Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in Hindi) - आवेदन (जारी), पात्रता, फीस, मुख्य तिथियां देखें
    • लेख
    • आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in Hindi) - आवेदन (जारी), पात्रता, फीस, मुख्य तिथियां देखें

    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in Hindi) - आवेदन (जारी), पात्रता, फीस, मुख्य तिथियां देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 04 Jun 2026, 04:42 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) - राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू कर दी गई है। आरपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरपीएससी आरएएस और अन्य राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राजस्थान सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार लॉगइन कर आरपीएससी आरएएस 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आरपीएससी आरएएस आवेदन अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 है। आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस अधिसूचना 2026 ऑनलाइन मोड में 27 मई को जारी कर तिथियों की सूचना दी गई थी।
    आरपीएससी आरएएस आवेदन लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) : एक नजर
    2. आरपीएससी आरएएस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (RPSC RA eligibility criteria 2026 in hindi)
    3. आरपीएससी आरएएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS 2026 Application Form in hindi)
    4. आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2026 (RPSC RAS 2026 Admit Card in hindi)
    5. आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 (RPSC RAS Exam Pattern 2026 in hindi)
    6. आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2026 (RPSC RAS Syllabus 2026 in hindi)
    7. आरपीएससी आरएएस आंसर की 2026 (RPSC RAS 2026 Answer Key in hindi)
    8. आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2026 (RPSC RAS 2026 Result in hindi)
    9. आरपीएससी आरएएस कट ऑफ 2026 (RPSC RAS 2026 Cutoff in hindi)
    10. आरपीएससी आरएएस परीक्षा केंद्र 2026 (RPSC RAS 2026 Exam centers in hindi)
    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in Hindi) - आवेदन (जारी), पात्रता, फीस, मुख्य तिथियां देखें
    आरपीएससी आरएएस - आवेदन, परीक्षा, पात्रता

    आरपीएससी आरएएस अधिसूचना (RPSC RAS notification in hindi) में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि, आरपीएससी आरएएस परिक्षा पैटर्न, सिलेबस, परीक्षा तिथि और अन्य मुख्य बातों का विवरण दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा राज्य सेवाएं के अंतर्गत 192 पद और अधिनस्थ सेवाएं के अंतर्गत 415 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं राज्य सेवा के अंतर्गत आरएस के 57 पदों पर भर्ती की जाएगी। आरपीएससी आरएएस 2026 आवेदन करने की तिथि 4 जून से 3 जुलाई 2026 है।

    राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। आरपीएससी आरएएस परिणाम प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख (RPSC RAS 2026 in Hindi) को पूरा पढ़ें। आरपीएससी आरएएस सिलेबस देखें

    इसे भी पढ़ें - आरपीएससी आरएएस की तैयारी कैसे करें?

    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) : एक नजर

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान प्रशासनिक सेवा (Rajasthan Administrative Service)

    संचालक

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन

    पदसूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस के चरण

    • प्रीलिम्स (Prelims exam)
    • मेन्स (Mains exam)
    • इंटरव्यू (Interview)

    परीक्षा वर्ग

    राज्य स्तर

    परीक्षा का स्तर

    ग्रेजुएशन

    परीक्षा भाषा माध्यमहिंदी और अंग्रेजी

    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) : महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    आरपीएससी आरएएस ऑफिसियल नोटिफिकेशन

    27 मई 2026

    आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन फॉर्म

    4 जून 2026

    एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

    3 जुलाई 2026

    एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन

    13 जुलाई 2026 तक

    प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा

    29 नवंबर 2026

    प्रीलिम्स परीक्षा की उत्तर कुंजी चुनौती

    सूचित किया जाएगा

    प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस मेंस परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    मेंस परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस इंटरव्यू

    सूचित किया जाएगा

    फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (RPSC RA eligibility criteria 2026 in hindi)

    परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी, आधिकारिक अधिसूचना में आरपीएससी आरएएस के लिए एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया निर्धारित करते हैं। एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया में उम्मीदवारों के आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता शामिल है। आरक्षित वर्ग से संबंधित आवेदक भी आयु में छूट के पात्र होंगे। आरपीएससी आरएएस एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया 2026 की जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे तालिका देख सकते हैं।

    आरपीएससी आरएएस 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

    विवरण

    ब्यौरा

    आयु सीमा

    21 से 40 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता

    भारत सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    आयु संबंधित

    महिला (समान्य वर्ग): 5 वर्ष

    पुरुष (SC/ST/OBC): 5 वर्ष

    महिला (SC/ST/OBC): 10 वर्ष

    PWD(समान्य): 10 वर्ष

    PWD(OBC): 13 वर्ष

    PWD(SC/ST): 15 वर्ष

    आरपीएससी आरएएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS 2026 Application Form in hindi)

    परीक्षा प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर आरपीएससी आरएएस 2026 के एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS 2026 Application Form) जारी करता है। उम्मीदवारों को पहले अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि जैसे बुनियादी विवरणों के साथ आरपीएससी आरएएस के लिए पंजीकरण करना होगा। सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS application form in hindi) भरने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। आवेदकों को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटो भी विनिर्देशों के अनुसार अपलोड करनी होगी। सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2026 (RPSC RAS 2026 Admit Card in hindi)

    आवेदक आरपीएससी आरएएस 2026 एडमिट कार्ड (RPSC RAS 2026 Admit Card in hindi) को उनकी आवेदन संख्या और जन्म तिथि के आधार पर डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी आरएएस हॉल टिकट (RPSC RAS hall ticket in hindi) में उल्लिखित विवरण में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा विवरण, संपर्क जानकारी, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि होंगे। उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस के हॉल टिकट के साथ एक वैध आईडी प्रमाण भी रखना होगा। आरपीएससी द्वारा सभी चरणों के लिए अलग से आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

    आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 (RPSC RAS Exam Pattern 2026 in hindi)

    आरपीएससी आरएएस का परीक्षा पैटर्न प्रीलिम्स और मुख्य दोनों के लिए जारी किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न होंगे। आरपीएससी आरएएस की मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के चार पेपर शामिल हैं। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौर के लिए बुलाया जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा पैटर्न (RPSC RAS 2026 Exam Pattern) के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की जांच कर सकते हैं।

    आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 प्रीलिम्स के लिए

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधि

    सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान

    150

    200

    3 घंटे

    आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा पैटर्न मेन्स के लिए

    पेपर

    विषय

    अधिकतम अंक

    पेपर I

    जनरल स्टडीज -I

    200

    पेपर II

    जनरल स्टडीज -II

    200

    पेपर III

    जनरल स्टडीज -III

    200

    पेपर IV

    जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश

    200

    कुल

    800

    आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2026 (RPSC RAS Syllabus 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले आरपीएससी आरएएस के पाठ्यक्रम (RPSC RAS 2026 Syllabus in hindi) की जांच करनी चाहिए। परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षा के लिए अलग-अलग सिलेबस जारी करते हैं। आरपीएससी आरएएस पाठ्यक्रम के माध्यम से जाकर उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों और अध्यायों की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की जांच कर सकते हैं।

    आरपीएससी आरएएस सिलेबस - प्रीलिम्स

    संघ और राज्य विधान

    राजस्थान का भूगोल

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता

    आधुनिक काल

    भारतीय राज्य की प्रकृति

    भारत का भूगोल

    आर्थिक विकास और योजना

    प्राचीन और मध्यकालीन काल

    भारतीय राजनीतिक प्रणाली और शासन

    भारतीय इतिहास

    आर्थिक अवधारणाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था

    करंट अफ़ेयर्स

    आरपीएससी आरएएस सिलेबस - मेन्स

    आधुनिक विश्व का इतिहास

    भारतीय अर्थव्यवस्था

    अर्थशास्त्र

    वैश्विक अर्थव्यवस्था

    समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखा और लेखा परीक्षा

    लेखांकन ऑडिटिंग

    भारतीय इतिहास और संस्कृति

    सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन

    आरपीएससी आरएएस आंसर की 2026 (RPSC RAS 2026 Answer Key in hindi)

    परीक्षा के समापन के बाद, आरपीएससी आरएएस प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। आरपीएससी आरएएस की आंसर की (RPSC RAS 2026 Answer Key in hindi) पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। आरपीएससी आरएएस उत्तर कुंजी की जांच करके उम्मीदवार अपने अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं। आवेदक आंसर की की सहायता से संभावित कटऑफ अंकों की गणना भी कर सकते हैं। आरएएस उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की विसंगति के मामले में, आवेदकों को आपत्ति दर कराने का अवसर भी दिया जाएगा। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, आयोग आरपीएससी फाइनल आंसर की जारी करेगा।

    आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2026 (RPSC RAS 2026 Result in hindi)

    राजस्थान लोक सेवा आयोग सभी चरणों के लिए अलग से आरएएस परीक्षा का रिजल्ट (RPSC RAS 2026 Result in hindi) जारी करेगा। परीक्षा के समापन के कुछ दिनों बाद रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया जाता है। आरपीएससी आरएएस रिजल्ट पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जैसे विवरण होंगे। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपने आरपीएससी आरएएस स्कोरकार्ड की भी जांच कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में योग्य उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

    आरपीएससी आरएएस कट ऑफ 2026 (RPSC RAS 2026 Cutoff in hindi)

    आरपीएससी आरएएस कट ऑफ (RPSC RAS Cutoff in hindi) प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए अलग से जारी की जाएगी। परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी पीडीएफ फॉर्मेट में आरपीएससी आरएएस कट ऑफ श्रेणी वार (RPSC RAS cutoff category-wise in hindi) जारी करेंगे। परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों की परीक्षा में उपस्थिति जैसे कारक कटऑफ अंक निर्धारित करने वाले फैक्टर होते हैं। आरपीएससी आरएएस की अंतिम कट ऑफ को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर जारी किया जाएगा।

    आरपीएससी आरएएस पिछला वर्ष कटऑफ 2023

    श्रेणी

    मार्किंग रेंज (200 में से)

    सामान्य

    76.06

    एससी

    68.01

    एसटी

    73.38

    ओबीसी

    79.64

    आरपीएससी आरएएस परीक्षा केंद्र 2026 (RPSC RAS 2026 Exam centers in hindi)

    राजस्थान लोक सेवा आयोग आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा। बीते वर्ष आरएएस प्री 2024 परीक्षा के लिए करीब 8 शहरों में 2045 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। हालांकि, उम्मीदवार हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण देख सकते हैं। किसी भी मामले में, उम्मीदवारों को एक बार उन्हें आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र को बदलने की अनुमति नहीं दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की जांच कर सकते हैं।

    आरपीएससी आरएएस परीक्षा शहर

    जयपुर

    अजमेर

    उदयपुर

    जोधपुर

    बीकानेर

    जैसलमेर

    चित्तौरगढ़

    किशनगढ़

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरपीएससी आरएएस के आवेदन पत्र में अपलोड करने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
    A:

    उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस आवेदन पत्र में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करने की आवश्यकता है।

    Q: आरपीएससी आरएएस परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    आरपीएससी आरएएस पात्रता मानदंड के अनुसार, 21 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: आरपीएससी आरएएस में कितने चरण होते हैं?
    A:

    आरपीएससी आरएएस 2026 में तीन चरण हैं- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।

    Q: क्या प्रीलिम्स परीक्षा के अंकों को अंतिम परिणाम के लिए माना जाता है?
    A:

    नहीं, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम की घोषणा की जाएगी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RPSC RAS

    On Question asked by student community

    Have a question related to RPSC RAS ?

    Hello,

    Clear basics means the basic and normal thing about any topic. Like if you are Science stream students so you can study about the chemistry, biology, physics and mathematics. So if anyone ask you what's the difference between virus and bacteria and you don't know it then your basic

    I will recommend SPRING BOARD COACHING INSTITUTE, JAIPUR

    and GEETANJALI COACHING INSTITUTE, JAIPUR

    and if you want other then Jaipur city others are following

    UTKARSH CLSSSES , JODHPUR

    SARTHI CLASSES , UDAIPUR