राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2026 (Rajasthan Primary Teacher Result 2026): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सामान्य विषय के लिए 11 जून को प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट जारी कर दिया गया। इससे पहले, प्राधिकरण द्वारा 27 मई 2026 को राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2026 संस्कृत विषय के लिए जारी किया गया था। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट को रीट मेंस रिजल्ट लेवल 1 रिजल्ट के नाम से भी जाना जाता है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov के साथ इस लेख के माध्यम से भी रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट डाउनलोड (Rajasthan Primary Teacher Result 2025-26 Download) कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक 2025 परीक्षा 17 -20 जनवरी को आयोजित हुई। प्राधिकरण द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक आंसर की 2026 27 फरवरी को जारी की गई थी।
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट डाउनलोड लिंक
ये भी पढ़ें- रीट मेंस कटऑफ 2026 जारी । रीट मेंस दस्तावेज सत्यापन 2026 स्क्रूटनी फॉर्म
This Story also Contains
बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
लेटेस्ट अपडेट - उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अन्य विषयों का रिजल्ट 4 जून को जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम एवं कटऑफ अंक घोषित किए गए हैं। इससे पहले 27 मई 2026 को उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी टीचर लेवल 2 के संस्कृत, साइंस और मैथ विषयों का रिजल्ट जारी किया गया था। राजस्थान लेवल 2 शिक्षक भर्ती रिजल्ट डाउनलोड करें
कई लोग इस परीक्षा को रीट मेन्स परीक्षा (REET Mains exam) के नाम से भी जानते हैं। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक 2025 रिजल्ट (Rajasthan Primary Teacher Recruitment 2025 Result) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov से Rajasthan Primary Teacher Result 2025-26 Download कर सकते हैं। उम्मीदवार राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक 2025 रिजल्ट कैसे देखें, डाउनलोड प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। राजस्थान जॉब्स 2026 देखें
अन्य उपयोगी लिंक
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov , rsmssb.rajasthan.gov.in |
विज्ञापन संख्या | 08/2025 |
कुल पद | 5000 |
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा 2025 | 17-20 जनवरी 2026 |
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक प्राथमिक आंसर की 2025-26 | 27 फरवरी 2026 |
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा 2025 रिजल्ट | 27 मई 2026 और |
बोर्ड द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक 2025 रिजल्ट (Rajasthan Primary Teacher Result 2025-26) आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov पर अपलोड किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। हालांकि दोनों लिंक पर परिणाम देखने की प्रक्रिया एकसमान है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 देखें । राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती देखें
इस लेख पर उपलब्ध लिंक पर रिजल्ट देखने के चरण-

राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक 2025 का लिंक खोजें और क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
अब उम्मीदवार अपने रोल नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov पर जाएं।
रिजल्ट वाले टैब पर क्लिक करें।

अब उम्मीदवार परीक्षा का नाम और वर्ष का चुनाव करें।
अब राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2025-26 देख सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक कटऑफ 2026 जारी की गई है। प्राधिकरण द्वारा श्रेणीवार कट ऑफ अंक जारी किए गए हैं जो कि इस प्रकार हैं।

उम्मीदवारों को राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट देखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले अपने आवेदन संबंधित लॉगइन क्रेडेंशियल सुरक्षित रखें।
रिजल्ट देखते समय अपने इंटरनेट की गति का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इससे उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने में सहजता होगी।
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट थोड़ी धीमी हो जाती है तो घबराएं नहीं प्रयास करते रहें।
रिजल्ट डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो किसी ऐसी व्यक्ति की सहायता लें जिसे तकनीकी जानकारी हो।
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक 2025 रिजल्ट 11 जून को जारी कर दिया गया है।
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। उपर्युक्त लेख में विस्तार से जानकारी दी गई है।
