Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती (UK assistant boring technician bharti)- आंसर की जल्द, आपत्ति, रिजल्ट
    • लेख
    • उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती (UK assistant boring technician bharti)- आंसर की जल्द, आपत्ति, रिजल्ट

    उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती (UK assistant boring technician bharti)- आंसर की जल्द, आपत्ति, रिजल्ट

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 28 Sep 2026, 10:51 AM IST

    यूकेएसएसएससी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती (UKSSSC assistant boring technician exam)- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट कॉर्नर लिंक के माध्यम से उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। ग्रुप सी के अंतर्गत यूकेएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। आयोग ने सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 21 सितंबर को जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट कॉर्नर लिंक के माध्यम से उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
    यूके सहायक बोरिंग टैक्नीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    This Story also Contains

    1. सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2025- एक नजर
    2. सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती - पात्रता मानदंड (UKSSSC asst boring technician eligibility criteria)
    3. सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती आवेदन कैसे करें (How to apply for assistant boring technician in Hindi)
    4. सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती - चयन प्रक्रिया
    5. सहायक बोरिंग टेक्नीशियन सैलरी (assistant boring technician salary)
    उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती (UK assistant boring technician bharti)- आंसर की जल्द, आपत्ति, रिजल्ट
    यूकेएसएसएससी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती (UKSSSC assistant boring technician exam)- आवेदन, पात्रता, सैलरी

    1789982054345

    इससे पहले, आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 74-2025 के अंतर्गत सहायक बोरिंग टेक्नीशिन भर्ती परीक्षा की तिथि 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी जिसे बाद में स्थगित कर नई तिथि (27 सितंबर) जारी की गई। इससे भी पहले, यूकेएसएसएससी भर्ती 2025 परीक्षा तिथि 28 जून 2026 से निर्धारित थी।

    1789981956440

    इस वैकेंसी को लेकर टोटल 57 पदों की भर्ती बताई गई है। यूकेएसएसएससी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन की तिथि 10 से 30 दिसंबर 2025 थी। उम्मीदवार sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। 3 दिसंबर को अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी की गई थी। अधिसूचना में कई पदों पर बहाली के लिए तिथियों, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस आदि की जानकारी दी गई थी।
    उत्तराखंड ग्रुप-सी भर्ती अधिसूचना देखें
    1783573764281

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UKSSSC Bharti 2025 को लेकर जारी नोटिफिकेशन में सहायक बोरिंग तकनीशियन पद पर भर्ती का जिक्र भी किया गया है। सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती (UKSSSC asst boring technician exam in Hindi) के लिए 27 रिक्त पदों के लिए सूचना जारी की गई है। यूकेएसएसएससी समूह-ग भर्ती 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से शुरू किया।

    1764909556442

    सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा (UKSSSC asst boring technician exam in Hindi) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड और परीक्षा पैटर्न को अवश्य देखना चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम उम्मीदवारों की आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित किया गया है। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

    ये भी पढ़े:-

    सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2025- एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    यूकेएसएसएससी समूह-ग भर्ती 2025

    आयोजक

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

    अधिसूचना

    03 December 2025

    कुल पद

    57 Posts (सहायक बोरिंग तकनीशियन - 27 पद)

    आवेदन पत्र जारी

    10 दिसंबर 2025

    सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन अंतिम तिथि

    30 दिसंबर 2025

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    ऑफिशियल वेबसाइट

    www.sssc.uk.gov.in

    आवेदन शुल्क

    UR/OBC: 300 रुपये

    SC/ST/EWS/PwD: 150 रुपये

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    परीक्षा पैटर्न

    • प्रश्न - ऑब्जेक्टिव (MCQ),

    • कुल अंक 100 अंक

    • निगेटिव मार्किंग - 0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर

    • परीक्षा अवधि 2 घंटे

    सहायक बोरिंग तकनीशियन प्रवेश पत्र
    21 सितंबर 2026
    परीक्षा तिथि14 सितंबर 2026 से
    27 सितंबर 2026

    सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती - पात्रता मानदंड (UKSSSC asst boring technician eligibility criteria)

    राष्ट्रीयता - भारतीय

    आयु सीमा - न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता - हाई स्कूल के साथ 2 वर्षीय आईटीआई (मैकेनिस्ट/फीटर/प्लंबर आदि ट्रेड में)

    1764909556487

    सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती आवेदन कैसे करें (How to apply for assistant boring technician in Hindi)

    सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं।

    • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।

    • आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से नया रजिस्ट्रेशन करें। नाम/जन्मतिथि हाई स्कूल प्रमाणपत्र से मैच होने चाहिए।

    • इसके बाद लॉगइन आईडी बन जाएगी जिसके माध्यम से सहायक बोरिंग तकनीशियन के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा।

    • लॉगइन के बाद सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

    • शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आरक्षण से संबंधित जानकारी भरें।

    • अपनी रंगीन फोटो और हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।

    • आवेदन के सभी भरे कॉलम की जांच कर लें इसके बाद आवेदन फ़ीस का भुगतान करें।

    • आवेदन शुल्क Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI से जमा करें।

    • सहायक बोरिंग तकनीशियन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती - चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

    लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    यूके एसएसएससी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा पैटर्न (UKSSSC assistant boring technician Exam Pattern 2025)

    1764909556537

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    प्रशनों का प्रकार

    बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions)

    कुल अंक

    100

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन /ऑनलाइन

    मार्किंग स्कीम

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे

    पासिंग मार्क्स

    UR/OBC: 45%

    SC/ST: 35%

    ये भी पढ़ें :

    सहायक बोरिंग टेक्नीशियन सैलरी (assistant boring technician salary)

    सहायक बोरिंग तकनीशियन के लिए लेवल 2 के अंतर्गत प्रारंभिक सैलरी 19900 रुपये प्रतिमाह है। सहायक बोरिंग तकनीशियन की अधिकतम सैलरी 63200 रुपये प्रतिमाह है।

    यूकेएसएसएससी भर्ती 2025: पदों की विवरण

    समूह- ग के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विभिन्न पदों का विवरण देखें

    पद का नाम

    विभाग

    पदों की संख्या

    विधि सहायक

    लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड

    02

    शोध अधिकारी

    उत्तराखंड न्यायिक एंव विधिक अकादमी,भवाली, नैनीताल

    01

    साहसिक खेल अधिकारी

    उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

    04

    कैमरामैन

    डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्राशसन अकादमी, नैनीताल

    01

    फोटोग्राफर

    सूचना एंव लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड

    01

    कनिष्ठ कैमरामैन

    सूचना एंव लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड

    04

    मनोवैज्ञानिक

    महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड

    02

    पर्यटक

    अधिकारी उत्तराखंड पर्टन विकास (परिषद)

    01

    कंप्यूटर प्रोग्रामर

    उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रूड़की, हरिद्वार

    01

    मानचित्रकार

    भूतत्व एंव खनिकर्म निदेशालय उत्तराखंड

    01

    सर्वेक्षक

    भूत्तत्व एंव खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड

    06

    प्राविधिक सहायक (इतिहास)

    संस्कृति विभाग, उत्तराखंड

    01

    प्रशिक्षक/अनुदेशक

    ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड

    01

    कलाकार (आर्टिस्ट)

    डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल

    01

    फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर

    डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल

    01

    प्रोजेक्शनिस्ट

    डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल

    01

    लाईनमैन

    डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल

    01

    सहायक बोरिंग टैक्नीशियन

    लघु सिंचाई, विभाग उत्तराखंड

    27

    कुल

    ---

    57

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)