Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 (UP Police Constable, Jail Warder Answer Key 2026)- आपत्ति विंडो
    • लेख
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 (UP Police Constable, Jail Warder Answer Key 2026)- आपत्ति विंडो

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 (UP Police Constable, Jail Warder Answer Key 2026)- आपत्ति विंडो

    Rajan KumarUpdated on 08 Jun 2026, 09:49 AM IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा समाप्त होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर आंसर की 2026 जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
    ये भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन । यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आवेदनयूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 दो चरणों में जारी होती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलता है। इसके बाद दूसरे चरण में फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाती है, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होते है, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

    UP Police Constable, Jail Warder Answer Key 2026 भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक भरी गई थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर 2026 कब जारी होगी?, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति दर्ज के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 – अवलोकन

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर होने वाली पुलिस भर्ती 2026 का इंतज़ार लाखों अभ्यर्थियों को है। राज्य में सुरक्षाबल को सशक्त करने के उद्देश्य से इस वर्ष कुल 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी जानकारी एक ही नजर में समझने के लिए नीचे दिया गया अवलोकन आपके लिए उपयोगी रहेगा।

    परीक्षा संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ

    परीक्षा का नाम

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 (आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025)

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    400 रुपये

    भुगतान के प्रकार

    ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) या ऑफलाइन

    पदों की संख्या

    32,679

    आधिकारिक वेबसाइट

    uppbpb.gov.in

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आवेदन तिथि

    31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर परीक्षा तिथि

    8-10 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के बाद जारी की जाएगी। आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराई जाएगी। नीचे आंसर की डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध “कांस्टेबल / जेल वार्डर भर्ती 2026 आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।

    • संबंधित प्रश्न पत्र सेट / शिफ्ट का चयन करें।

    • आंसर की PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    • अपने प्रश्न पत्र के अनुसार उत्तरों का मिलान करें।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 : आपत्ति दर्ज प्रक्रिया

    UPPRPB अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान करता है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “आंसर की आपत्ति” लिंक पर क्लिक करें।

    • रजिस्ट्रेशन नंबर / यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

    • संबंधित प्रश्न संख्या का चयन करें।

    • आपत्ति का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करें और आवश्यक प्रमाण (यदि मांगा जाए) अपलोड करें।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    • भविष्य के लिए आपत्ति रसीद / कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 : परिणाम

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 के आधार पर अभ्यर्थी अपने संभावित परिणाम (Expected Result) का अनुमान लगा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद UPPRPB द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाती है, जिसके आधार पर भर्ती परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाता है। इससे अभ्यर्थियों को यह समझने में मदद मिलती है कि वे कट-ऑफ अंकों के आसपास हैं या नहीं और आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी सही दिशा में की जा सकती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 कहां जारी की जाएगी?
    A:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा की आंसर की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन जारी की जाएगी। अभ्यर्थी इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    A:

    प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके संबंधित प्रश्न के विरुद्ध ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन विवरण, आपत्ति का कारण और आवश्यक प्रमाण (यदि मांगा जाए) अपलोड करना होता है।

    Q: फाइनल आंसर की का परिणाम पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    A:

    फाइनल आंसर की सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाती है और इसी के आधार पर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम तैयार किया जाता है। इसलिए फाइनल आंसर की को परिणाम निर्धारण के लिए अंतिम और मान्य माना जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)