने का लाभ यह है कि जो उम्मीदवार प्रश्न पत्रों का उपयोग करते हैं उन्हें इस बात का बेहतर अंदाजा हो जाता है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    फिर वे एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 में अपने ज्ञान को उचित रूप से व्यक्त करने में सक्षम होंगे। टाइमर के साथ प्रश्नों का उत्तर देने का अभ्यास करने का अतिरिक्त लाभ भी है, जो समय प्रबंधन कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी के दौरान अधिक से अधिक एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रश्न पत्र 2026 हल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परिणाम

    आयोग अपनी वेबसाइट - ssc.gov.in पर एसएससी जीडी परिणाम 2026 की घोषणा करेगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग से जारी किया जाएगा। जारी होने वाला पहला परिणाम एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 सीबीटी का होगा। बाद में, पीएसटी/पीईटी राउंड के परिणाम जारी किए जाएंगे। अंत में, मेडिकल परीक्षा परिणाम के बाद, एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 मेरिट सूची जारी की जाएगी। फाइनल एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम परीक्षा के तीनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 कटऑफ

    एसएससी पुरुषों और महिलाओं के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ SSC GD Constable 2026 Cutoff in hindi) अंक अलग-अलग जारी करेगा। एसएससी जीडी कटऑफ पीडीएफ के रूप में परिणाम के साथ ऑनलाइन जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2026 (SSC GD Constable 2026 Cutoff in hindi) रिक्तियों की संख्या, भरी गई रिक्तियों की संख्या, कटऑफ अंक, सीबीटी के भाग ए के लिए कटऑफ अंक और जन्म तिथि जैसे विवरण निर्दिष्ट करता है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने कटऑफ अंक पार कर लिया है वे अगले दौर में जाने के पात्र होंगे।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 चयन प्रक्रिया

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 में 3 चरण होते हैं, अर्थात् कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल परीक्षा। सीबीटी के लिए कटऑफ अंक पार करने वाले उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी का प्रयास करने के पात्र होंगे। पीएसटी/पीईटी राउंड में सफल होने वाले उम्मीदवार मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन राउंड में भाग लेने के पात्र बन जाएंगे।

    यदि एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 के अंत तक दो उम्मीदवारों का स्कोर समान है, तो एसएससी कुछ टाई-ब्रेकिंग उपायों को लागू करेगा जैसे कि सीबीटी के भाग-ए में अंक, सीबीटी के भाग-बी में अंक, जन्म तिथि पर विचार करना (बड़े उम्मीदवारों को ऊपर रखा गया) और नामों का वर्णानुक्रम। बहाली के बाद एसएसबी जीडी कांस्टेबल का वेतन 21,700- 69,100 रुपए तक हो सकता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आवेदन कब शुरू होंगे?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आवेदन 1 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 लास्ट डेट क्या है?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 लास्ट डेट 31 दिसंबर 2025 थी।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 27 अप्रैल से 31 मई तक आयोजित की गई। पहले परीक्षा 23 फरवरी 2026 से आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Admit Card Date

    27 May'26 - 19 Jun'26 (Online)

    Upcoming Dates
    SSC Stenographer Others

    16 Jun'26 - 16 Jun'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to SSC GD Constable

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC GD Constable ?

    Hey there! Thanks for reaching out to Careers360 about applying for the SSC GD Constable form.


    It sounds like you're having some trouble with the application process, specifically with the Aadhar Card, mobile number, and Gmail ID fields. That can be pretty frustrating, I know.


    Just to make sure I

    Hi there,

    Hope you are doing well.

    The schedule for the release of SSC GD vacancies is generally announced by the SSC through its official notifications and updates. Generally, SSC GD vacancy notifications are released annually or biennially and they detail the number of available positions, eligibility criteria, and application

    Hy aspirant,

    Here is a list of books that you may refer for SSC GD :-

    SSC GD Constable Guide by Arihant Publications

    SSC GD Constable Exam Guide by RPH Editorial Board

    SSC GD Constable Recruitment Exam Guide by R. Gupta

    SSC GD Constable Practice Work Book by Kiran Prakashan

    Hello There,

    Humanities\ Arts is a very well-branched stream. It offers various career options that are not talked about widely. So, humanities is a good stream to explore various spheres of life and to make a career out of it. Here are some demanding job profiles for a humanities student.

    Yes. The Exam has started. Staff Selection Commission of India is conducting the SSC GD Constable Exam with the purpose of recruiting candidates for the General Duty posts of Constables (GD) in BSF, CISF, ITBP, CRPF and Rifleman in AR. Commission has released its SSC GD Constable 2021 Notification for