Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Application form 2026): प्रक्रिया
    • लेख
    • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Application form 2026): प्रक्रिया

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Application form 2026): प्रक्रिया

    Kunal solankiUpdated on 06 May 2026, 10:55 AM IST

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Application 2026): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा आरएसएसबी कृषि पर्येवक्षक आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 28 अप्रैल 2026 से उपलब्ध थी। प्राधिकरण द्वारा अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। सूचना के अनुसार, आयोग द्वारा परीक्षा आयोजन के उपरांत 7 दिन यानी 28 अप्रैल से 4 मई तक आवेदन पत्र में संशोधन करने की सुविधा दी गई। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजि की जा चुकी है। पहले यह सुविधा परीक्षा तिथि से एक माह पूर्व दी जानी थी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी स्वयं का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, स्वयं का फोटोग्राफ व हस्ताक्षरित नमूना तथा शैक्षिक योग्यता के अलावा शेष प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते थे।
    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन सुधार डायरेक्ट लिंक
    1775271897238

    This Story also Contains

    1. आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 - अवलोकन
    2. आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन- पात्रता मानदंड
    4. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 आवेदन कैसे करें?
    5. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र में संशोधन कैसे करें?
    6. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र (Rajasthan Agriculture Supervisor Application form) भरते समय याद रखने योग्य बातें
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Application form 2026): प्रक्रिया
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026


    बता दें कि कृषि पर्यवेक्षक के लिए आवेदन विड्रो करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। जारी लिस्ट के अनुसार कुल 789 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन विड्रो किया है। बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन विड्रो करने की सुविधा 15 मार्च को समाप्त कर दी गई थी उम्मीदवार इस दिन तक अपना आवेदन विड्रो कर सकते थे। बोर्ड द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन विड्रो करने के संबंध में 12 मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी।
    आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एप्लिकेशन विड्रो लिस्ट डाउनलोड करें
    1773742912137

    जारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे उम्मीदवार जिनके पास शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र नहीं है उन्हें अपना आवेदन प्रत्याहरित करने का अवसर दिया गया था। ये 13 से 15 मार्च तक अपना आवेदन पत्र विड्रो करा सकते थे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना SSO Portal पर लॉगइन कर Withdraw बटन पर क्लिक करना था। जानकारी के लिए बता दें कि विज्ञापन के अनुसार वांछित योग्यता नहीं पाने पर भी यदि उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पत्र विड्रो नहीं किया तो पात्रता जांच के दौरान आयोग द्वारा संबंधित उम्मीदवारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
    1773374648615

    प्राधिकरण द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 18 अप्रैल 2026 से 38 जिलों में आयोजित की गई।
    1773374883017

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 14 फरवरी बीत चुकी है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Application 2026 in Hindi) प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हुई थी। उम्मीदवार 11 फरवरी तक राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक पद के लिए आवदेन कर सकते थे। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Application 2026) कर सकते थे। उम्मीदवार 14 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। बता दें कि बोर्ड द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1100 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर घोषणा की थी। राजस्थान एलडीसी भर्ती देखें

    बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया था कि प्राधिकरण द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक अंतिम तिथि को बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। इसके साथ ही अध्यक्ष ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया था कि अंतिम तिथि से पहले सभी इच्छुक उम्मीदवार एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती आवेदन पत्र भर दें।
    लेटेस्ट अपडेट- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी देते हुए बताया है कि 10 फरवरी तक राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 156168 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

    1770782497914

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 (RSSB Agriculture Supervisor Exam 2026) 18 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित किया गया है। आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 (RSSB Agriculture Recruitment 2026) के लिए आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। आगामी सरकारी नौकरी 2026 देखें

    ये भी देखें-

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 - अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 (RSSB Agriculture Supervisor Vacancy 2026 in Hindi) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आगामी सरकारी परीक्षाएं 2026

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 - अवलोकन (RSSB Agriculture Supervisor Recruitment Overview)

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    आरएसएसबी

    परीक्षा का नाम

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.gov.in

    विज्ञापन संख्या

    03/2026

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस,ओबीसी - 600 रुपए

    • एससी , एसटी, पीएच- 400 रुपए


    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    कुल पद

    1100


    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026

    13 जनवरी 2026

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    11 फरवरी (रात्रि 11.59)

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन सुधार विंडो

    14 फरवरी तक

    28 अप्रैल से 4 मई तक

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड

    13 अप्रैल 2026

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 परीक्षा

    18 अप्रेल 2026

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन- पात्रता मानदंड

    बोर्ड द्वारा जारी आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती अधिसूचना 2026 में आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक पात्रता मानदंड 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Eligibility 2026 ) की जानकारी दी गई है। जारी अधीसूचना के अनुसार राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक पात्रता मानदंड में भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी.(कृषि) या बी.एस.सी.(कृषि-उद्यान) ऑनर्स अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर उच्च माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक होना चाहिए।

    इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 आवेदन कैसे करें?

    बोर्ड द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 आवेदन (Rajasthan Agriculture Supervisor Application 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। आवेदन करने का लिंक संक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदावरों को सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवार एकबारीय पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) जमा करने के पश्चात ही आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ई मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र इत्यादि की सहायता लेनी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें। पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार एसएसऔ (SSO) लॉगइन विवरण दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


    1768195276206

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र में संशोधन कैसे करें?


    1775272063788


    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र (Rajasthan Agriculture Supervisor Application form) भरते समय याद रखने योग्य बातें

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अपनी पात्रता और आवेदन पत्र में उल्लिखित विवरण की जांच कर लें।

    • आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

    • आवेदकों को अपनी श्रेणी में बदलाव की सुविधा नहीं दी जाएगी इसलिए ध्यानपूर्वक श्रेणी का चयन करें।

    • ओटीआर (OTR) में लाइव फोटोग्राफ अपलोड करने के संबंध में दिशा निर्देशों की जांच आवश्य करें।

    • मोबाइल फोन के माध्यम से लिए गए हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी का फोटो स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 तिथियां क्या हैं?
    A:

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन प्रक्रिया  13 जनवरी से 11 फरवरी तक चली।

    Q: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 सुधार विंडों की तिथि क्या है?
    A:

    उम्मीदवार राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 सुधार 28 अप्रैल से 4 मई तक कर सकते हैं।

    Q: मैं राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 कैसे कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विस्तार से समझने के लिए उपर्युक्त लेख पढ़ें।