Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 (UKSSSC group C Admit card 2026) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका
    • लेख
    • उत्तराखंड ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 (UKSSSC group C Admit card 2026) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका

    उत्तराखंड ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 (UKSSSC group C Admit card 2026) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 Nov 2026, 04:13 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तराखंड ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 (UKSSSC group C Admit card 2026) - यूकेएसएसएससी द्वारा 15 नवंबर को होने वाली यूकेएसएसएससी इंटर लेवल ग्रुप सी लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए यूके एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यूके एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल की जरुरत होगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी एसएसएससी यूके ग्रुप सी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए यूकेएसएसएससी की विज्ञापन संख्या 80/यूकेएसएसएससी/2026 के माध्यम से समूह 'ग' भर्ती नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड ग्रुप सी 2026 एडमिट कार्ड - मुख्य तिथियां
    2. यूकेएसएसससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
    3. यूके एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
    4. यूके एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
    5. एसएसएससी ग्रुप सी परीक्षा के लिए दिशानिर्देश
    उत्तराखंड ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 (UKSSSC group C Admit card 2026) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका
    उत्तराखंड ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका


    यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए उत्तराखंड समूह-ग आवेदन पत्र 8 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन यूकेएसएसएससी आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर थी। इसके बाद आवेदन सुधार सुविधा 12 से 14 अक्टूबर तक दी गई थी। अब एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

     यूके एसएसएससी ग्रुप सी हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग का समय और अन्य विवरण होता है। उत्तराखंड ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 (UKSSSC group C Admit card 2026) रिलीज डेट, डाउनलोड लिंक, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और अन्य मुख्य जानकारियों के लिए लेख को पढ़ें।

    उत्तराखंड ग्रुप सी 2026 एडमिट कार्ड - मुख्य तिथियां

    यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए उत्तराखंड समूह-ग भर्ती परीक्षा से संबंधित मुख्य तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं -

    इवेंट्स

    डेट्स

    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती आवेदन आरंभ

    8 सितंबर 2026

    उत्तराखंड यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन अंतिम तिथि

    7 अक्टूबर 2026

    यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन सुधार

    12 से 14 अक्टूबर 2026

    यूकेएसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा।

    उत्तराखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा तिथि / यूकेएसएसएससी ग्रुप सी एग्जाम

    15 नवंबर 2026
    सूचित किया जाएगा

    यूकेएसएसससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएसएससी ग्रुप सी हॉल टिकट (sssc group C hall ticket) जारी करेगा।

    यूकेएसएसससी वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए तीन लिंक दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार तीनों में से कोई एक विकल्प के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूकेएसएसससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड विकल्प 1

    ईमेल और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें - यदि उम्मीदवार के पास पंजीकरण के समय इस्तेमाल किया गया ईमेल और पासवर्ड उपलब्ध है, तो वह इस विकल्प का उपयोग कर सकता है। लॉगिन संबंधी जानकारी भरने के बाद आगे बढ़ें और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

    यूकेएसएसससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड विकल्प 2

    आवेदन संख्या और जन्मतिथि से डाउनलोड करें - यदि उम्मीदवार को अपनी आवेदन संख्या याद है, तो वह जन्मतिथि के साथ इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है। आवेदन संख्या सही दर्ज करें और जन्मतिथि भरने के बाद पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    यूकेएसएसससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड विकल्प 3

    नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि से डाउनलोड करें - यदि उम्मीदवार को आवेदन संख्या याद नहीं है, तो वह नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि वाले विकल्प का उपयोग कर सकता है। जानकारी आवेदन के रिकॉर्ड के अनुसार भरें, ताकि सही प्रवेश पत्र प्राप्त करने में परेशानी न हो।

    यूके एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • UKSSSC की होमपेज पर जाएं।

    • होम पेज पर Admit Card & other link वाले सेक्शन में जाकर संबंधित पद वाले लिंक पर क्लिक करें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement


    1792584854290

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे कोई एक विकल्प (जैसे अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।


    1792584854333

    • कैप्चा कोड भरकर लॉगगन करें और अपना एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

    • परीक्षा के उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रति प्रिंट कर लें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को यह पक्का कर लेना चाहिए कि एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण सही और साफ-साफ हैं। अगर एडमिट कार्ड पर कोई त्रुटि हो तो तुरंत सुधार के लिए प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

    यूके एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • भर्ती परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • परीक्षा दिवस के आवश्यक निर्देश

    परीक्षा के दिन छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

    • एसएसएससी ग्रुप सी परीक्षा एडमिट कार्ड

    • पहचान पत्र प्रमाण (निम्नलिखित में से कोई भी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/पैन कार्ड)।

    एसएसएससी ग्रुप सी परीक्षा के लिए दिशानिर्देश

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें जो इस प्रकार हैं:

    • एसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा संयोजन के रूप में उनके द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर सुबह/दोपहर के सत्र के लिए जारी किए जाएंगे।

    • एसएसएससी ग्रुप सी परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर परीक्षा हॉल में पहुंचें।

    • परीक्षा की निर्दिष्ट अवधि पूरी करने के बाद ही उम्मीदवार एसएसएससी ग्रुप सी परीक्षा केंद्र छोड़ सकते हैं।

    • परीक्षार्थियों को निरीक्षकों को मुद्रित एसएसएससी ग्रुप सी हॉल टिकट दिखाना होगा। परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों को उम्मीदवारों के विवरण और पहचान को सत्यापित करना होगा।

    • एसएसएससी ग्रुप सी प्रवेश पत्र या अधिकृत फोटो पहचान पत्र नहीं ले जाने वाले उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के आधार पर आवंटित सीटों के बारे में सूचित किया जाता है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams