यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 पात्रता मानदंड: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 अधिसूचना (UP home guards recruitment 2026 notification in hindi) में पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई है। यूपीपीबीपीबी द्वारा जारी अधिसूचना में यूपी होमगार्ड के लिए पात्रता मानदंडों में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसे उम्मीदवारों को जानना जरूरी है। उत्तर प्रदेश गृहरक्षक नया पात्रता मानदंड 2026 (UP Home Guard Eligibility 2026 in hindi) में आयु सीमा में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त वांछित योग्यता में अंकों की जानकारी भी दी गई है। यूपी होमगार्ड की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर विस्तृ जानकारी ले सकते हैं।
यूपी होमगार्ड भर्ती विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
This Story also Contains
अपडेट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 18 अप्रैल 2026 को यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2026 (up home guard exam) का सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया गया है। यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में दो पालियों में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड हर परीक्षा तिथि से तीन से पहले, यानी 22, 23 और 24 अप्रैल को जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 18 नवंबर 2025 को यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 आवेदन पत्र जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश होम गार्ड आवेदन अंतिम तिथि 17 दिसंबर बीत चुकी है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की बहाली के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती आवेनद यहां देखें
जानकारी के लिए बता दें कि पहले यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Recruitment 2026) को लेकर शासनादेश की अधिकारिक वेबसाइट shasanadesh.up.gov.in पर नियमावली जारी की गई थी, जिसमें मुख्यत: आयु-सीमा को लेकर बदलाव की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्तियों के लिए एनरोलमेंट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले ये जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स विभाग के पास थी।
ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 पात्रता मानदंड (UP Home Guard Recruitment 2026 Eligibility) में कुछ नए और महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं जिनको सभी इच्छुक उम्मीदवार को जानना चाहिए। उम्मीदवार इस लेख में इन नए बदलावों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
आवेदन तिथियां | सूचित किया जाएगा |
आयु सीमा | 18-30 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट) |
आवेदन शुल्क | सूचित किया जाएगा |
शैक्षणिक योग्यता | 10 वीं |
परीक्षा पैटर्न |
|
होमगार्ड में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2025-26 पात्रता मानदंड (UP Home Guard Eligibility 2025-26) निर्धारित किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए इन पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। होमगार्ड के लिए पात्रता में शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल हैं।
अन्य सरकारी भर्ती-
बोर्ड द्वारा जारी यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता (UP Home Guard Qualification 2026) में उम्मीदवारों को भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यून्तम शैक्षणिक योग्यता तो निर्धारित की गई है इसके अलावा किसी उम्मीदवार के पास निम्नलिखित अतिरिक्त योग्यताएं हैं तो उनको अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
अतिरिक्त योग्यताएं व निर्धारित अंक इस प्रकार हैं:-

शासनादेश की अधिकारिक वेबसाइट shasanadesh.up.gov.in पर जारी नियमावली में यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 आयु सीमा (UP Home Guard Age Limit 2026) में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। इसके अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु अब 30 वर्ष कर दी गई है। अब आयु सीमा 18- 30 वर्ष है पहले ये 18- 45 वर्ष थी। आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैे। यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 शारीरिक मानकों को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। महिला और पुरषों के लिए शारीरिक मानक अलग अलग हैं जो कि इस प्रकार है।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026- शारीरिक मानदंड
उम्मीदवार | मानक | सामान्य / अनुसूचित जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जनजाति |
पुरुष | ऊंचाई | न्यूनतम 168 सेमी. | न्यूनतम 160 सेमी. |
सीना बिना फुलाये | न्यूनतम 79 सेमी. | न्यूनतम 77 सेमी. | |
सीना फुलाने पर | न्यूनतम 84 सेमी. | न्यूनतम 82 सेमी. | |
महिला | ऊंचाई | न्यूनतम 152 सेमी. | न्यूनतम 147 सेमी. |
वजन | न्यूनतम 40 किग्रा. | न्यूनतम 40 किग्रा. |
शारीरि दक्षता परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों की फिटनेस की जांच की जाएगी। इस परीक्षा में कोई अंक निर्धारित नहीं किए गए हैं। यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा (UP Home Guard PET 2026) के लिए जगह और समय बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में वहीं महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। जो उम्मीदवार इनको पूरा नहीं कर पाएंगे वे अगले चरण के लिए पात्र नहीं होंगे। नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार आसानी से समझ सकते हैं।
उम्मीदवार | दौड़ | समय |
महिला | 2.4 कि.मी. | 16 मिनट |
पुरुष | 4.8 कि.मी. | 28 मिनट |
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 कि लिए अधिकतम आयु अब 30 वर्ष कर दी गई है। पहले ये 45 वर्ष थी।
नहीं, आरक्षण प्राप्त करने के लिए यूपी का निवासी होना अनिवार्य है।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए 10वीं या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है।