Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026 जारी (UPSC IAS Exam Date 2026): मुख्य परीक्षा शेड्यूल देखें
    • लेख
    • यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026 जारी (UPSC IAS Exam Date 2026): मुख्य परीक्षा शेड्यूल देखें

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026 जारी (UPSC IAS Exam Date 2026): मुख्य परीक्षा शेड्यूल देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 31 Aug 2026, 09:41 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026 (UPSC IAS Exam Dates 2026 in Hindi) - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 21 से 30 अगस्त 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर पांच दिन तक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। आयोग द्वारा सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2026 प्रश्नपत्र संबंधी आपत्तियां दर्ज करने के लिए Question Paper Representation Portal (QPReP) 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक पांच दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी प्रश्न अथवा प्रश्नपत्र में किसी त्रुटि के संबंध में निर्धारित अवधि में पोर्टल के माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पोर्टल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी किया था। यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट (UPSC CSE prelims exam result) 15 जून 2026 को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी।
    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026
    1787288808323

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026 जारी (UPSC IAS Exam Date 2026): मुख्य परीक्षा शेड्यूल देखें
    यूपीएससी आईएएस एग्जाम डेट (UPSC IAS Exam Dates in Hindi)

    यूपीएससी आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी किया गया था। परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन की तिथि 4 से 7 फरवरी 2026 थी। उम्मीदवार 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक यूपीएससी आईएएस आवेदन सुधार विंडो 2026 का उपयोग कर सकते थे।

    यूपीएससी आईएएस 2025 अपडेट - संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 परिणाम के अनुसार, 958 उम्मीदवार चयनित हुए हैं जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी एग्जाम टॉप किया है। आयोग ने 11 नवंबर 2025 को यूपीएससी आईएएस मेन्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in पर जारी किया था।

    उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले यूपीएससी आईएएस पात्रता मानदंड के बारे में भी जानकारी जुटा लेनी चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पहला चरण यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा है। यूपीएससी आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा (UPSC IAS 2026 prelims exam in hindi) 24 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथियां यूपीएससी वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से घोषित की थी। यूपीएससी सीएसई मेंस परीक्षा परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से होगा। आयोग द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। परीक्षा के बाद यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स आंसर की देख सकते हैं।
    यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर देखें

    यूपीएससी सीएसई फॉर्म (upsc cse form in hidn) भरने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यूपीएससी सिविल सेवा शेड्यूल 2026 देख/डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा को सामान्य तौर पर लोग आईएएस परीक्षा भी कहते हैं। यूपीएससी आईएएस 2026 की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को मिलाकर तीन चरण होते हैं। यूपीएससी सीएसई 2026 एग्जाम डेट (upsc cse 2026 exam date in hindi) के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए, उम्मीदवार इस लेख की मदद ले सकते हैं।
    संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें |

    उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी घटनाओं पर नज़र रखने के लिए सिविल सेवा के लिए यूपीएससी परीक्षा तिथि 2026 (UPSC exam dates 2026) की जांच करनी चाहिए।

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026 (UPSC IAS Exam Date 2026 in Hindi)

    आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर वार्षिक कैलेंडर में यूपीएससी आईएएस परीक्षा तारीख (UPSC IAS Exam date in hindi) की घोषणा की थी। यूपीएससी आईएएस परीक्षा तारीख 2026 (UPSC IAS Exam date 2026 in hindi) के अनुसार 24 मई 2026 को आईएएस प्री एग्जाम का आयोजन किया गया। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 4 फरवरी, 2026 को upsc.gov.in पर आईएएस अधिसूचना 2026 के साथ आईएएस आवेदन पत्र 2026 (ias application form) भी ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया था। हालांकि आयोग ने पहले 14 जनवरी को आवेदन जारी करने की सूचना दी थी, लेकिन किसी कारण से इस तिथि को स्थगित कर 4 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन जारी किया गया। उम्मीदवारों को यूपीएससी आवेदन से पहले upsc otr लिंक पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है।

    यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी आईएएस एग्जाम डेट अहम होती हैं। इसीलिए वे यूपीएससी एग्जाम कब है (upsc exam kab hai), यूपीएससी प्रीलिम्स डेट (upsc prelims date), यूपीएससी मेन्स एग्जाम डेट (upsc mains exam date), आईएएस एग्जाम डेट (ias exam date) जैसे की वर्ड खोजते पाए जाते हैं। इस लेख के जरिए यूपीएससी आईएएस परीक्षा से संबंधित सभी कार्यक्रमों पर नज़र रखने के लिए दी गई यूपीएससी आईएएस परीक्षा तारीख 2026 (UPSC IAS exam date 2026 in Hindi) चेक कर सकते हैं।

    यूपीएससी सीएसई एग्जाम शेड्यूल

    संघ लोक सेवा ने आयोग यूपीएससी कैलेंडर 2026 पीडीएफ में महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की है। प्रीलिम्स तथा मेन्स के लिए आईएएस परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। नीचे दी गई परीक्षा से संबंधित सभी घटनाओं पर नज़र रखने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई 2026 परीक्षा तिथि की जांच करनी चाहिए। आईएएस 2026 परीक्षा तिथि (IAS 2026 exam date in hindi) के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख की मदद ले सकते हैं।

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026 (UPSC IAS Exam Date 2026 in Hindi)

    इवेंट

    डेट 2025

    डेट 2026

    यूपीएससी सीएसई नोटिस डेट (UPSC CSE notification)

    22 जनवरी, 2025

    14 जनवरी 2026
    सिविल सेवा अधिसूचना जल्द जारी होगी

    आईएएस आवेदन पत्र

    22 जनवरी, 2025

    14 जनवरी 2026
    4 फरवरी 2026

    यूपीएससी आईएएस आवेदन भरने की अंतिम तिथि

    11 फरवरी, 2025
    18 फरवरी, 2025
    21 फरवरी, 2025

    3 फरवरी 2026
    24 फरवरी 2026

    आईएएस आवेदन सुधार सुविधा

    12-18 फरवरी 2025 तक

    19-25 फरवरी 2025 तक

    22-28 फरवरी, 2025

    28 फरवरी से 3 मार्च 2026

    यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख

    13 मई 2025 (जारी)

    प्रारंभिक परीक्षा- 15 मई 2026

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    25 मई, 2025

    24 मई 2026

    यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परिणाम

    11 जून 2025

    15 जून 2026

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा डीएएफ - I

    16-25 जून 2025

    जून 2026

    यूपीएससी सीएसई मुख्य प्रवेश पत्र

    14 अगस्त 2025

    14 अगस्त 2026

    आईएएस मेन एग्जाम

    22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त, 2025

    21 से 30 अगस्त 2026

    यूपीएससी सीएसई परिणाम (मुख्य)

    11 नवंबर 2025

    नवंबर 2026

    यूपीएससी आईएएस इंटरव्यू डेट (UPSC IAS 2025 interview date)

    8 से 19 दिसंबर 2025
    और

    5 जनवरी से 27 फरवरी 2026

    सूचित किया जाएगा
    यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट6 मार्च 2026सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि 2026

    यूपीएससी परीक्षा तारीख 2026 जारी कर दी गई है। आईएएस 2026 परीक्षा तारीख के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2025 को और आईएएस 2026 मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित होगी।

    यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र

    यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र को ऑनलाइन 22 जनवरी को जारी कर दिया गया। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2025 थी। आईएएस आवेदन पत्र 2025 संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। आवेदकों को अंतिम तिथि से पहले आईएएस आवेदन पत्र भरना होता है।

    ये भी पढ़ें:

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    यूपीएससी आईएएस 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख (UPSC IAS 2026 Admit Card release date)

    यूपीएससी आईएएस (प्रीलिम्स) एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आईएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या तथा जन्म तिथि की आवश्यकता होती है। आईएएस एडमिट कार्ड 2026 (IAS admit card 2026 में उम्मीदवार का नाम, आईएएस परीक्षा केंद्र, आईएएस 2026 परीक्षा तिथि, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर जैसे विवरणों का उल्लेख रहता है।

    यूपीएससी आईएएस 2026 साक्षात्कार तारीख (UPSC IAS 2026 Interview dates)

    आईएएस भर्ती का अंतिम चरण यूपीएससी आईएएस साक्षात्कार होता है। आईएएस परीक्षा तारीख 2026 के अनुसार, यूपीएससी आईएएस मेन्स परिणाम के बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाता है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा के बाद यूपीएससी कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस साक्षात्कार के लिए पात्र होते हैं। अंतिम मेरिट सूची मुख्य और साक्षात्कार दोनों दौर में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।

    यूपीएससी आईएएस 2026 परिणाम जारी करने की तारीख (UPSC IAS 2026 Result release date)

    यूपीएससी प्रत्येक चरण के लिए अलग से परीक्षा के बाद आईएएस परिणाम जारी करता है। यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया जाता है जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होते हैं। उम्मीदवार अपना आईएएस 2026 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा यानी व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस 2026 आंसर की जारी करने की तारीख (UPSC IAS 2026 Answer Key release date)

    यूपीएससी आईएएस 2026 आंसर की सभी राउंड पूरा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा तारीख (UPSC IAS 2026 exam date) के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस आंसर की जून/जुलाई 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। आईएएस आंसर की की मदद से, उम्मीदवारों को प्रारंभिक चरण की परीक्षा के सही उत्तर मिलेंगे।

    इसे भी देखें-

    12वीं के बाद यूपीएससी की तैयारी कैसे करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएससी आईएएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 26 मई 2026 को आईएएस प्री-परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी।

    Q: आईएएस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण क्या हैं?
    A:

    उम्मीदवार पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि की मदद से आईएएस प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: आईएएस आवेदन पत्र के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?
    A:

    21 से 32 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आईएएस आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    Q: क्या आईएएस परीक्षा 2026 में नकारात्मक अंकन किया जाता है?
    A:

     हां, प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है।

    Q: यूपीएससी आईएएस 2025 का आवेदन फॉर्म कब जारी होगा?
    A:

    यूपीएससी आईएएस का आवेदन पत्र 22 जनवरी, 2025 को जारी किया गया।

    Q: यूपीएससी आईएएस 2025 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा तिथियों के अनुसार यूपीएससी आईएएस के आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 थी।

    Q: क्या मैं अपना यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2026 वापस ले सकता हूं?
    A:

    हां, यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन वापसी विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Dear Student, you are actually at a good stage to start preparing for your IAS goal. For now, focus on doing well in Class 12 while developing a habit of reading newspapers, understanding current affairs and strengthening subjects such as History, Geography, Polity and Economics. After school, you can choose

    Hello Aspirant,

    If your goal is to become an IAS officer, you can choose any stream like Arts, Humanities, Science, or Commerce, because UPSC does not require a particular stream in Classes 11–12.

    However, Humanities and Arts can be a practical choice because subjects such as Political Science, History, Geography,

    Hello Student, when choosing an IAS coaching institute in Delhi, it is useful to compare factors such as faculty, course structure, study material, test series, current affairs support, batch size, fees and student feedback. If you share your budget, preparation level and preferred area in Delhi, I can help you

    Hello there!

    That’s a wonderful and ambitious goal! Becoming an IAS officer requires clearing the UPSC Civil Services Examination.

    You can start by building a strong foundation in NCERTs (Classes 6–12), current affairs, Indian Polity, History, Geography, Economy and basic answer-writing. After graduation, you can appear for UPSC CSE, provided

    Dear Student,

    IAS banne ke liye aapko UPSC exam pass karni hogi. Iss exam ke main stages hai: Prelims, Mains aur Personality Test.

    Check : How to Become a IAS Officer