Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश
    • लेख
    • झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश

    Rajan KumarUpdated on 23 Jun 2026, 04:26 PM IST

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आसानी से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
    महत्वपूर्ण लेख: झारखंड टीईटी 2026 झारखंड टीईटी सिलेबस 2026

    This Story also Contains

    1. झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026: अवलोकन
    2. झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें? प्रक्रिया देखें
    3. झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 में त्रुटि होने पर क्या करें?
    5. झारखंड टीईटी परीक्षा 2026
    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश
    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026

    अपडेट: काउंसिल ने JTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करते समय ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की थी। बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे पहले 2 जून तक बढ़ाया गया। इसके बाद एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 कर दी गई। अब नवीनतम आदेश के तहत अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।

    झारखंड टीईटी 2026 परीक्षा तिथि की घोषणा परिषद द्वारा आधिकारिक रूप से की जाएगी। परीक्षा दिवस के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम एवं अभ्यर्थी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026: अवलोकन

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस अवलोकन तालिका में परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, परीक्षा का नाम, एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि, परीक्षा तिथि, आधिकारिक वेबसाइट तथा अन्य प्रमुख विवरण शामिल हैं। अभ्यर्थी एक नजर में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आगामी प्रक्रियाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)

    आयोजक संस्था

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    उद्देश्य

    कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए पात्र उम्मीदवार का चयन

    आवेदन मध्यम

    ऑनलाइन आवेदन जारी

    जेटीईटी आवेदन तिथि

    21 अप्रैल से 21 मई 2026
    2 जून 2026
    20 जून 2026

    20 जुलाई 2026

    परीक्षा का आयोजन

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    आधिकारिक वेबसाइट

    jac.jharkhand.gov.in

    झारखंड टीईटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड टीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:-

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें? प्रक्रिया देखें

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे चरणबद्ध तरीके से दी गई है, जिसे फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

    • सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • Jac exam portal क्लिक करें- आप दूसरे पेज पर जाएंगे.

    • होम पेज पर उपलब्ध “JTET 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब ‘JTET 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें।

    • दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी रिजल्ट 2026बीएसटीसी रिजल्ट 2026 डेट और टाइम

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। इसमें अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज होंगे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में अंकित सभी जानकारियों का मिलान अवश्य कर लेना चाहिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। एडमिट कार्ड में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर

    • जन्म तिथि

    • अभ्यर्थी की फोटो

    • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • पेपर का विवरण (पेपर-I/पेपर-II)

    • परीक्षा तिथि

    • परीक्षा का समय

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • परीक्षा केंद्र कोड

    • श्रेणी (Category)

    • लिंग (Gender)

    • परीक्षा दिवस के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण निर्देश

    ये भी पढ़ें:- सीटेट रिजल्ट 2026 कब आएगा?हरियाणा सीईटी कटऑफ

    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 में त्रुटि होने पर क्या करें?

    यदि झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी के नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, श्रेणी अथवा अन्य किसी महत्वपूर्ण विवरण में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के संबंधित हेल्पडेस्क या परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होते ही उसमें दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर लेना चाहिए।

    संपर्क विवरण

    मुख्य कार्यालय, रांची
    झारखंड अकादमिक परिषद (JAC)
    ज्ञानदीप परिसर, बरगावां, नामकुम, रांची – 834010
    फोन नंबर: 0651-2261181
    इमेल: secretary.jac2003@gmail.com

    क्षेत्रीय कार्यालय, दुमका
    झारखंड अकादमिक परिषद (JAC)
    अकिलबट्टी भवन, दुमका – 814101
    फोन नंबर: 06434-236134
    इमेल: jacdumka@rediffmail.com

    ये लेख पढ़ें: सीटेट 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया देखें

    झारखंड टीईटी परीक्षा 2026

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 राज्य के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा किया जाता है। परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित की जाती है। झारखंड टीईटी 2026 में सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य में विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे। परीक्षा से संबंधित तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)