यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा (UP Lekhpal Recruitment)- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी लेखपाल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर से 29 सितंबर तक यूपी लेखपाल डीवी अपलोड कर सकते हैं। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 11 सितंबर 2026 को यूपी लेखपाल रिजल्ट लिंक 2026 जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट 2026 (upsssc lekhpal result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। लेखपाल फाइनल आंसर की के आधार पर यूपी लेखपाल रिजल्ट (UP lekhpal result 2026) जारी किया जाता है। लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट के साथ ही आयोग द्वारा श्रेणीवार लेखपाल कटऑफ अंक 2026 भी जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके up lekhpal ka result download कर सकते हैं।
लोगों ने इसे भी पसंद किया - यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 कहां देखें
यूपी लेखपाल कटऑफ- 
This Story also Contains
आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 को यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 जारी की गई थी। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। इसके बाद, प्राधिकरण द्वारा 22 मई को यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की गई थी। यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 पर 1 जून तक आपत्ति मांगी गई थी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी गई है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए यूपी लेखपाल प्रवेश पत्र 16 मई को जारी किया गया था। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 11 मई को लेखपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई थी। आयोग द्वारा सिटी स्लिप के साथ ही यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा शुल्क डायरेक्ट लिंक ।
लेटेस्ट अपडेट- आयोग द्वारा 24 मई को यूपी लेखपाल परीक्षा 2026 से संबंधित विज्ञप्ति जारी की गई है। इस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राधिकरण द्वारा सूचित किया गया है कि परीक्षा दे चुके उम्मीदवार किसी भी भ्रामक विश्लेषण पर न पहुंचे। सोशल मीडिया पर यूपी लेखपाल परीक्षा 2026 के लेकर भ्रामक बातें फैलाइ जा रही है जिस कारण प्राधिकरण को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी करनी पड़ी।
यूपी लेखपार परीक्षा 2026 के संबंध में जारी विज्ञप्ति देखें- 
परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग को 80 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर “Main Examination Fee Deposition” लिंक के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते थे। शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते थे।
इससे पहले आयोग ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी किए थे। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कुल 366712 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती में उम्मीदवारों का यूपीएसएसएसी पीईटी टेस्ट (UP PET) पास होना अनिवार्य है।
यूपी लेखपाल भर्ती कटऑफ अंक डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 366712 उम्मीदवारों के चयन संबंधित अधिसूचना देखें-
यूपी लेखपाल भर्ती कटऑफ अंक (up lekhpal cutoff marks )-

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2025 को यूपी लेखपाल आवेदन पत्र (UP Lekhpal application form in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया था। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी थी। यूपी लेखपाल भर्ती अधिसूचना के अनुसार, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी यूपी पीईटी 2025 (up pet 2025) क्वालिफाई उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। लेखपाल आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों के लिए 4 फरवरी तक आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा दी गई थी।
यूपी लेखपाल आवेदन प्रक्रिया देखें ।
यूपी लेखपाल भर्ती के लिए पदों के विवरण के लिए 16 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचना देख सकते हैं। बता दें कि यूपी लेखपाल के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू होकर 28 जनवरी 2026 तक चली।
उम्मीदवार यूपी लेखपाल आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भर सकते थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 तय की गई थी। आवेदन करने से पहले यूपी पीईटी पास उम्मीदवारों को लेखपाल अधिसूचना देख लेनी चाहिए।
ये भी पढ़े - आगामी सरकारी नौकरी 2026 । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्व लेखपाल के 7994 पदों के लिए एक मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। जिन उम्मीदवारों के पास वैध पीईटी 2025 स्कोर है, वे upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, प्रमुख तिथियों, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और अन्य मुख्य जानकारियों के लिए लेख का विस्तार से पढ़ें।
यूपी पीईटी रिजल्ट में सफल उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से यूपी लेखपाल के लिए आयोजक संस्था, आधिकारिक वेबसाइट व अन्य मुख्य जानकारी देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
|---|---|
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
पद का नाम | राजस्व लेखपाल |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 7994 |
परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
भर्ती परीक्षा के चरण |
|
अधिसूचना जारी करने की तिथि | 16 दिसंबर 2025 |
ऑनलाइन लेखपाल आवेदन प्रारंभ | 29 दिसंबर 2025 |
यूपी लेखपाल आवेदन अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2026 |
यूपी लेखपाल आवेदन संशोधन अंतिम तिथि | 04 फरवरी 2026 |
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड | 16 मई 2026 |
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा तिथि | 21 मई 2026 |
| यूपी लेखपाल आंसर की 2026 | 22 मई 2026 |
| आंसर की पर आपत्ति | 1 जून तक |
| यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 | 1 जुलाई 2026 |
| यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क | 4 मई 2026 से |
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा परिणाम | 11 सितंबर 2026 |
यूपी लेखपाल भर्ती डीवी प्रक्रिया | 15 -29 सितंबर 2026 |
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में यूपी लेखपाल पात्रता 2026 (UP Lekhpal Eligibility 2026) के अनुसार, उम्मीदवारों का यूपीएसएसएसी पीईटी टेस्ट में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट देने का प्रावधान है।
पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है क्योंकि जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन जमा करेंगे केवल वही यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए योग्य होंगे। यूपीएसएसएससी लेखपाल आवेदन (UPSSSC Lekhpal Application) करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी लेखपाल के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अनुमति नहीं है। आयोग द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती आवेदन शुल्क (UP Lekhpal Application Fee) 25 रुपए निर्धारित किया गया है। हालांकि सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

यूपीएसएसएससी द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा तिथि से करीब 5 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश लेखपाल एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। लेखपाल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा परीक्षा दिवस निर्देश समेत अन्य जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के द्वारा लेखपाल प्रवेश पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
लेखपाल भर्ती परीक्षा (up lekhpal mains exam) के सिलेबस में उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण विकास से संबंधित विषय शामिल हैं। यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूपी लेखपाल लिखित परीक्षा के लिए विषयवार सिलेबस की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश लेखपाल सिलेबस कहां मिलेगा?
यूपी लेखपाल भर्ती (up lekhpal bharti) के लिए जारी परीक्षा योजना के अनुसार लेखपाल सिलेबस तीन भाग में हैं। पहले भाग में भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजनीति और भारतीय संविधान, भारत और विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास, ग्रामीण समाज और विकास, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन, डेटा व्याख्या और हिंदी है। वहीं दूसरे भाग में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं और इस क्षेत्र में समकालीन तकनीकी विकास और नवाचार का ज्ञान है और तीसरे भाग में उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी है।
यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा में तीन खंड होंगे।
लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे है।
प्रत्येक प्रश्न के अंकों के 1/4 की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।
प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। यूपी लेखपाल आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 रिजल्ट के साथ जारी की जाती है।