Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन (UP Home Guard 2025 Application Form): प्रक्रिया समाप्त
    • लेख
    • यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन (UP Home Guard 2025 Application Form): प्रक्रिया समाप्त

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन (UP Home Guard 2025 Application Form): प्रक्रिया समाप्त

    Kunal solankiUpdated on 08 May 2026, 09:37 AM IST

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन (UP Home Guard 2025 Application In Hindi): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2025 तिथि (UP Home Guard Written Exam Date 2025) 22 दिसंबर को जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई।
    लेटेस्ट अपडेट- प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड प्राथमिक आंसर की 7 मई को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी होमगार्ड आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है तो वे अपनी आपत्ति 7 से 10 मई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 - पात्रता मानदंड
    2. यूपी होम गार्ड भर्ती 2025- शारीरिक मापदंड
    3. यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन में सुधार कैसे करें?
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन (UP Home Guard 2025 Application Form): प्रक्रिया समाप्त
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए कुल 25,32,202 उम्मीदवारों ने आवेदन दिए थे जिनमें से 19,29,155 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है।
    1777440032732

    यूपी होमगार्ड परीक्षा तिथि देखें
    1766462192526

    उम्मीदवार 21 दिसंबर तक यूपी होमगार्ड भर्ती आवेदन सुधार कर सकते थे। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर थी। बोर्ड द्वारा आवेदन सुधार संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी होमगार्ड आवेदन सुधार विंडो 18 से 21 दिसंबर 2025 तक सक्रिय होगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र 18 नवंबर 2025 को जारी गया था। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यूपी होमगार्ड ए़डमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सभी जनपदों में 41424 रिक्त पदों के लिए यूपी होमगार्ड की बहाली के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यूपी होमगार्ड भर्ती आवेदन लिंक
    1765974063089

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 (UP Home Guard Recruitment 2025) को लेकर नियमावली सरकार की शासनादेश की आधिकारिक वेबसाइट shasanadesh.up.gov.in पर जारी की गई है।

    बोर्ड द्वारा जारी आवेदन संशोधन हेतु अधिसूचना देखें-
    1765195298440

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन संबंधी अधिसूचना-

    1763463975568

    जारी अधिसूचना में यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न इत्यादि की जानकारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में आयु सीमा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (केवल यूपी निवासी) के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवोदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है, क्या पात्रता मानदंड हैं? उम्मीदवार इन सब प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
    यूपी होमगार्ड भर्ती अधिसूचना यहां देखें

    इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती एवं शिक्षा बोर्ड के सहयोग से एक नया बोर्ड बनाकर 44000 होम गार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने को कहा था। इसके साथ ही होमगार्डों की अधिकतम आयु को भी घटाने के निर्देश दिए थे। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन तिथि जारी होने के साथ ही इस लेख को भी अपडेट कर दिया गया है।

    ये भी देखें-

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

    यूपी होमगार्ड परीक्षा तिथि

    25-27 अप्रैल 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppbpb.gov.in/

    कुल पद

    41424

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 आवेदन

    18 नवंबर से 17 दिसंबर, 2025

    यूपी होमगार्ड आवेदन सुधार 202518-21 दिसंबर 2025

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 - पात्रता मानदंड

    होमगार्ड भर्ती पात्रता मानदंड 2025 (UP Home Guard Eligibility 2025) की जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है। सामान्य तौर पर, यूपी होमगार्ड पात्रता मानदंड में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड का जिक्र होता है। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं।

    • राष्ट्रीयता- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • आयु सीमा - सामान्यतः यूपी होम गार्ड की आयु सीमा 18-30 वर्ष है। महिलाओं और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए नियमानुसार छूट दी जाती है।

    • शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपी होम गार्ड भर्ती 2025- शारीरिक मापदंड

    यूपी होमगार्ड के पद पर चयनित होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा शारीरिक मापदंड निर्धारित किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को इन शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

    1762185926620

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 - आवेदन प्रक्रिया

    बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन कर सकते हैं।

    • सबसे पहले यूपी होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।
    • अब यूपी पुलिस होम गार्ड आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
    • स्क्रिन पर अब नया पेज खुलेगा जिसपर यूपी पुलिस होमगार्ड के लिए पंजीकरण के निर्देश होंगे। आवश्यक विवरण दर्ज करें और खुद को पंजीकृत करें।
    • पंजीकरण के बाद आईडी जेनरेट होगा। इसके बाद यूपी पुलिस होमगार्ड आवेदन कर सकते हैं।


    1762186223041


    • अब यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र लिंक पर जाएं। पंजीकरण के दौरान दिए गए लॉगइन क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।
    • यूपी होमगार्ड आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    • आवेदन सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले विवरणों की जांच कर लें। जरूरी हो तो विवरण में सुधार कर लें। इसके बाद सबमिट करें।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी होम गार्ड आवेदन की एक-दो प्रति प्रिंट कर लें।
    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन में सुधार कैसे करें?

    बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन सुधार (UP Home Guard Application Correction Window 2025) करने की सुविधा प्रदान की जाती है। उम्मीदवार आवेदन में सुधार निर्धारित समय सीमा के भीतर कर सकते हैं। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आवेदन सुधार विंडो से संबंधित तिथियां परीक्षा बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाती है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी होमगार्ड 2025 आवेदन कब से शुरू होंगे?
    A:

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर, 2025 से शुरू होकर समाप्त हो चुकी है।

    Q: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
    A:

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 अधिसूचना फिलहाल जारी नहीं हुई है। यूपी के सीएम द्वारा लगभग 41424 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

    Q: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए क्या शारीरिक मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है?
    A:

    हां, यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए शारीरिक मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है?

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)