Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड टीईटी 2026 आंसर की लिंक (JTET 2026 answer key link) - डाउनलोड स्टेप्स, आपत्ति प्रक्रिया
    • लेख
    • झारखंड टीईटी 2026 आंसर की लिंक (JTET 2026 answer key link) - डाउनलोड स्टेप्स, आपत्ति प्रक्रिया

    झारखंड टीईटी 2026 आंसर की लिंक (JTET 2026 answer key link) - डाउनलोड स्टेप्स, आपत्ति प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Nov 2026, 11:07 AM IST
    Trusted Source Image

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) का आयोजन 1 नवंबर 2026 को संपन्न हुआ। परीक्षा के बाद से उम्मीदवार अपने अंको का अनुमान लगाने के लिए जेटीईटी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की लिंक (JTET answer key link) सूर्योपासना के पर्व छठ पूजा (chhath puja) के बाद जारी किया जाएगा। हालांकि कई कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों द्वारा अनौचारिक जेटेट आंसर की परीक्षा समापन के कुछ समय बाद ही जारी कर दी जाती है, लेकिन आधिकारिक जेटीईटी आंसर की झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। जेटीईटी आंसर की के लिए लिंक जारी होने के बाद इस पेज पर भी झारखंड टीईटी 2026 आंसर की लिंक प्रदान किया जाएगा।
    झारखंड जॉब्स लेटेस्ट अपडेट देखें

    This Story also Contains

    1. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की तिथियां (Jharkhand teacher eligibility test answer key dates)
    2. झारखंड टीईटी आंसर की लिंक कहां जारी होगा?
    3. झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. झारखंड टीईटी फाइनल आंसर की लिंक (Jharkhand TET Final Answer Key link)
    झारखंड टीईटी 2026 आंसर की लिंक (JTET 2026 answer key link) - डाउनलोड स्टेप्स, आपत्ति प्रक्रिया
    झारखंड टीईटी 2026 आंसर की लिंक

    झारखंड टीईटी आंसर की लिंक आमतौर पर दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की लिंक जारी होगी, प्रोविजनल जेटीईटी आंसर  की के आधार पर अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। जेटीईटी प्रोविजनल आंसर की में किसी उत्तर या प्रश्न को लेकर असहमति होने पर उम्मीदवार जेएसी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और संबंधित प्रश्न का चयन करके आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। 
    बिहार एसटीईटी परीक्षा, पैटर्न, मुख्य तिथियां देखें

    आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद परिषद प्राप्त आपत्तियों और प्रस्तुत प्रमाणों की समीक्षा करेगी। समीक्षा पूरी होने पर दूसरे चरण में जेटीईटी फाइनल आंसर की लिंक जारी की जाएगी। इसी अंतिम जेटेट उत्तर कुंजी (Final JTET answer key) के आधार पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा। झारखंड टीईटी आंसर की 2026 लिंक (Jharkhand TET Answer Key 2026 Link), आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यह लेख विस्तार से पढ़ें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की तिथियां (Jharkhand teacher eligibility test answer key dates)

    इवेंट्स

    डेट्स

    झारखंड टीईटी अधिसूचना

    26 मार्च 2026

    झारखंड टीईटी आवेदन तिथि

    21 अप्रैल से 20 जुलाई 2026

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड

    15 अक्टूबर 2026

    झारखंड टीईटी 2026 परीक्षा तिथि

    1 नवंबर 2026

    प्रोविजनल झारखंड टीईटी 2026 आंसर की लिंक

    सूचित किया जाएगा

    टीईटी 2026 आंसर की चैलेंज

    सूचित किया जाएगा

    टीईटी 2026 आंसर की फाइनल

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड टीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 देखें 

    एकेडमिक काउंसिल द्वारा झारखंड टीईटी के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा 28 सितंबर को अधिसूचना के माध्यम से की गई थी। टीईटी झारखंड परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9ः30 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4ः30 बजे तक हुई। झारखंड टीईटी का आयोजन 1 नवंबर 2026 को संपन्न हुआ। 
    ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर 

    झारखंड टीईटी आवेदन तिथि 21 अप्रैल से 20 जुलाई (विस्तारित) थी। ऑनलाइन टीईटी आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 20 से 31 अगस्त 2026 तक दी गई थी। इससे पहले अभ्यर्थी सत्यापन प्रक्रिया 1 से 8 अगस्त तक संचालित की गई थी।

    झारखंड टीईटी आंसर की लिंक कहां जारी होगा?

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (JTET 2026) की आंसर की के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जेटीईटी आंसर की लिंक होम पेज पर जारी होगा। उम्मीदवार इस लिंक की मदद से जेटेट आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उम्मीदवार अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। झारखंड टीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने के चरण:

    • सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर झारखंड टीईटी 2026 या परीक्षा से संबंधित लिंक खोजें।

    • JTET Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • यदि लॉगिन आवश्यक हो, तो अपना आवेदन क्रमांक, पासवर्ड या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

    • अपनी परीक्षा की पाली और प्रश्नपत्र से संबंधित आंसर की का चयन करें।

    • स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी को ध्यानपूर्वक देखें।

    • आंसर की PDF उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    • अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यदि झारखंड टीईटी की प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर से असंतुष्ट हैं, तो वे परिषद द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जेटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के समर्थन में उचित प्रमाण प्रस्तुत करना जरूरी होता हैं।

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें

    • JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • झारखंड टीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की या आपत्ति दर्ज करने से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसका चयन करें।

    • आपत्ति का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करें और संबंधित प्रमाण अपलोड करें, यदि मांगा जाए।

    • निर्धारित प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।

    • सभी विवरणों की जांच करके आपत्ति फॉर्म सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति की रसीद या पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    झारखंड टीईटी फाइनल आंसर की लिंक (Jharkhand TET Final Answer Key link)

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) रांची द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की लिंक जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए इस लिंक के माध्यम से टीईटी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। फाइनल आंसर की में दिए गए उत्तरों को अंतिम माना जाता है और इसी के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाता है। 

    Articles
    Upcoming Competition Exams