यूपी लेखपाल सिलेबस (UP Lekhpal Syllabus in HIndi PDF) - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से यूपी लेखपाल सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड (UP Lekhpal syllabus PDF download in Hindi) कर देख सकते हैं। इस बार सिलेबस में कुछ नए बदलाव हुए हैं जिसे उम्मीदवारों को जान लेना चाहिए। लेखपाल आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक चली थी। प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के आवेदन पत्र से पहले अधिसूचना (UP lekhpal notification) के साथ ही यूपी लेखपाल टॉपिक वाइज सिलेबस (UP lekhpal topic wise syllabus in Hindi) जारी किया गया था।
ये भी देखें- यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड
This Story also Contains
यूपी लेखपाल सिलेबस की जानकारी से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी मे काफी मदद मिलेगी। यूपी लेखपाल सिलेबस 2026 (UP lekhpal syllabus 2026 in Hindi) हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी लेखपाल सिलेबस (UPSSSC Lekhpal syllabus pdf in Hindi) की अच्छी तरह से समीक्षा करनी चाहिए ताकि वे उसमें शामिल विषयों, अंकन प्रणाली और अन्य आवश्यक विवरणों को समझ सकें। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उचित रणनीति बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल सिलेबस को अवश्य देखना चाहिए।
यूपी लेखपाल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र देखें
यूपी लेखपाल आंसर की
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, परीक्षा का माध्यम, पैटर्न सहित अन्य बातों की जानकारी हनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी लेखपाल 2026 की मुख्य जानकारी देख सकते हैं।
| मुख्य बिंदु | विवरण |
|---|---|
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
पद का नाम | राजस्व लेखपाल |
पदों की संख्या | 7994 |
परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| लेखपाल भर्ती परीक्षा के चरण |
|
उपयोगी लिंक
यूपी पीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को यूपी लेखपाल परीक्षा से संबंधित मुख्य तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में लेखपाल भर्ती की मुख्य तिथियों को देख सकते हैं-
| यूपी लेखपाल इवेंट्स | डेट्स |
|---|---|
अधिसूचना जारी करने की तिथि | 16 दिसंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 29 दिसंबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2026 |
आवेदन संशोधन करने की अंतिम तिथि | 04 फरवरी 2026 |
यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 16 मई 2026 |
परीक्षा तिथि | 21 मई 2026 |
परिणाम दिनांक | सूचित किया जाएगा |
अंतिम चयन सूची तिथि | सूचित किया जाएगा |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के सिलेबस के अनुसार परीक्षा पैटर्न तैयार किया जाता है। उम्मीदवार यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न को उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं -
यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा में तीन खंड होंगे।
लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में यानी ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे है।
प्रत्येक प्रश्न के अंकों के 1/4 की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
भाग 1 | भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 | 5 |
भारतीय राजनीति और भारतीय संविधान | 5 | 5 | |
भारत और विश्व का भूगोल | 5 | 5 | |
भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास | 5 | 5 | |
ग्रामीण समाज और विकास | 5 | 5 | |
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं | 5 | 5 | |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी | 5 | 5 | |
पर्यावरण पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन | 10 | 10 | |
डेटा व्याख्या (Data Interpretation) | 10 | 10 | |
हिंदी | 10 | 10 | |
भाग 2 | Knowledge of concepts of Computer and Information Technology and contemporary technological development and innovation in this field | 15 | 15 |
भाग 3 | General information related to the State of Uttar Pradesh | 20 | 20 |
कुल | कुल | 100 | 100 |


यूपी लेखपाल भर्ती के लिए जारी परीक्षा योजना के अनुसार लेखपाल सिलेबस तीन भाग में हैं। पहले भाग में भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजनीति और भारतीय संविधान, भारत और विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास, ग्रामीण समाज और विकास, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन, डेटा व्याख्या और हिंदी है।
दूसरे भाग में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं और इस क्षेत्र में समकालीन तकनीकी विकास और नवाचार का ज्ञान है और तीसरे भाग में उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी है। उम्मीदवार यूपी लेखपाल सिलेबस के अनुसार नीचे प्रत्येक भाग और उपभाग के विषयों की जानकारी ले सकते हैं।
यूपी लेखपाल सिलेबस - भाग 1
यूपी लेखपाल सिलेबस के पहले भाग में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थ व्यवस्था जैसे विषय हैं जिसे नीचे बिंदुवार देख सकते हैं-
शासकीय, अर्द्धशासकीय, वैयक्तिक तथा व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को सम्बोधित पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना और परिपत्र सम्बन्धी प्रश्न
वर्ण एवं ध्वनि विचार: उच्चारण, लेखन,स्वर, व्यंजन, मात्रा पहचान और प्रयोग, ध्वनियों का वर्गीकरण
शब्द रचना : संघि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
शब्द प्रकार: (क)तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्धव, देशज, विदेशी।
(ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक, निपात)
शब्द ज्ञान: पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिएसार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्द, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
शब्द शुद्धि।
व्याकरणिक कोटियां परसर्ग, लिंग,वचन, पुरूष, काल, वृत्ति,पक्ष, वाच्य
वाक्य रचना, प्रकार सरल, संयुक्त, मिश्र, वाक्य शुद्धि
विराम चिन्हों का प्रयोग
मुहावरे लोकोक्तियां
य़ूपी लेखपाल इतिहास सिलेबस (UP lekhpal History syllabus in HIndi)
सामाजिक जानकारी
सांस्कृतिक जानकारी
भारतीय इतिहास के आर्थिक और राजनीतिक पहलू
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन - स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रवाद का उदय और स्वतंत्रता प्राप्ति पर व्यापक जानकारी
राजनीतिक व्यवस्था का ज्ञान
भारत में संवैधानिक विकास
भारतीय संविधान
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था और शासन
पंचायती राज और स्थानीय स्वशासन
लोक नीति और आधिकारिक मुद्दे
सामुदायिक विकास
देश के भौतिक भूगोल की जानकारी
सामाजिक और आर्थिक भूगोल
कृषि
बागवानी
वानिकी
पशुपालन
जनसंख्या और शहरीकरण के पैटर्न
भारत के भूगोल में स्मार्ट शहर और स्मार्ट गांव
विश्व भूगोल के बारे में सामान्य जानकारी
भारत में आर्थिक नियोजन
उद्देश्य और उपलब्धियां
नीति आयोग की भूमिका
सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)
सरकारी बजट और वित्तीय प्रणाली के घटक
कृषि का विकास
भारत में उद्योग और व्यापार
स्वतंत्रता के बाद भारत में भूमि सुधार
भारत में वैश्वीकरण और उदारीकरण के प्रभाव
औद्योगिक नीति में परिवर्तन और औद्योगिक विकास पर उनका प्रभाव
बुनियादी ढांचा: बिजली, बंदरगाह, सड़कें, हवाई अड्डे और रेलवे आदि
भारतीय संदर्भ में ग्रामीण विकास
ग्रामीण विकास कार्यक्रम
ग्रामीण विकास योजनाएँ और प्रबंधन
ग्रामीण विकास अनुसंधान प्रणाली
ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएँ
ग्रामीण सामाजिक विकास
ग्रामीण विकास और भूमि सुधार
ग्रामीण विकास से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल की घटनाओं का ज्ञान (समसामयिक मामले)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग
विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण
पारस्परिक लाभ और तकनीकी रूप से उपयोगी प्रौद्योगिकियों सहित नई प्रौद्योगिकियों का विकास
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रक्षा प्रौद्योगिकी, ऊर्जा स्रोत, नैनो प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता
बौद्धिक संपदा अधिकार एवं डिजिटल अधिकारों से संबंधित मुद्दे
पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित सामान्य मुद्दों पर सामान्य जानकारी
वन्यजीव संरक्षण
जैव विविधता
पर्यावरण प्रदूषण एवं क्षरण
पर्यावरण प्रभाव आकलन एवं जलवायु परिवर्तन
भारत में आपदा शमन एवं आपदा प्रबंधन: एक गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौती के रूप में
आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए)
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए)
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) एवं भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न एजेंसियां
वैश्विक स्तर पर आपदा शमन एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास एवं उपलब्धियां
डेटा व्याख्या
डेटा व्याख्या: डेटा की व्याख्या एवं विश्लेषण
सांख्यिकीय विश्लेषण - सांख्यिकीय एवं आरेखीय आरेखों में प्रस्तुत जानकारी से सामान्य ज्ञान संबंधी निष्कर्ष निकालने की उम्मीदवार की क्षमता का परीक्षण करने हेतु ग्राफ एवं आरेख
यूपी लेखपाल परीक्षा योजना के अंतर्गत कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी विषय को भाग 2 में रखा गया है। इस विषय का सिलेबस देखें -
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं का ज्ञान
कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय और अनुप्रयोग
सामान्य ज्ञान:
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
इनपुट और आउटपुट
इंटरनेट प्रोटोकॉल/आईपी एड्रेस
आईटी गैजेट्स और उनके अनुप्रयोग
ईमेल आईडी बनाना और ईमेल का उपयोग/संचालन
प्रिंटर, टैबलेट और मोबाइल का संचालन
वर्ड प्रोसेसिंग (एमएस-वर्ड) और एक्सेल प्रोसेसिंग (एमएस-एक्सेल) के महत्वपूर्ण तत्व
ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, सी-गवर्नेंस
डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग
भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तकनीकी विकास और नवाचार
(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां आदि।

यूपी लेखपाल परीक्षा सिलेबस ( up lekhpal syllabus) में उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान को भाग 3 में रखा गया है। इस विषय का सिलेबस देखें -
उत्तर प्रदेश लेखपाल पाठ्यक्रम - उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी
उत्तर प्रदेश का इतिहास
संस्कृति और कला
वास्तुकला
त्योहार
लोक नृत्य
साहित्य
क्षेत्रीय भाषाएँ
विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन
भौगोलिक परिदृश्य और पर्यावरण
प्राकृतिक संसाधन: जलवायु, मिट्टी, वन
वन्यजीव, खान और खनिज
अर्थव्यवस्था
कृषि
उद्योग
व्यापार और रोजगार
राजनीति और प्रशासन
उत्तर प्रदेश राज्य की विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं और उपलब्धियां आदि
विभाग द्वारा यूपी लेखपाल चयन के लिए परीक्षा कई चरणों में होता है। उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपी प्राथमिक पात्रता परीक्षा (पीईटी 2025) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यूपी पीईटी में सफल उम्मीदवार यूपी लेखपाल परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और अंत में चयनित उम्मीदवारों का नाम फाइनल यूपी लेखपाल रिजल्ट में जारी किया जाएगा।
यूपी लेखपाल की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए टिप्स का अनुसरण कर परीक्षा की तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न और यूपी लेखपाल सिलेबस को पूरी तरह समझ लें।
सिलेबस में दिए अनुभागों, विषयों और अंकन योजना देख लें। इससे बेहतर तैयारी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
पिछले वर्षों के यूपी लेखपाल प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे न केवल आप परीक्षा पैटर्न से परिचित होंगे, बल्कि अपनी ताकत और कमज़ोरियों को पहचानने में भी मदद मिलेगी।
परीक्षा के माहौल को समझने और अपनी तैयारी के स्तर का आकलन करने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट लें। इन टेस्ट में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें और उन क्षेत्रों की पहचान करें जिनमें सुधार की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, मॉक टेस्ट आपको परीक्षा के दौरान अपना समय प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करेंगे।
अपने अध्ययन कार्यक्रम में संशोधन के लिए समर्पित समय आवंटित करें। त्वरित संशोधन में सहायता के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं, सूत्रों और अवधारणाओं के संक्षिप्त नोट्स बनाएं।