राजस्थान एसईटी आवेदन 2026 (Rajasthan SET Application 2026 in Hindi): कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान (UOK) के द्वारा राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त बीत चुकी है। प्राधिकरण द्वारा राजस्थान एसईटी आवेदन तिथियों में बदलाव किया गया था। राजस्थान एसईटी आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया था। पहले भी आवेदन तिथि में विस्तार किया जा चुका है। सबसे पहले राजस्थान SET आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई थी। उम्मीदवार अब अंतिम तिथि तक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://uok.ac.in/ या https://sso.rajasthan.gov.in/signin के साथ इस पेज पर दिए लिंक के माध्यम से भी राजस्थान एसईटी आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan SET Application form 2026) भर सकते थे। uok द्वारा राजस्थान एसईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र 14 जून 2026 को जारी किया गया था।
राजस्थान एसईटी 2026 आवेदन लिंक पर जाएं (समाप्त)
लोगों ने ये भी पढ़ा- राजस्थान सीईटी 2026
This Story also Contains
राजस्थान एसईटी आवेदन तिथियां (पुरानी)-

राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को अवश्य देख लेना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, सामान्य/अनारक्षित/EWS उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक होना जरूरी है। uok द्वारा राजस्थान पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। राजस्थान एसईटी आवेदन 2026 (Rajasthan SET Application 2026) ऑनलाइन मोड में भर कर जमा करना होता है। राजस्थान एसईटी आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी पढ़ें
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान एसईटी आवेदन 2026 संबंधित महत्वपूर्ण विवरण जैसे तिथियां, वेबसाइट इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
राजस्थान एसटीईटी अधिसूचना 2026 | 11 जून 2026 |
राजस्थान एसईटी आवेदन आरंभ | 14 जून 2026 |
राजस्थान एसईटी एप्लीकेशन लास्ट डेट |
10 अगस्त 2026 |
आवेदन त्रुटि सुधार | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान SET 2026 एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
Set exam date 2026 | 6 सितंबर 2026 |
राजस्थान एसईटी रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके राजस्थान एसईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा दो आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फार्म जारी किए गए हैं।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
अब स्क्रिन पर लॉगइ विवरण विंडो प्रदर्शित होगी।

अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और राजस्थान एसईटी आवेदन पत्र 2026 भरें।
SET Exam 2026 के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क आवश्य जमा करें।
अंत में सबमिट करें और set exam rajasthan application form 2026 डाउनलोड करें।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान एसईटी आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी राजस्थान एसईटी आवेदन लिंक 2026 दिया गया है। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे आधिकारिके पेज पर पहुंच जाएंगे।
uok द्वारा राजस्थान सीईटी आवेदन शुल्क (rajasthan cet application fee) निर्धारित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान एसईटी आवेदन शुल्क 2026 (Rajasthan SET Application Fee 2026) निम्निलिखित है।
वर्ग | एसईटी आवेदन शुल्क (रुपए में) |
राजस्थान राज्य के सामान्य/एसबीसी/ओबीसी (सीएल) और/या राज्य के बाहर के लोग | 1500 |
राजस्थान राज्य के ईडब्ल्यूएस/एसबीसी/ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों | 1200 |
राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और सभी दिव्यांग उम्मीदवार | 750 |
uok द्वारा राजस्थान एसईटी पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान एसईटी आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले इन सभी पात्रता मानदंडों की जांच आवश्य करनी चाहिए।
सामान्य/अनारक्षित/EWS उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होना जरूरी है।
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), SC, ST, PwD और तृतीय लिंग (Third Gender) उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक जरूरी हैं।
जो छात्र अभी मास्टर डिग्री कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
जो छात्र फाइनल ईयर में हैं या जिनका रिजल्ट अभी आया नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
जिनकी परीक्षा में देरी हुई है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे छात्रों को पहले प्रोविजनल (अस्थायी) रूप से शामिल किया जाएगा।
उन्हें डिग्री पास होने के बाद ही अंतिम पात्रता मिलेगी।
डिग्री पास करने के बाद उन्हें जरूरी प्रतिशत (55% या 50%) पूरा करना होगा। यह काम SET रिजल्ट के बाद 2 साल के अंदर करना जरूरी है।अगर 2 साल में डिग्री पूरी नहीं हुई, तो वे अयोग्य माने जाएंगे।
तृतीय लिंग (Third Gender) उम्मीदवारों को फीस और छूट SC/ST/PwD जैसी ही मिलेगी।
इनके लिए कट-ऑफ भी सबसे कम श्रेणी के बराबर होगा।
उम्मीदवार को अपना पोस्टग्रेजुएशन (PG) विषय ही परीक्षा में चुनना होगा।
अगर आपका विषय SET में नहीं है, तो आप UGC NET या UGC-CSIR NET दे सकते हैं।
उम्मीदवारों को राजस्थान एसईटी आवेदन पत्र भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
आधार कार्ड या जन आधार कार्ड
केवाईसी सत्यापन के लिए हाल का लाइव फोटोग्राफ
कक्षा 10 की मार्कशीट
कक्षा 12 की मार्कशीट
स्नातक (ग्रेजुएशन) की मार्कशीट/डिग्री
स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) की मार्कशीट/डिग्री
श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पीडब्ल्यूडी (PwD) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
राजस्थान सरकार कर्मचारी आईडी (यदि लागू हो)
Frequently Asked Questions (FAQs)
नहीं, आप केवल ऑनलाइन मोड में ही राजस्थान एसईटी आवेदन पत्र भर सकते हैं।
प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से एसईटी आवेदन पत्र भर सकते हैं। अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार उपर्युक्त लेख को पढ़ें।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पात्रता परीक्षा आवेदन शुल्क 1500 रुपए तय किए गए हैं, आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।