Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी (UP Lekhpal Result 2026 out) - पीडीएफ डाउनलोड लिंक जानें
    • लेख
    • यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी (UP Lekhpal Result 2026 out) - पीडीएफ डाउनलोड लिंक जानें

    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी (UP Lekhpal Result 2026 out) - पीडीएफ डाउनलोड लिंक जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Sep 2026, 07:43 PM IST

    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 (UP Lekhpal Result 2026) - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम 11 सितंबर 2026 को ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया। upsssc लेखपाल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से लेखपाल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड (UPSSSC Lekhpal Result pdf 2026 download) कर सकते हैं। यूपी लेखपाल रिजल्ट के साथ ही लेखपाल कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से यूपी लेखपाल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूपी लेखपाल रिजल्ट लिंक 2026 पर जाएं
    1789135683179यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी 2025 कट-ऑफ के आधार पर चयनित उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को हुआ था। प्राधिकरण द्वारा 22 मई को यूपी लेखपाल आंसर की जारी कर 25 मई तक आपत्ति मांगी गई थी। 1 जुलाई 2026 को यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 जारी की गई थी। लेखपाल परिणाम 11 सितंबर को जारी किया गया जिसे देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

    1789135568767

    This Story also Contains

    1. कहां जारी होगा लेखपाल रिजल्ट 2026
    2. यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा मुख्य तिथियां (UP lekhpal bharti dates)
    3. यूपी लेखपाल पेट कट ऑफ 2026 क्या है? (UP lekhpal PET cutoff 2026)
    4. यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा पैटर्न 2026 (UPSSSC Lekhpal Exam Pattern 2026)
    5. यूपी लेखपाल 2026 मुख्य परीक्षा (Up Lekhpal 2026 mains exam) -
    6. यूपी लेखपाल फाइनल रिजल्ट (UP Lekhpal final result)
    7. यूपीएसएसएससी लेखपाल का रिजल्ट कब आएगा 2026? (Up Lekhpal Result kab aayega)
    8. यूपी लेखपाल रिजल्ट डाउनलोड लिंक (upsssc lekhpal result download link)
    9. यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?/ यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी (UP Lekhpal Result 2026 out) - पीडीएफ डाउनलोड लिंक जानें
    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026

    लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 16 मई को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से ही डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूपी लेखपाल सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2026 (UP lekhpal mains exam 2026) के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते थे। परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग को 80 रुपये जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर “Main Examination Fee Deposition” लिंक के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते थे।

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों (Lekhpal shortlisted candidates 2026) की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेखपाल के लिए चयनित उम्मीदवार सूची डाउनलोड (lekhpal shortlisted candidates 2026 pdf download) कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 21 मई को हुआ। इस परीक्षा के माध्यम से 7994 लेखपाल की बहाली प्रदेश के विभिन्न विभागों में की जाएगी।

    कहां जारी होगा लेखपाल रिजल्ट 2026

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम (Up Lekhpal mains exam 2026 result) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में होगा, जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। उत्तीर्ण उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। यूपीएसएसएससी लेखपाल के सभी चरणों की परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

    यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा मुख्य तिथियां (UP lekhpal bharti dates)

    यूपी लेखपाल भर्ती के लिए पदों के विवरण के लिए 16 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी। यूपी लेखपाल के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक चली। तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    यूपी लेखपाल अधिसूचना

    16 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन लेखपाल आवेदन प्रारंभ

    29 दिसंबर 2025

    यूपी लेखपाल आवेदन अंतिम तिथि

    28 जनवरी 2026

    यूपी लेखपाल आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    04 फरवरी 2026

    यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड

    16 मई 2026

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा तिथि (UP Lekhpal Exam Date 2026)

    21 मई 2026

    यूपी लेखपाल आंसर की 202622 मई 2026

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क

    4 मई 2026 से

    यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा परिणाम

    11 सितंबर 2026

    यूपी लेखपाल भर्ती अंतिम चयन सूची

    सूचित किया जाएगा

    यूपी लेखपाल पेट कट ऑफ 2026 क्या है? (UP lekhpal PET cutoff 2026)

    आयोग ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले पीईटी 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी किए थे। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कुल 366712 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से मुख्य परीक्षा के लिए लेखपाल कटऑफ अंक (UP Lekhpal Cut Off 2026) देख सकते हैं।
    यूपी लेखपाल भर्ती कटऑफ अंक डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

    यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा पैटर्न 2026 (UPSSSC Lekhpal Exam Pattern 2026)

    यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले यूपी लेखपाल के लिए पीईटी 2025 में सफल उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाते हैं। इन आवेदनों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कर पात्रता/शॉर्टलिस्टिंग का परिणाम जारी किया जाता है। शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होते हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद फाइनल लेखपाल रिजल्ट जारी होता है।

    यूपी लेखपाल शॉर्टलिस्ट रिजल्ट -

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का परिणाम 26 फरवरी 2026 को जारी किया गया था।

    यूपी लेखपाल 2026 मुख्य परीक्षा (Up Lekhpal 2026 mains exam) -

    • यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    • यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा में तीन खंड होंगे।

    • लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।

    • परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे है।

    • प्रत्येक प्रश्न के अंकों के 1/4 की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।

    यूपी लेखपाल फाइनल रिजल्ट (UP Lekhpal final result)

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। लेखपाल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद अंंतिम यूपी लेखपाल रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाता है।

    यूपीएसएसएससी लेखपाल का रिजल्ट कब आएगा 2026? (Up Lekhpal Result kab aayega)

    यूपी लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा समापन के बाद से ही इंटरनेट पर यूपी लेखपाल 2026 का रिजल्ट कब घोषित होगा? लेखपाल रिजल्ट कहां देखें… जैसे सवाल सर्च करने लगते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि लेखपाल मुख्य परीक्षा के कुछ दिनों के बाद यूपी लेखपाल आंसर की और यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों के बाद फाइनल यूपी लेखपाल रिजल्ट मेरिट लिस्ट के साथ जारी होगा।

    यूपी लेखपाल रिजल्ट डाउनलोड लिंक (upsssc lekhpal result download link)

    प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल रिजल्ट डाउनलोड लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा। लेखपाल रिजल्ट लिंक सक्रिय होने के बाद से इस पेज पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?/ यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चयनित उम्मीदवारों की सूची के साथ जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर यूपी लेखपाल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-

    चरण 1. यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    चरण 2. होमपेज पर, नोटिस बोर्ड के अंतर्गत यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

    चरण 3. यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, अपना रोल नंबर देखने के लिए Ctrl + F दबाएं।

    चरण 4. यदि आपका रोल नंबर यूपीएसएसएससी की लेखपाल मुख्य परीक्षा की अंतिम चयनित सूची में है, तो भविष्य में उपयोग के लिए पीडीएफ की प्रिंटआउट ले लें।

    Upcoming Competition Exams