यूपी लेखपाल भर्ती आवेदन 2025 (UP Lekhpal Recruitment Application 2025 in Hindi) : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) नें यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन समाप्त कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन 28 जनवरी तक कर सकते थे। यूपी लेखपाल आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 4 फरवरी तय की गई थी। आयोग द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन पत्र 29 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था।
लेटेस्ट अपडेट- यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा तिथि जारी हो चुकी है। प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
This Story also Contains
यूपी लेखपाल भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा के लिए 366712 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी लेखपाल भर्ती में उम्मीदवारों का यूपीएसएसएसी पीईटी टेस्ट पास होना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपी लेखपाल आवेदन पत्र भर सकते थे। यूपी लेखपाल आवेदन त्रुटि सुधार की सुविधा 29 दिसंबर से 4 फरवरी 2026 तक जारी थी। जारी अधिसूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या -02-परीक्षा/2025 अंतर्गत लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती आवेदन पत्र भर सकते हैं।
पीएसएसएससी लेखपाल भर्ती आवेदन लिंक पर जाएं । यूपी लेखपाल भर्ती 2025 सिलेबस यहां देखें । आगामी सरकारी नौकरी 2026 देखें । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी लेखपाल भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो विज्ञापित पद हेतु वांछित अनिवार्य अर्हता धारित करते हों तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test- PET-2025) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोरकार्ड निर्गत किया गया हो।
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें
लेखपाल भर्तीी आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण या समकक्ष होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष होनी चाहिए। यूपी लेखपाल आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2025 देखें
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in |
विज्ञापन संख्या | -02-परीक्षा/2025 |
आयु सीमा | 18-40 वर्ष ( आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट) |
यूपी लेखपाल आवेदन 2025 जारी | 29 दिसंबर 2025 |
यूपी लेखपाल आवेदन 2025 अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2026 |
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती आवेदन सुधार विंडो 2025 | 29 दिसंबर 2025 से 4 फरवरी 2026 तक |
यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025-26 | 21 मई 2026 |
लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी लेखपाल पात्रता 2025 (UP Lekhpal Eligibility 2025) में उम्मीदवारों का यूपीएसएसएसी पीईटी टेस्ट में क्वालिफाइ होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण या ससकक्ष होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट देने का प्रावधान है।

ये भी देखें-
पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है क्योंकि जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन जमा करेंगे केवल वही यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए योग्य होंगे। यूपीएसएसएससी लेखपाल आवेदन 2025 (UPSSSC Lekhpal Application 2025) करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखत चरणों का पालन कर सकते हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
सबसे पहले आोयग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
अब कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन टैब कर क्लिक करें या लाइव एडवारटाइजमेंट्स में दिख रहे यूपी लेखपाल भर्ती 2025 विज्ञापन संख्या पर क्लिक करें ।

आयोग द्वारा यूपी लेखपाल आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 4 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र के कुछ भागों में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। विवरण दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा, आवश्यकता अनुसार उम्मीदवरा इसमे संशोधन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी लेखपाल के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अनुमति नहीं है। आोयग द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती आवेदन शुल्क 2025 (UP Lekhpal Application Fee 2025) 25 रुपए निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारोे के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2025-26 आवेदन 29 दिसंबर को जारी किया गया था।
हां, जारी अधिसूचना के अनुसार केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जिन्होनें यूपी पीईटी टेस्ट क्वालिफाई किया होगा।
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।