Careers360 Logo
ask-icon
share
    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 (MP jail prahari bharti 2026)- आंसर की (जारी), चैलेंज (25 जून तक)
    • लेख
    • मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 (MP jail prahari bharti 2026)- आंसर की (जारी), चैलेंज (25 जून तक)

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 (MP jail prahari bharti 2026)- आंसर की (जारी), चैलेंज (25 जून तक)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 23 Jun 2026, 12:02 PM IST

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं सहायक अधीक्षक भर्ती 2026 (MP jail prahari bharti 2026) - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जेल प्रहरी एवं सहायक अधीक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की 22 जून 2026 को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यदि किसी आंसर से असंतुष्ट हैं तो 25 जून तक आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर दिए ऑब्जेक्शन ट्रैकर लॉगइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क भुगतान कर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जेल प्रहरी एवं सहायक अधीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 जून से 20 जून 2026 तक हुआ।
    जेल प्रहरी एवं सहायक अधीक्षक परीक्षा आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
    1782132226727

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 (MP jail prahari bharti 2026)- आंसर की (जारी), चैलेंज (25 जून तक)
    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं सहायक अधीक्षक भर्ती 2026 - आवेदन, पात्रता, परीक्षा, पैटर्न


    पहले यह परीक्षा 19 जून तक होनी थी, लेकिन 7 जून को द्वितीय पाली में आयोजित एमपी वन रक्षक परीक्षा 2026 तकनीकी समस्या के कारण स्थगित कर दी गई। यह परीक्षा अब 20 जून को एक पाली (10 से 12 बजे) में होगी। जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए 4 जून 2026 से परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए वन रक्षक और एमपी जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 27 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी जेल प्रहरी एमडिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से भी एमपी जेल प्रहरी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी जेल प्रहरी एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    1780894261286

    प्राधिकरण द्वारा जारी परीक्षा तिथि की सूचना के अनुसार, वन विभाग के वन रक्षक और जेल विभाग के अंतर्गत वन रक्षक और जेल प्रहरी लिखित परीक्षा का आयोजन 19 जून 2026 20 जून 2026 तक होगा। प्राधिकरण द्वारा एमपी जेल प्रहरी परीक्षा तिथि में संशोधन कर बताया गया था कि एमपी जेल प्रहरी परीक्षा अब 4 जून से आयोजित की जाएगी। पहले ये 25 मई से आयोजित की जानी थी। हालांकि परीक्षा कब तक आयोजित होगी, इसकी सूचना बाद में जारी की गई।
    1779337443169
    वन विभाग के वन रक्षक और जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 28 फरवरी से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते थे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा एमपीईएसबी जेल प्रहरी एवं सहायक अधीक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथियों में बदलाव कर अंतिम तिथि 30 अप्रैल कर दी गई थी। एमपी वन रक्षक और जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि पहले 14 मार्च थी। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि भी 30 अप्रैल कर दी गई थी।
    एमपी वन रक्षक भर्ती देखेंएमपी वन रक्षक सिलेबसएमपी वन रक्षक रिजल्ट 2026

    प्राधिकरण द्वारा एमपी क्षेत्र रक्षक के पदों में संशोधन से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
    1778732372881


    प्राधिकरण द्वारा आवेदन पत्र 28 फरवरी को जारी किया गया था। एमपी जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक आवेदन करने की अंतिम तिथियों में संशोधन के बाद अब नई परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है। पहले एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा तिथि 7 अप्रैल से निर्धारित थी। नई सूचना के अनुसार, एमपी जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक परीक्षा 25 मई 2026 4 जून से आयोजित होगी।
    लेटेस्ट अपडेट - MPESB ने वन रक्षक पदों की संख्या को संशोधित करते हुए कुल 1111 पद कर दिया गया है। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा संशोधित परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है।1776405219664


    मंडल द्वारा 13 मार्च को जारी सूचना में रिक्तियों की संख्या में संशोधन करने की जानकारी भी दी गई थी। हालांकि रिक्तियों की सटीक जानकारी 17 अप्रैल को दी गई है।

    बता दें कि देल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एमपी जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू है। पात्र उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2026 थी। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 थी। एमपी जेल प्रहरी आवेदन सुधार सुविधा 28 फरवरी से शुरू है।

    वन रक्षक और जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई जानी थी। मंडल द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथियों को बढ़ाने के बाद परीक्षा तिथि में संशोधन कर अब इसे 25 मई 2026 निर्धारित किया गया है। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

    इसे भी पढ़ें - एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती 2026 - अवलोकन (MPESB Jail Prahari Recruitment 2026- Overview)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    पद का नाम

    जेल प्रहरी (Jail Guard) और सहायक जेल अधीक्षक

    कुल पद

    782 (जेल प्रहरी- 757 पद, सहायक जेल अधीक्षक-25 पद)

    आवेदन कैसे करें

    ऑनलाइन

    सैलरी

    Pay Level-4 (Rs. 19,500 – 62,000)

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.esb.mp.gov.in

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती - पात्रता मानदंड (MP Jail Guard and Superintendent Recruitment – Eligibility Criteria)

    इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1679 पदों को भरा जाना है। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। उम्मीदवार नीचे पदों के अनुसार पात्रता देख सकते हैं-

    वन रक्षक (Van Rakshak) के लिए शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण (हाई स्कूल)।

    क्षेत्र रक्षक (Kshetra Rakshak) के लिए शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।

    जेल प्रहरी (Jail Prahari) के लिए शैक्षणिक योग्यता : 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।

    सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) के लिए शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उपाधि।

    आयु सीमा

    • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष (सहायक जेल अधीक्षक के लिए 21 वर्ष)।

    • अधिकतम आयु (अनारक्षित पुरुष): 33 वर्ष।

    • अधिकतम आयु (महिला/SC/ST/OBC/शासकीय सेवक): 38 वर्ष (5 वर्ष की छूट के साथ)।

    नोट: आयु सीमा में छूट केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगी।

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती मुख्य तिथियां 2026

    इवेट्स

    तिथियां

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू


    28 फरवरी 2026

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती आवेदन अंतिम तिथि

    14 मार्च 2026
    30 अप्रैल 2026

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी आवेदन सुधार
    मध्य प्रदेश अधीक्षक ऑनलाइन आवेदन सुधार

    28 फरवरी से 19 मार्च 2026
    30 अप्रैल 2026

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक एडमिट कार्ड
    27 मई 2026

    जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती परीक्षा

    7 अप्रैल 2026 से आरंभ
    25 मई 2026 से
    4 जून से 20 जून 2026 तक

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक आवेदन प्रक्रिया (Madhya Pradesh Jail Guard and Superintendent application process)

    एमपीईएसबी द्वारा वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक के लिए जारी आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा। आवेदन के लिए एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों से आवेदन की प्रक्रिया समझ सकते हैं -

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करें या पहले से बनी प्रोफाइल से लॉगिन करें।

    1766550164956

    • आधार कार्ड के माध्यम से ई-केवाईसी/बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें।

    • एमपी जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक भर्ती 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा।

    • व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

    • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।


    1772280181857

    एमपीईएसबी जेल प्रहरी एवं अधीक्षक आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित

    ₹500

    SC/ST/OBC/दिव्यांग (केवल म.प्र. के निवासियों के लिए)

    ₹250

    पोर्टल शुल्क: कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर ₹60 और सिटीजन यूजर के माध्यम से ₹20 अतिरिक्त देय होगा।

    ये भी देखें -

    एमपी जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक एडमिट कार्ड 2026 (MP Jail Guard and Superintendent admit card 2026)

    एमपी जेल प्रहरी एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, समय और आवश्यक निर्देश अंकित होंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) ले जाना अनिवार्य होगा।

    1772280181891

    अन्य लेख:

    एमपी जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक भर्ती 2026: परीक्षा

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एमपी जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक लिखित परीक्षा तिथि 7 अप्रैल 2026 थी, लेकिन आवेदन तिथि में बदलाव के बाद अब नई परीक्षा तिथि जारी की जाएगी। यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जेक्टिव/CBT या OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सटीक तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद प्राप्त होगी।

    एमपी जेल रक्षक, वन रक्षक शारीरिक मापदंड और प्रवीणता परीक्षा

    1772280181924


    पदों के लिए शारीरिक मानदंड अलग-अलग हैं:

    एमपी वन रक्षक/क्षेत्र रक्षक: पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई - 163 सेमी। महिला की ऊंचाई - 150 सेमी। पुरुषों के लिए सीना 79 सेमी (+5 सेमी फुलाव) अनिवार्य है।

    पैदल चाल परीक्षा में पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।

    एमपी जेल प्रहरी: पुरुष की ऊंचाई 165 सेमी और महिला की 158 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों के लिए सीना 83 सेमी (बिना फुलाए) आवश्यक है।
    इस भर्ती परीक्षा में 800 मीटर की दौड़ होगी। इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2 मिनट 50 सेकेंड और महिलाओं के लिए 4:00 मिनट का समय होगा। इसके अलावा गोला फेंक भी शामिल है।

    एमपी सहायक जेल अधीक्षक: पुरुष की ऊंचाई 168 सेमी और महिला की 155 सेमी। सीना 84 सेमी (+5 सेमी फुलाव)।
    इस भर्ती परीक्षा में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक का परीक्षण भी होगा।

    एमपी जेल रक्षक, वन रक्षक, जेल अधीक्षक परीक्षा पैटर्न

    1772280181955

    एमपी जेल रक्षक, वन रक्षक परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे है। प्रश्न पत्र में पांच खंड सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान होंगे। प्रश्न आमतौर पर हाई स्कूल स्तर के होगे। इस परीक्षा में 0.25 अंकों के निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, यानी हर गलत उत्तर पर आपके अंक कटेंगे।

    एमपी जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक भर्ती 2026: आंसर की

    मंडल द्वारा एमपी जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा दो चरणों में एमपी जेल प्रहरी आंसर की जारी की जाती है। पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो वे निर्धािरत समय के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंत में प्राधिकरण द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

    एमपी जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक भर्ती 2026: रिजल्ट

    मंडल द्वारा एमपीईएसबी वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती 2026 परीक्षा रिजल्ट (MP Forest Guard Exam Result 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों के संपन्न होने के बाद एमपईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।