Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025(Rajasthan Primary Teacher Answer key 2025): फाइनल आंसर की जारी
    • लेख
    • राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025(Rajasthan Primary Teacher Answer key 2025): फाइनल आंसर की जारी

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025(Rajasthan Primary Teacher Answer key 2025): फाइनल आंसर की जारी

    Kunal solankiUpdated on 16 Jun 2026, 06:10 PM IST

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 16 जून को आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बोर्ड फाइनल आंसर की से 11 प्रश्न-उत्तर को हटाया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक अंतिम आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा समाप्त कर दी गई। उम्मीदवार ऑनलाइन आपत्ति 7 मार्च तक करा सकते थे। वहीं ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी समाप्त हो गई। जिन उम्मीदवारों ने ऑफलाइन आवेदन किया था वे 9 मार्च तक अपनी आपत्ति ऑफलाइन मोड में दर्ज करा सकते थे।
    रीट मेंस लेवल 1 फाइनल आंसर की डायरेक्ट लिंक
    1781613693559

    This Story also Contains

    1. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025- अवलोकन
    2. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025
    3. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025- आपत्ति विंडो
    4. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक फाइनल आंसर की 2025
    5. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2025
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025(Rajasthan Primary Teacher Answer key 2025): फाइनल आंसर की जारी
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025

    हालांकि बोर्ड द्वारा अंग्रेजी और हिंदी विषय की उत्तर कुंजी 9 मार्च को अपलोड की गई इसलिए इन पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 12 से 14 मार्च तय की गई थी। वहीं ऑफलाइन अपत्ति 100 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क के साथ दर्ज कराने की तिथि 12 से 16 मार्च तय की गई थी।
    आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक
    1780477501181

    आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की संबंधित अधिसूचना

    1773116551720

    लेटेस्ट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राजj ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उनके अनुसार, लेवल-1 (L1) अध्यापक भर्ती में लगभग 2000 अतिरिक्त पद जोड़े जाएंगे। इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी।
    1777619681777

    बोर्ड द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक प्राथमिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से विभिन्न विषयों की प्राथमिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति हो तो वे 100 रुपए प्रति प्रश्न के अनुसार भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड द्वारा ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक आंसर की पर ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय 5 मार्च ( प्रात: 10 बजे ) से 9 मार्च (साय 5 बजे) तय किया गया था। वहीं ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय 5 से 7 मार्च तय किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में प्राथमिक आंसर की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।


    1772509863655


    बता दें कि राजस्थान प्राथमिक विद्यालय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। आरएसएसबी प्राइमरी विद्यालय अद्यापक भर्ती परीक्षा 2025 (RSSB Primary School Teacher Exam 2025) 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऑनलाइन राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025 दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले प्राथमिक विद्यालय प्रारंभिक आंसर की जारी होगी उसके बाद बोर्ड द्वारा उस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाती है। अंत में फाइनल आंसर की जारी होगी। उम्मीदवार आरएसएसबी प्राइमरी विद्यालय अध्यापक के लिए आवेदन 7 नवंबर से 6 दिसंबर तक कर सकते थे। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा पैटर्न देखें

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी देखें-

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025- अवलोकन

    किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों के मन में संबंधित परीक्षाओं की तिथियों को लेकर दुविधा बनी रहती है। इसी दुविधा को ध्यान में रखते हुए नीचे दी गई तालिका में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा 2025 से संबंधित जानकारी दी गई है। आरएसएसबी ड्रेस कोड नियम 2025 देखें

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025- अवलोकन

    मुख्य बिदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    कुल पद

    5000

    आरएसएसबी प्राइमरी अध्यापक परीक्षा एडमिट कार्ड12 जनवरी 2026

    आरएसएसबी प्राइमरी अध्यापक परीक्षा तिथि

    17-20 जनवरी 2026

    आरएसएसबी प्राइमरी अध्यापक प्रारंभिक आंसर की तिथि

    27 फरवरी 2026

    आरएसएसबी प्राइमरी अध्यापक आपत्ति दर्ज विंडो

    5-9 मार्च 2026 (ऑफलाइन)

    5-7 मार्च 2026 (ऑनलाइन)

    आरएसएसबी प्राइमरी अध्यापक फाइनल आंसर की

    2 जून और 16 जून 2026

    राजस्थान प्राइमरी अध्यापक रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025 (RSSB Primary Teacher Answer Key 2025) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय आंसर की 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की डाउनलोड करने के चरण-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • उसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर टैब पर क्लिक करें।

    • अब आंसर की टैब पर क्लिक करें।


    1780477576410


    • अब विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।

    • इसमें से राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक फाइनल आंसर की 2025 का लिंक खोजें।

    • लिंक जारी होने पर आप उस पर क्लिक करें।

    • अब अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करें और आंसर की डाउनलोड करें।

    • आंसर की का प्रिंट आउट जरूर लें।

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025- आपत्ति विंडो

    आरएसएसबी द्वारा प्रारंभिक आंसर की जारी करने के बाद उम्मिदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए बोर्ड द्वारा समय सीमा निर्धारित की जाती है। उम्मिदवार राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आंसर की 2025 पर आपत्ति ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में दर्ज करा सकते हैं।

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक फाइनल आंसर की 2025

    प्रारंभिक आंसर की पर आपत्ति विंडो समाप्त होने के बाद प्राधिकरण द्वारा प्राप्त आपत्तियों का निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक फाइनल आंसर की 2025 (Rajasthan Primary Teacher Final Answer Key 2025 in Hindi) जारी कर दी गई जिसके बाद उम्मीदवार अपने अंको की गणना कर सकते हैं।

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2025

    RSSB द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान प्राइमरी टीचर रिजल्ट 2025 डाउनलोड (Rajasthan Primary School Teacher Result 2025 download) कर पाएंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)